एक्सप्लोरर

White Hydrogen: वैज्ञानिकों को मिला 'नेचुरल गोल्ड' का बड़ा भंडार, जानें क्या होता है व्हाइट हाइड्रोजन

White Hydrogen: वैज्ञानिकों को हाइड्रोन का एक बड़ा भंडार मिला है, ये दुनिया में अब तक पाया गया व्हाइट हाइड्रोजन का सबसे बड़ा भंडार हो सकता है. इसे कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है.

White Hydrogen: फ्रांस के दो वैज्ञानिकों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. इन दोनों ने एक ऐसे भंडार का पता लगाया है, जिसे खोजना अब तक नामुमकिन लग रहा था. दोनों साइंटिस्ट मीथेन की मात्रा को लेकर रिसर्च कर रहे थे, लेकिन तभी उन्हें व्हाइट हाइड्रोजन का एक बड़ा भंडार मिल गया. इस व्हाइट हाइड्रोजन को नेचुरल गोल्ड भी कहा जाता है. इसे दुनियाभर के लिए एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. 

हाइड्रोजन का बड़ा भंडार
इन दोनों वैज्ञानिकों को कुछ सौ मीटर नीचे हाइड्रोजन मिला, ऐसा होना कोई बहुत बड़ी बात नहीं थी, लेकिन जैसे-जैसे वो और गहराई में गए तो हाइड्रोजन की मात्रा बढ़ती चली गई. 1100 मीटर नीचे ये 14% था और 1250 मीटर नीचे जाने पर ये 20% हो गया. इससे वैज्ञानिकों को पता चल गया कि इस जगह पर हाइड्रोन का एक बड़ा भंडार है. उन्होंने अनुमान लगाया है कि यहां पर 250 मिलियन मीट्रिक टन तक हाइड्रोजन हो सकता है.

साइंटिस्ट्स के मुताबिक ये अब तक खोजे गए सफेद हाइड्रोजन के सबसे बड़े भंडारों में से एक हो सकता है. सफेद हाइड्रोजन प्राकृतिक रूप से पैदा होता है या पृथ्वी की सतह में मौजूद होता है. ग्लोबल वॉर्मिंग और पॉल्यूशन के बीच धरती के लिए ये एक वरदान की तरह है. 

किन चीजों में आता है काम?
व्हाइट हाइड्रोजन को नेचुरल गोल्ड क्यों कहा जाता है, अब इसे जान लेते हैं. इसे विमानन, शिपिंग और इस्पात निर्माण जैसे उद्योगों के लिए क्लीन एनर्जी के सोर्स के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. कुल मिलाकर व्हाइट हाइड्रोजन एनर्जी का एक ऐसा सोर्स है जो बिना किसी नुकसान के काफी बड़े काम कर सकता है. ईंधन के तौर पर इसका इस्तेमाल करने पर कार्बन डाइऑक्साइड नहीं निकलती है. बाकी चीजों की तुलना में ये काफी सस्ता और इफेक्टिव भी है. 

कई तरह का होता है हाइड्रोजन
अलग-अलग तरह के हाइड्रोजन को रंगों के आधार पर बांटा गया है. जैसे- मीथेन गैस से ग्रे हाइड्रोजन, कोयले से ब्राउन और नीला हाइड्रोजन निकलता है. पर्यावरण के लिए सबसे अच्छा ग्रीन हाइड्रोजन है. हालांकि इसका उत्पादन काफी महंगा है. वहीं सफेद हाइड्रोजन इसकी तुलना में और ज्यादा नेचर फ्रेंडली और सस्ता है. कुल मिलाकर अन्य तरह के हाइड्रोजन की तुलना में व्हाइट हाइड्रोजन के कई तरह के फायदे हैं.

ये भी पढ़ें - UN में कैसे होती है वोटिंग, कितना होता है बहुमत- प्रस्ताव पास होने पर क्या होता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या विदेशी नागरिकों को भी मौत की सजा दे सकता है सऊदी? जानें नियम
क्या विदेशी नागरिकों को भी मौत की सजा दे सकता है सऊदी? जानें नियम
भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?
भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कितनी महंगी, काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी
ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कितनी महंगी, काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget