एक्सप्लोरर

भारत में किसके पास सबसे ज्यादा जमीन, देखिए पूरी लिस्ट

भारत में जमीन की कीमत आसमान छू रही है. बड़े शहरों में स्थिति ये है कि वहां पर रहने के लिए भी जमीनें कम पड़ रही हैं. लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि भारत में सबसे ज्यादा जमीन किसके पास हैं.

 

भारत में जमीन की कीमतें हर दिन आसमान छू रही हैं. हर इंसान की कोशिश होती है कि वह जमीन खरीदकर अपना एक घर बनाए. लेकिन मेट्रो सिटी की स्थिति ये है कि रहने के लिए वहां पर गिनी-चुनी जमीनें बची हैं. आज हम आपको बताएंगे कि भारत में सबसे ज्यादा जमीन किसके पास है और उसका क्या उपयोग हो रहा है.  

किसके पास सबसे ज्यादा जमीन?

भारत में सबसे ज्यादा जमीन भारत सरकार के पास है. गवर्नमेंट लैंड इनफॉरमेशन सिस्टम की वेबसाइट पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक फरवरी 2021 तक भारत सरकार के पास करीब 15,531 स्क्वायर किलोमीटर जमीन है. इन जमीन का उपयोग 51 मंत्रालय और 116 पब्लिक सेक्टर कंपनी कर रही हैं. बता दें कि भारत सरकार के पास जितनी जमीन है, उससे छोटे तो दुनिया के कम से कम 50 देश हैं. 

किस मंत्रालय के पास सबसे ज्यादा जमीन?

भारत सरकार के मंत्रालयों का आंकड़ा देखा जाए तो रेलवे के पास सबसे ज्यादा जमीन है. देशभर में भारतीय रेलवे के पास 2926.6 स्क्वायर किलोमीटर जमीन का मालिकाना हक है. इसके बाद रक्षा मंत्रालय (सेना) और कोयला कोयला मंत्रालय (2580.92 स्क्वायर किलोमीटर) का नंबर आता है. वहीं चौथे नंबर पर ऊर्जा मंत्रालय (1806.69 स्क्वायर किलोमीटर), पांचवें नंबर पर भारी उद्योग (1209.49 स्क्वायर किलोमीटर जमीन) और छठें नंबर पर शिपिंग (1146 स्क्वायर किलोमीटर जमीन) है.

सरकार के बाद सबसे ज्यादा जमीन किसके पास ?

भारत सरकार के बाद देश में सबसे ज्यादा लैंड कैथोलिक चर्च ऑफ इंडिया के पास है. ये पूरे देश में भारत सरकार के बाद दूसरा सबसे बड़ा लैंड ओनर है. कैथोलिक चर्च ऑफ इंडिया यह देशभर में हजारों चर्च, ट्रस्ट चैरिटेबल, सोसायटी, स्कूल, कॉलेज और अस्पताल का संचालन करता है. बता दें कि कैथोलिक चर्च ऑफ इंडिया के पास 1972 के इंडियन चर्चेज एक्ट के बाद बड़े पैमाने पर जमीन मिली थी. बता दें कि अंग्रेज अपने समय पर जो जमीन कब्जाते थे, उसे सस्ती दरों पर चर्च को पट्टा कर देते थे, ताकि वो ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार कर सकें.

कितनी है चर्च की जमीन?

मीडियम पर प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक कैथोलिक चर्च देश भर में 14429 स्कूल-कॉलेज,1086 ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, 1826 हॉस्पिटल और डिस्पेंसरी का संचालन करता है. एक अनुमान के मुताबिक कैथोलिक चर्च की कुल जमीन की कीमत 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की है।

चर्च के बाद कौन ?

जमीन के मामले में वक्फ बोर्ड तीसरे नंबर पर है. 1954 के वक्फ एक्ट के तहत बना वक्त बोर्ड एक स्वायत्तशासी संस्था है. यह देश भर में हजारों मस्जिद, मदरसा, कब्रगाह का संचालन करता है और इन जमीनों का मालिकाना हक इनके पास है. मीडियम के मुताबिक वक्फ बोर्ड के पास कम से कम 6 लाख से ज्यादा अचल संपत्तियां हैं. वक्फ की ज्यादातर जमीन और प्रॉपर्टीज इन्हें मुस्लिम शासनकाल में मिली हैं.

 

ये भी पढ़े:लक्षद्वीप को पहले इन नामों से जाना जाता था,  जानिए कब मिला इसे अपना आधिकारिक नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget