एक्सप्लोरर

क्या होता है घोस्ट मॉल, क्या यहां सचमुच में रहते हैं भूत

शापिंग करने के लिए अधिकांश लोग मॉल जाना पसंद करते हैं. लेकिन आप जानते हैं कि आखिर क्यों धीरे धीरे घोस्ट मॉल की संख्या बढ़ रही है. आखिर क्या होते हैं घोस्ट मॉल, क्या यहां पर सच में भूत रहते हैं.

भारत समेत दुनियाभर में आज के वक्त अधिकांश लोग शॉपिंग करने के लिए मॉल जाना पसंद करते हैं. भारत के मेट्रो सिटी में तो तेजी से मॉल की संख्या भी बढ़ी है. लेकिन इधर कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक शब्द सामने आ रहा “घोस्ट मॉल’. आज हम आपको बताएंगे कि आखिर ये घोस्ट मॉल क्या होता है. 

घोस्ट मॉल

बता दें कि जिस तरीके से महानगरों में मॉल बन रहे हैं, उसी तरीके मॉल की संख्या बंद भी हो रहे हैं. बता दें कि नाइट फ्रैंक इंडिया के मुताबिक जिस शॉपिंग मॉल का 40 फीसदी हिस्सा खाली होता है, उसे घोस्ट शॉपिंग मॉल कहा जाता है. हालिया रिपोर्ट थिंक इंडिया थिंक रिटेल 2024 के मुताबिक ऐसे घोस्ट शॉपिंग मॉल की संख्या तेजी से बढ़ रही है.

कहां पर सबसे ज्यादा घोस्ट मॉल

बता दें कि देश में घोस्ट मॉल की संख्या तेजी से बढ़ी है. वहीं घोस्ट मॉल के मामले में दिल्ली-एनसीआर सबसे आगे है. वहीं दूसरे पायदान पर मुंबई है. जहां साल 2022 में घोस्ट मॉल की संख्या 57 थी, वो साल 2023 में बढ़कर 64 हो गई है. ये रिपोर्ट दुनिया के प्रॉपर्टी मार्केट पर नजर रखने वाली संस्था नाइट फ्रेंक की है. रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में लोगों को आकर्षित नहीं करने वाली रिटेल एसेट की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.

मॉल में जगह खाली

रिपोर्ट के मुताबिक 64 शॉपिंग मॉल में तकरीबन सवा करोड़ स्कवॉयर फीट जगह खाली पड़ी हुई है. इस जगह को पिछले साल के मुकाबले देखेंगे तो इसमें 58 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर इलाके में इस तरह के घोस्ट शॉपिंग मॉल की संख्या सबसे ज्यादा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर मुंबई और तीसरे नंबर पर बेंगलुरु है.

मॉल हो रहे हैं बंद 

बता दें कि 29 शहरों में हुए सर्वे से पता चलता है कि छोटे-छोटे शॉपिंग मॉल बंद होने की कगार पर हैं. वहीं एक लाख वर्ग फुट क्षेत्रफल वाले 132 शॉपिंग मॉल बंद होने के कगार पर हैं. साल 2022 में इनमें खाली पड़ी दुकानों की संख्या 33.5 फीसदी थी, जो 2023 में बढ़कर 36.2 फीसदी हो गई है. 

ऑनलाइन शापिंग

एक्सपर्ट के मुताबिक एक वक्त अधिकांश लोग शॉपिंग करने के लिए मॉल में जाना पसंद करते थे. लेकिन आज हर जगह इंटरनेट की पहुंच के बाद स्थिति बदल चुकी है. आज अधिकांश लोग ऑनलाइन शापिंग करना पसंद करते हैं. ये एक बड़ा कारण है, जिससे शॉपिंग मॉल घोस्ट म़ॉल में तब्दील हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Vande Bharat Express: क्या सही में वंदे भारत ट्रेन में कोई बैठ नहीं रहा है? ये डेटा बताएगा सही कहानी

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्लाम में धर्म बदलने के लिए कलमा, हिंदू धर्म में क्या? जानिए
इस्लाम में धर्म बदलने के लिए कलमा, हिंदू धर्म में क्या? जानिए
कैसे खोलें अपनी शुगर मिल? कहां करना होता है आवेदन, जानें प्रक्रिया
कैसे खोलें अपनी शुगर मिल? कहां करना होता है आवेदन, जानें प्रक्रिया
क्या नेता बनने पर भी दिव्या मित्तल को मिलेगी IAS की पेंशन? जानें नियम
क्या नेता बनने पर भी दिव्या मित्तल को मिलेगी IAS की पेंशन? जानें नियम
IAS छोड़ कितने लोग बन चुके नेता, जानें किसे कितनी मिली कामयाबी?
IAS छोड़ कितने लोग बन चुके नेता, जानें किसे कितनी मिली कामयाबी?

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget