एक्सप्लोरर

महिलाओं के लिए भारतीय रेलवे का कौन-सा जोन सबसे ज्यादा अनसेफ? आंकड़े देख लेंगे तो सफर करने से भी लगेगा डर

अगर आप ट्रेन में सफर कर रही हैं और आपके साथ छेड़खानी हो या आपके साथ कोई दुर्व्यहार करे तो आप तुरंत सिक्योरिटी हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करें. ये नंबर 24x7 चालू रहता है.

भारतीय रेलवे को देश का दिल कहा जाता है. हर रोज रेलवे लाखों करोड़ों लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाता है. लेकिन, कई बार इसी रेलवे द्वारा चलाई जा रही ट्रेनों में महिलाओं के साथ अपराध भी होते हैं. चलिए आज आपको इस खबर में बताते हैं कि देश का कौन सा रेलवे जोन महिलाओं के लिए अनसेफ है.

ट्रेन में महिलाएं

भारतीय रेलवे में रोजाना करीब 2.3 करोड़ लोग सफर करते हैं. इसमें महिलाओं की संख्या लगभग 53 लाख रहती है. इसके अलावा लगभग 6 हजार महिला पुलिसकर्मी ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा में तैनात रहती हैं. हालांकि, इसके बाद भी महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और अपराध हो जाते हैं.

महिलाओं के साथ अपराध

दैनिक भास्कर में छपी रिपोर्ट के अनुसार, साल 2019 में रेलवे पुलिस फोर्स ने महिलाओं के खिलाफ अपराध के 637 मामले दर्ज किए. वहीं 2020 में महिलाओं के खिलाफ अपराध की संख्या 134 थी. जबकि, 2021 के आंकड़ों की बात करें तो इस साल महिलाओं के खिलाफ अपराध की संख्या 178 थी. इस में 22 मामले रेप के थे. इसी रिपोर्ट में बताया गया कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और केरल की ट्रेनें महिलाओं के लिए सबसे अनसेफ हैं.

राज्यों के आधार पर अपराध

राज्यों के GRP रिकॉर्ड के मुताबिक, 2019 में ट्रेन में और रेलवे स्टेशन पर महिलाओं के खिलाफ अपराध के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में दर्ज हुए. इन मामलों की संख्या 194 थी. इसके बाद दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश था. यहां महिलाओं के खिलाफ अपराध के 80 मामले दर्ज हुए. जबकि, 73 मामलों के साथ केरल तीसरे नंबर पर था. वहीं 2021 की बात करें तो सितंबर 2021 तक महाराष्ट्र और केरल में ट्रेन में महिला अपराध के 34-34 मामले दर्ज हुए थे, जबकि उत्तर प्रदेश में 28 मामले दर्ज हुए थे.

कहां दर्ज कराएं शिकायत

अगर आप ट्रेन में सफर कर रही हैं और आपके साथ छेड़खानी हो या आपके साथ कोई दुर्व्यहार करे तो आप तुरंत सिक्योरिटी हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करें. ये नंबर 24x7 चालू रहता है. इसके अलावा पीड़ित महिलाएं भारतीय रेलवे के 'रेल मदद' पोर्टल https://railmadad.indianrailways.gov.in/madad/final/home.jsp पर जाकर भी सीधे शिकायत दर्ज करा सकती हैं. यहां शिकायत दर्ज कराने के लिए आपको अपना PNR नंबर बताना होगा और घटना की जानकारी लिखकर देनी होगी.

ये भी पढ़ें: क्रिकेट मैच में दर्शक को बॉल से चोट लगने पर कौन कराता है इलाज, क्या है इसका प्रोसेस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Devendra Mahto Hunger Strike: बिना खाए-पिए कितने दिन जिंदा रहता है इंसान, इस दौरान शरीर में क्या होता है?
बिना खाए-पिए कितने दिन जिंदा रहता है इंसान, इस दौरान शरीर में क्या होता है?
हर साल मिड-डे मील पर कितना पैसा होता है खर्च? पाकिस्तान से कितना ज्यादा
हर साल मिड-डे मील पर कितना पैसा होता है खर्च? पाकिस्तान से कितना ज्यादा
15 August Boondi Ladoo History: 15 अगस्त पर बूंदी ही क्यों बांटी जाती है? कहां से हुई थी इसकी शुरूआत
15 अगस्त पर बूंदी ही क्यों बांटी जाती है? कहां से हुई थी इसकी शुरूआत
झारखंड में उठी CBI जांच की मांग, जानें क्या हैं CBI जांच के नियम और कैसे होती है यह?
झारखंड में उठी CBI जांच की मांग, जानें क्या हैं CBI जांच के नियम और कैसे होती है यह?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget