एक्सप्लोरर

आखिर पेड़ पर उल्टे ही क्यों लटके रहते हैं चमगादड़? ये है कारण

चमगादड़ बाकी पक्षियों की तरह जमीन से उड़ान नहीं भर पाते हैं. उनके पंख जमीन से उतनी उठान नहीं दे पाते हैं, जितनी उड़ने के लिए जरूरी होती है.

Bats Always Hang Upside Down: रात को आसमान में आपने चमगादड़ उड़ते हुए तो देखे ही होंगे. आसमान में उड़ने वाला चमगादड़ एक स्तनधारी प्राणी है. चमगादड़ को अक्सर आपने बिजली के तारों पर, बिल्डिंग के छज्जों, खंडहरों में या पेड़ों पर उल्टा लटकते हुए ही देखा होगा. इनकी सबसे बड़ी अनोखी बात इनका ये उलटा लटकना ही है, चमगादड़ का नाम सुनते ही सभी के दिमाग किसी उल्टे लटके हुए जीव की ही तस्वीर बनती है. लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि ये हमेशा उल्टे ही क्यों लटके रहते हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपको बताते हैं. साथ ही आपको चमगादड़ से जुड़े कुछ और रोचक फैक्ट्स के बारे में बताएंगे.

उल्टा ही क्यों लटके रहते हैं?

चमगादड़ों के उल्टे लटकने के पीछे वजह ये है कि उल्टा होने से ये आसानी से उड़ान भर पाते हैं. दरअसल, चमगादड़ बाकी पक्षियों की तरह जमीन से उड़ान नहीं भर पाते हैं. उनके पंख जमीन से उतनी उठान नहीं दे पाते हैं, जितनी उड़ने के लिए जरूरी होती है. इसके अलावा उनके पिछले पैर छोटे और अविकसित होते हैं, जिस वजह से वो दौड़ कर भी गति नहीं पकड़ सकते हैं. 

सोते समय गिरते क्यों नहीं?

उल्टा लटके हुए चमगादड़ सोते रहते हैं. सवाल है कि फिर ये अपना संतुलन खो कर गिरते क्यों नहीं हैं? बीबीसी के अनुसार, इसकी वजह है इनके पैरों कि नसें. चमगादड़ के पैरों की नसें इस तरह व्यवस्थित होती हैं कि उनका वजन ही उनके पंजों को मजबूती के साथ पकड़ने में मदद करता है. 

पक्षी की श्रेणी में नहीं आता चमगादड़

बेशक चमगादड़ के पंख होते हैं और ये पक्षियों की तरह आसमान में उड़ता हो, लेकिन असल में यह पक्षी नहीं बल्कि उड़ने वाला एक स्तनधारी जीव है. दरअसल, यह चमगादड़ अंडे नहीं देता बल्कि बच्चे देता है और अपने बच्चों को स्तनपान भी कराता है, इसलिए इसे पक्षियों की श्रेणी में नहीं रखा जाता है. 

खून पीने वाले चमगादड़ भी होते हैं

दुनियाभर में चमगादड़ की लगभग एक हजार से ज्यादा प्रजातियां है. जिनमें फ्लाइंग फॉक्स प्रजाति का चमगादड़ सबसे बड़ा होता है. फ्लाइंग फॉक्स चमगादड़ के शरीर की लंबाई 40 सेंटीमीटर तक होती है. कुछ चमगादड़ दूसरे जानवरों का खून पीकर जिंदा रहते हैं. ऐसे चमगादड़ों को वैंपायर चमगादड़ (Vampire Bat) कहते हैं.

यह भी पढ़ें - देश में ये रेल लाइन आज भी अंग्रेजों के कब्जे में है... हर साल देनी पड़ती है करोड़ों की रॉयल्टी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन को अपने हथियार क्यों नहीं बेचता अमेरिका? जान लें वजह
चीन को अपने हथियार क्यों नहीं बेचता अमेरिका? जान लें वजह
किस तरह का संगीत सुनता था अकबर, कैसे बहलाता था अपना मन?
किस तरह का संगीत सुनता था अकबर, कैसे बहलाता था अपना मन?
इस्लाम में धर्म बदलने के लिए कलमा, हिंदू धर्म में क्या? जानिए
इस्लाम में धर्म बदलने के लिए कलमा, हिंदू धर्म में क्या? जानिए
कैसे खोलें अपनी शुगर मिल? कहां करना होता है आवेदन, जानें प्रक्रिया
कैसे खोलें अपनी शुगर मिल? कहां करना होता है आवेदन, जानें प्रक्रिया

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना MLC चुनाव: कांग्रेस ने दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें किन्हें मिला टिकट
तेलंगाना MLC चुनाव: कांग्रेस ने दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें किन्हें मिला टिकट
राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट पर जीत के लिए अखिलेश ने बिछाई बिसात, BJP के इन विधायकों पर नजर
राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट पर जीत के लिए अखिलेश ने बिछाई बिसात, जानें प्लान
ट्रंप का बड़ा एक्शन, ईरान से जुड़े 10 लोगों पर लगाया बैन, जानें क्या कसूर
ट्रंप का बड़ा एक्शन, ईरान से जुड़े 10 लोगों पर लगाया बैन, जानें क्या कसूर
14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
शान ने 17 की उम्र में गाया था पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
ट्रंप ने लॉन्च किया US का AI चैटबॉट, अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों से अलग दे रहा जवाब
ट्रंप ने लॉन्च किया US का AI चैटबॉट, अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों से अलग दे रहा जवाब
उत्तराखंड चुनाव से पहले BJP को झटका, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने छोड़ी पार्टी
उत्तराखंड चुनाव से पहले BJP को झटका, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने छोड़ी पार्टी
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
Embed widget