एक्सप्लोरर

घरों में काम करने वाली दुलारी देवी कौन, जिनकी कला की दीवानी पूरी दुनिया?

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने संसद पहुंच चुकी हैं.उन्होंने आज मधुबनी कला से सजी क्रीम रंग की एक खास साड़ी पहनी है. जानिए उन्हें ये साड़ी देने वाली मधुबनी कलाकार दुलारी देवी कौन हैं.

देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी 1 फरवरी को देश का आम बजट पेश करेंगी. भारत के आम नागरिकों से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार की नजर बजट पर है. लेकिन इस बार जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में आम बजट 2025 पेश करने पहुंचीं, तो उनकी साड़ी को लेकर चर्चा तेज हो गई है. आज हम आपको बताएंगे कि आखिर वित्त मंत्री की ये साड़ी इतनी खास क्यों है. 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की साड़ी ने हर किसी का ध्यान खींचा है. दरअसल उन्होंने मधुबनी कला से सजी क्रीम रंग की एक खास साड़ी पहनी है. ये साड़ी भारत की कला को पेश करती है. वित्त मंत्री की ये साड़ी इसीलिए और भी ज्यादा खास है क्योंकि ये देश के कला को बढ़ावा दे रहा है, इसके अलावा उन्हें ये साड़ी बिहार की मशहूर मधुबनी चित्रकार पद्मश्री दुलारी देवी ने तैयार करके दी है.

कौन हैं दुलारी देवी?

बता दें कि बिहार के मधुबनी जिले में जन्मीं दुलारी देवी मछुआरा समुदाय से आती हैं. उन्होंने जन्म से ही गरीबी देखी है. दुलारी देवी की छोटी उम्र में शादी हो गई थी और महज 16 साल की उम्र में उन्हें उनके पति ने छोड़ दिया था. इतना ही नहीं उनके ऊपर दुखों का पहाड़ तब टूटा था, जब उन्होंने अपने बच्चे को खो दिया था. इसके बाद अपनी जिंदगी जीने के लिए उन्होंने 16 सालों तक एक घरेलू नौकरानी के रूप में काम किया था.

सीखा मधुबनी पेंटिंग

 दुलारी देवी ने जीवन को चलाने के लिए मधुबनी पेंटिंग सीखा था. खराब परिस्थितियों ने लड़कर उन्होंने मधुबनी पेंटिंग सीखा था और यहीं से उनको पहचान मिलनी शुरू हुई थी. आज देश-दुनिया के लोग उन्हें जानते हैं. 

निर्मला सीतारमण को गिफ्ट की थी साड़ी

दुलारी देवी ने निर्मला सीतारमण को मधुबनी पेंटिंग वाली यह साड़ी तब गिफ्ट की थी, जब वो मिथिला कला संस्थान में क्रेडिट आउटरीच के लिए मधुबनी के दौरे पर गई थीं. वित्त मंत्री ने आज बजट पेश करने से पहले जो साड़ी पहनी है, उसे दुलारी देवी ने ही खुद तैयार किया है. उन्होंने अब तक 10,000 से अधिक पेंटिंग्स बनाई हैं, जिनमें वो बाल विवाह, एड्स जागरूकता, भ्रूण हत्या जैसे मुद्दों को उकेरने का काम करती हैं. उनकी कला ना सिर्फ बिहार बल्कि पूरे देश में प्रदर्शनी का हिस्सा बन चुकी है.

ये भी पढ़ें:मधुबनी पेंटिंग में ऐसा क्या है कि दुनिया इसकी दीवानी है, क्यों कहलाती है भारत की शान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?

वीडियोज

सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget