एक्सप्लोरर

संन्यास लेने से पहले क्रिकेटर्स को किसे देनी होती है सूचना, क्या है इसका नियम?

जब कोई क्रिकेटर संन्यास लेता है तो यह उनके साथ-साथ लाखों प्रशंसकों के लिए एक भावनात्मक पल होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि संन्यास लेने से पहले एक क्रिकेटर को किसे सूचित करना होता है चलिए जानें.

भारतीय टीम की रीढ़ की हड्डी माने जाने वाले दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से सन्यास की घोषणा कर दी है. रविवार को उन्होंने सोशल मीडिया में एक पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी पुजारा के इस फैसले से उनके फैंस को बड़ा धक्का लगा. चलिए जानते हैं कि संन्यास लेने से पहले क्रिकेटर्स को किसे देनी होती है सूचना, क्या है इसका नियम?

क्या हैं नियम?

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) या भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जैसे संगठनों ने संन्यास की प्रक्रिया के लिए कोई औपचारिक नियम निर्धारित नहीं किया है. इसका मतलब है कि कोई क्रिकेटर जब चाहे रिटायरमेंट का फैसला ले सकता है. हालांकि, पेशेवर शिष्टाचार और प्रोटोकॉल के तहत, क्रिकेटर आमतौर पर अपने बोर्ड, चयन समिति, और कोचिंग स्टाफ को अपने निर्णय की सूचना देते हैं.

रिटायरमेंट से पहले किसे देनी होती है सूचना?

भारत में जब कोई क्रिकेटर क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला करता है, तो वह आमतौर पर BCCI के अधिकारियों जैसे अध्यक्ष, सचिव या चयन समिति के प्रमुख को सूचित करता है. यह सूचना औपचारिक पत्र, ईमेल या व्यक्तिगत मुलाकात के जरिए दी जा सकती है. हाल ही में चेतेश्वर पुजारा ने अपनी संन्यास की घोषणा से पहले BCCI के साथ चर्चा की थी. घरेलू क्रिकेट के मामले में खिलाड़ी को अपने राज्य क्रिकेट संघ और BCCI को सूचित करना होता है खासकर अगर वह रणजी ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहा हो. यह इसलिए जरूरी है ताकि चयनकर्ता भविष्य की योजनाओं में उस खिलाड़ी को शामिल न करें.  

रिटायरमेंट के बाद बीसीसीआई देती है पेंशन

बीसीसीआई अपने रिटायर खिलाड़ियों के लिए 2004 से पेंशन योजना चला रही है. इस योजना के तहत खिलाड़ियों को उनके क्रिकेट करियर और खेले गए मैचों की संख्या के आधार पर मासिक पेंशन दी जाती है. वर्तमान में 25 या अधिक टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को 70,000 रुपये मासिक पेंशन मिलती है. जबकि 25 से कम टेस्ट मैच खेलने वालों को 60,000 रुपये.  5-9 टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों को 30,000 रुपये मासिक पेंशन दी जाती है.

इसे भी पढ़ें-किसी देश को कब माना जाता है महाशक्ति, क्या है इसका पैमाना?

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस मंदिर के पत्थरों पर मारें हाथ तो निकलती है सारेगामा की धुन
इस मंदिर के पत्थरों पर मारें हाथ तो निकलती है सारेगामा की धुन
कभी सोचा है पूरे भारत का एक महीने का बिजली बिल कितना? यहां जानें
कभी सोचा है पूरे भारत का एक महीने का बिजली बिल कितना? यहां जानें
क्या है Flag of Convenience, क्यों जहाज पर पनामा का झंडा लगाते हैं भारतीय?
क्या है Flag of Convenience, क्यों जहाज पर पनामा का झंडा लगाते हैं भारतीय?
ऊंचाई से गिरने पर कैसे होती है मौत, क्या नीचे गिरने पर हो जाते हैं शरीर के टुकड़े?
ऊंचाई से गिरने पर कैसे होती है मौत, क्या नीचे गिरने पर हो जाते हैं शरीर के टुकड़े?

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मैं जो कुछ हूं...', पीएम मोदी ने किसे दिया अपनी सफलता का क्रेडिट, जानें
'आज मैं जो कुछ हूं...', पीएम मोदी ने किसे दिया अपनी सफलता का क्रेडिट, जानें
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, बोले- 'जब मैंने गुजरात के CM की शपथ ली तो...'
PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, बोले- 'मैंने कभी नहीं सोचा ये पड़ाव आएगा'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' अब OTT पर फ्री में होगी स्ट्रीम, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'आवारापन 2' अब ओटीटी पर फ्री में होगी स्ट्रीम, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'मुझे अभी से नींद आ रही है... अक्षर की आंखे लाल हो गई...' पहला मैच जीतकर बोले श्रेयस अय्यर
'मुझे अभी से नींद आ रही है... अक्षर की आंखे लाल हो गई...' पहला मैच जीतकर बोले श्रेयस अय्यर
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
इंसानी मल है बड़े काम का, खेत में बन सकता है फसल के लिए वरदान, ऐसे लें काम
इंसानी मल है बड़े काम का, खेत में बन सकता है फसल के लिए वरदान, ऐसे लें काम
Embed widget