एक्सप्लोरर

Tiger: टाइगर के शरीर पर क्यों बनी होती हैं धारियां? जानिए इनसे जुड़े कुछ रोचक तथ्य

बाघों के शरीर पर बनी ये धारियां उन्हें शिकार करने में मदद करती हैं. इसके साथ ही इन धारियों के कई अन्य महत्वपूर्ण फायदे भी हैं. आइए इस बारे में विस्तार से जानें...

Black Stripes On Tiger: बाघ (Tiger) को तो हम सभी ने तस्वीरों या विडियोज में देखा ही है. बाघ के शरीर पर बनी काली धारियां उन्हें आकर्षक बनाती हैं. इनके शरीर पर अभी धारियों के बारे में वैज्ञानिकों का कहना है कि जिस तरह से इंसान के फिंगरप्रिट उन्हें अलग और विशेष बनाते हैं, उसी तरह हर बाघ के शरीर पर बनी ये काली धारीदार पट्टियां भी अलग-अलग होती हैं. प्राकृतिक विज्ञान (Science) के अनुसार, धारियां उन्हें अपना भोजन हासिल करने में मददगार होती हैं. आज इस खबर में बाघ की इन धारियों से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों को जानेंगे. 

जीवों में है विविधता 

जीवों के आकार, रंग और रूप में बहुत ही ज्यादा विविधता का पायी जाती है. इन जीवों का खास आकर और उनका रंग संयोजन  उनके अस्तित्व की रक्षा करने में उनकी सहायता करता है. ऐसे ही एक जीव बाघ में बारे कभी आपने विचार किया है? इसके शरीर पर काली पट्टियां (Black Strips on Tiger) होती हैं. इन पट्टियों की क्या अहमियत है? आइए जानते हैं कि इस बारे में विस्तार से 

छिप कर हमला करने में मददगार 

बाघ अपने शिकार पर हमला कम प्रकाश में करते हैं. बाघ सुबह-सुबह या फिर शाम को सूरज ढलने के बाद शिकार करते हैं. ऐसे में कम रोशनी में वे लगभग शिकार को दिखाई नहीं देते हैं, जिसका बाघ को पूरा फायदा मिलता है. बाघ चाहे सूखी घास के मैदान में हों या जंगल में हों, उसके गहरे नारंगी रंग पर काली पट्टी का ये छलावरण छिपकर शिकार करने में उसकी मदद करता है. 

छलावरण करता है शिकार में मदद 

बाघ जंगल में शेर की तरह समूह में शिकार नहीं करते हैं और न ही उनके पास चीते की तरह फुर्ती या रफ्तार होती है. यह ऐसा शिकारी जीव हैं जो छिप कर छलावरण के सहारे से शिकार करता है. यह धारियां इनकी छह उप प्रजातियों में अलग-अलग होती हैं. सुमात्रा के बाघों के शरीर पर बनी धारियां पतली और ज्याद संख्या में होती हैं. जिससे उन्हें घने जंगलों में छिपने में सहायता मिलती है. 

दूसरे जानवरों को नुकसान 

हिरण सहित कई अन्य जानवर भी सभी तरह के रंगों को नहीं देख पाते हैं. उनकी आंख के लिए बाघ का फर चमकीले नारंगी रंग का नहीं होता है, बल्कि हरे रंग का होता है जो पीछे के दृश्य से मेल खाता है. ऐसे में वे बाघ को आसानी से पहचान नहीं पाते हैं.

धारियों की त्वचा भी काली 

आपको जानकर हैरानी होगी कि बाघ के शरीर पर बनी इन धारियों वाले हिस्सों में केवल उनके बाल ही काले नहीं होते हैं, बल्कि इस हिस्से की उनकी त्वचा का रंग भी काला होता है. इन धारियों का पैटर्न हर एक बाघ में अलग होता है. इससे वन विभाग के लोगों को इनकी पहचान करने में आसानी होती है. इससे इनकी जनगणना करने में भी मदद मिलती है. 

यह भी पढ़ें -

कम हो रहे हैं घास के मैदान, जानवरों के लिए होगी मुसीबत, कार्बन ज्यादा होगा तो इंसानों को लगेंगी नई बीमारियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केजरीवाल से कन्हैया तक, आंदोलन से निकलकर बड़े नेता बन चुके ये लोग
केजरीवाल से कन्हैया तक, आंदोलन से निकलकर बड़े नेता बन चुके ये लोग
मौत की सजा सुनाने के बाद जज क्यों तोड़ देते थे पेन की नोक, क्या थी वजह?
मौत की सजा सुनाने के बाद जज क्यों तोड़ देते थे पेन की नोक, क्या थी वजह?
क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget