एक्सप्लोरर

हाईराइज बिल्डिंगों के ऊपर क्यों जलती रहती है लाल रंग की लाइट? नहीं जानते होंगे आप

Why Red Lights On High Rise Building: ऊंची-ऊंची बिल्डिंगों पर आपने लाल रंग की लाइटें तो देखी होंगी, लेकिन क्या आपको पता है कि ये लाल लाइटें इन बिल्डिंग पर क्यों लगाई जाती हैं. चलिए जानें.

शहरों में 20-30 फ्लोर की बिल्डिंग बनना तो अब आम बात हो गया है. इन ऊंची-ऊंची बिल्डिंगों में पहुंचने के बाद नीचे की दुनिया बहुत छोटी नजर आती है. रात के वक्त यहां से नीचे का नजारा, खुला आकाश और शहर में रात की टिमटिमाती रोशनी देखना बहुत अच्छा लगा है. लेकिन आपने अगर नोटिस किया हो तो इन बिल्डिंग्स पर रात के वक्त लाल रंग की लाइट लगी होती है. यह रोशनी देखने में बड़ी अट्रैक्टिव लगती है, लेकिन इसका काम सिर्फ खूबसूरती दिखाना नहीं, बल्कि इंडीकेट करना भी होता है. आइए जानें कि इसके पीछे क्या वजह है. 

क्यों लगाई जाती हैं लाल लाइट्स

इन ऊंची-ऊंची बिल्डिंग्स के ऊपर लाल रंग की लाइट लगाने के पीछे की वजह एयरक्राफ्ट की सुरक्षा होती है. ये लाइटें इसलिए लगाई जाती हैं, जिससे कि रात के अंधेरे में हवाई जहाज सुरक्षित तरीके से उड़ सकें. ऊंची बिल्डिंग्स पर लगने वाली इन लाइट्स को एयरक्राफ्ट वॉर्निंग लाइट या फिर एविएशन ऑब्स्टेकल लाइट भी कहा जाता है. ये लाल लाइटें खासतौर से ज्यादा ऊंची बिल्डिंग, पावर टरबाइन्स और कम्युनिकेशन टॉवर पर लगाई जाती हैं. ये लाइटें इसलिए जरूरी होती हैं, ताकि विमान टावर से टकरा न जाए.

कब काम आती है यह लाइट

ये लाल रंग की लाइटें उस वक्त ज्यादा काम आती हैं, जब खराब मौसम में विमानों को कम दिखाई देता है. तब ये लाल बत्तियां लगातार चमकते हुए सिग्नल्स पैदा करती हैं, जिससे कि विमानों को पता चल जाए कि वो एक बिल्डिंग या फिर टावर है और विमान अपना रास्ता बदल लें. ये लाल लाइटें विमान के साथ-साथ जमीन पर रह रहे लोगों की सुरक्षा को भी सुनिश्चित करती हैं. कई देशों में तो एविएशन लाइटें लगाने के संबंध में खास नियम हैं और उनका पालन करना अनिवार्य है. ऐसा नहीं करने पर बिल्डिंग के मालिक को जुर्माना देना पड़ सकता है.

लाल लाइट का ही इस्तेमाल क्यों

ये लाल लाइटें रात के अंधेरे में विमान और हेलीकॉप्टर को रास्ता खोजने में भी मदद करती हैं. भारत में भी बिल्डिंग पर लाल लाइट लगाने को लेकर नियम है. अगर बिल्डिंग की ऊंचाई 45 मीटर या उससे ज्यादा है, तब लाइट लगाना अनिवार्य होता है, लेकिन छोटी बिल्डिंग पर भी सुरक्षा के लिहाज से इसे लगाया जा सकता है. लाल रंग की लाइट धुंध, बारिश या फॉग में दूर तक चमकती है. क्योंकि यह एयर मॉलिक्यूल्स में सबसे कम फैलती है, इसीलिए इसका इस्तेमाल हाई राइज यानि ऊंंची बिल्डिंग और टावर की ऊंचाई पर लगाने के लिए किया जाता है.

यह भी पढ़ें: महिलाओं के लिए ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक पांच देश, कैदियों से भी बदतर हैं हालात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bangladesh Workers Protest: बांग्लादेश में कम से कम कितनी है मजदूरी, कितनी मिलती हैं सुविधाएं?
बांग्लादेश में कम से कम कितनी है मजदूरी, कितनी मिलती हैं सुविधाएं?
Cyclone Risk in India: भारत के किन इलाकों में सबसे ज्यादा आते हैं तूफान, जानें कहां बहुत खतरा?
भारत के किन इलाकों में सबसे ज्यादा आते हैं तूफान, जानें कहां बहुत खतरा?
Murasu Cyclone: 7 दिन में 2 तूफान... एक साइक्लोन बनने में कितना लगता है वक्त?
7 दिन में 2 तूफान... एक साइक्लोन बनने में कितना लगता है वक्त?
Florida Business Jet Crash: 35 हजार फीट ऊपर कैसे जमती है बर्फ, इससे हवाई जहाज को कितनी होती है दिक्कत?
35 हजार फीट ऊपर कैसे जमती है बर्फ, इससे हवाई जहाज को कितनी होती है दिक्कत?

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का जादू, YSR कांग्रेस का क्या है हाल?
आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का जादू, YSR कांग्रेस का क्या है हाल?
CM सम्राट चौधरी ने दिल्ली में कहा- बिहार की दो कमजोरी… पानी और आबादी
CM सम्राट चौधरी ने दिल्ली में कहा- बिहार की दो कमजोरी… पानी और आबादी
LIVE: अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध! मिडिल-ईस्ट में तनाव, अब ट्रंप की क्या तैयारी
LIVE: अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध! मिडिल-ईस्ट में तनाव, अब ट्रंप की क्या तैयारी
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब रोहित शर्मा, ऑकलैंड में रच सकते हैं इतिहास
अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब रोहित शर्मा, ऑकलैंड में रच सकते हैं इतिहास
राहुल गांधी के US दौरे पर BJP का तंज, 'वोट चोरी नहीं, काम चोरी...'
राहुल गांधी के US दौरे पर BJP का तंज, 'वोट चोरी नहीं, काम चोरी...'
Bengaluru Congestion Tax Rule: कंजेशन टैक्स से जाम कैसे खत्म करेगा बेंगलुरु, कितना कारगर होगा यह नियम?
कंजेशन टैक्स से जाम कैसे खत्म करेगा बेंगलुरु, कितना कारगर होगा यह नियम?
BPSC TRE 4.0 Last Date: बिहार में 33,320 शिक्षक पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, फौरन करें अप्लाई
बिहार में 33,320 शिक्षक पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, फौरन करें अप्लाई
Embed widget