एक्सप्लोरर

सभी हवाई जहाज सफेद ही क्यों बनाए जाते हैं, लाल, पीले या नीले क्यों नहीं

सफेद रंग सूर्य की रोशनी को किसी अन्य रंग के मुकाबले ज्यादा अधिक तेजी से परावर्तित करता है, जिससे विमानों का तापमान नियंत्रित रहता है.

हवाई जहाज किसी भी कंपनी का हो, लेकिन उसकी बॉडी का रंग ज्यादातर सफेद ही होता है. हालांकि, कुछ कंपनियां अपने लोगो के हिसाब से हवाई जहाज के निचले हिस्से को पेंट करवा देती हैं. लेकिन इसके बाद भी हवाई जहाज की बॉडी का ज्यादातर हिस्सा सफेद ही रहता है. चलिए आज इस आर्टिकल में जानते हैं कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या है.

प्लेन के सफेद होने के पीछे की वजह

दरअसल, सफेद रंग हवाई जहाजों को आसमान में किसी अन्य रंग के मुकाबले ज्यादा स्पष्ट तरीके से दिखाता है. यानी यह रंग उड़ान के दौरान प्लेन को देखने में मदद करता है और इसे आसमान में भी आसानी से पहचानने योग्य बनाता है. वहीं सुरक्षा के लिहाज से भी सफेद रंग के विमानों को अलग-अलग परिस्थितियों में आसानी से देखा जा सकता है, जिससे दुर्घटनाओं के जोखिम को कम किया जा सकता है.

टेंपरेचर के हिसाब से समझिए

सफेद रंग सूर्य की रोशनी को किसी अन्य रंग के मुकाबले ज्यादा अधिक तेजी से परावर्तित करता है, जिससे विमानों का तापमान नियंत्रित रहता है. दरअसल, हवाई जहाजों के अंदर के तापमान को उचित बनाए रखना जरूरी है, खासतौर से लंबी उड़ानों के दौरान विमानों का तापमान नियंत्रित करना जरूरी है. दरअसल, अगर विमान का रंग गहरा होता, तो वह अधिक गर्मी अवशोषित करता, जिससे एयर कंडीशनिंग सिस्टम पर ज्यादा दबाव पड़ता और ईंधन की खपत भी बढ़ती है.

रखरखाव और मरम्मत के हिसाब से समझिए

दरअसल, सफेद रंग किसी भी खरोंच या धब्बे को स्पष्ट रूप से दिखाता है. इसका मतलब है कि विमान के रखरखाव के लिए समय पर ध्यान दिया जा सकता है. अब सोचिए अगर हवाई जहाज का रंग गहरा होता, तो धूल और गंदगी अधिक आसानी से छिप जाती, जिससे विमान की स्थिति का सही अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता. इसके आलावा सफेद रंग के कारण टेक्नीशियन और मैकेनिक आसानी से विमानों में किसी भी समस्या का पता लगा सकते हैं.

ब्रांडिंग में भी मिलती है मदद

ज्यादातर विमानों का रंग सफेद इसलिए भी होता है, क्योंकि एयरलाइंस अपने ब्रांडिंग के अनुसार, अलग-अलग रंगों और डिज़ाइनों का उपयोग कर सकती हैं. सफेद बेस रंग पर एयरलाइन का लोगो और उसका रंगीन डिजाइन पैटर्न बनाना आसान होता है और उसकी पहचान में आसानी से होती है.

ये भी पढ़ें: एक पीले रुमाल से कर दी 900 से ज्यादा लोगों की हत्या, ये था भारत का सबसे बड़ा सीरियल किलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget