एक्सप्लोरर

किन-किन लोगों को 450 रुपये में मिलेगा सिलेंडर? करवाना होगा ये काम

केंद्र सरकार उपभोक्ताओं को महंगाई से राहत देने के लिए रसोई गैस सिलेंडर को 450 रुपए में उपलब्ध कराने की योजना बना रही है. इस योजना के तहत गरीब परिवारों को सब्सिडी पर सिलेंडर दिया जाएगा.

नए साल की शुरुआत में उन लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है जो महंगाई की मार से जूझ रहे हैं. दरअसल पूरे देश में लोग महंगाई से परेशान हैं. जिसका सबसे ज्यादा खामियाजा गरीब वर्ग उठा रहा है. इस परेशानी से राहत देने के लिए राजस्थान सरकार ने कुछ लोगों को आज से घरेलू एलपीजी सिलेंडर महज 450 रुपए में उपलब्ध होगा. हालांकि ये सुविधा सिर्फ राजस्थान के लोगों के लिए है.

किन लोगों को 450 रुपए में मिलेगा सिलेंडर?
ये योजना राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उपलब्ध कराई जा रही है. जिसके तहत गरीब परिवार की महिलाओं को लाभ पहुंचाया जाएगा. हालांकि इस योजना के तहत उन्हीं महिलाओं को लाभ दिया जाएगा जो बीपीएल श्रेणी में यानी गरीबी रेखा से नीचे आती हैं. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी सस्ती गैस सिलेंडर योजना के हकदार होंगे. इस योजना के तहत सभी लाभार्थियों को एक साल में 12 सिलेंडर सस्ती दर पर मिलेंगे. यानी योजना के लाभार्थी एक साल में 12 बार 450-450 रुपये में सिलेंडर रिफिल करा सकेंगे.

क्या करवाना होगा?
राजस्थान सरकार द्वारा योजना का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए एक खास मुहिम शुरू की गई है. जिसका नाम विकसित भारत संकल्प यात्रा रखा गया है. इस यात्रा के तहत जगह-जगह शिविर लगाए जाएंगे. जिनके जरिए 39 जनकल्याणकारी योजनाएं जनता तक पहुंचाने का काम किया जाएगा, जिनमें रियायती गैस सिलेंडर योजना भी शामिल है.

हालांकि इस योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थियों को शिविर में जाकर रजिस्ट्रेशन करवाने का कार्य करना होगा. उसके बाद हर बार सिलेंडर रिफिल कराने के बाद लाभार्थियों के खाते में सब्सिडी की रकम पहुंचेगी. 

चुनावी वादा पूरा पूरा कर रही सरकार
दरअसल राजस्थान में बीजेपी ने चुनाव के दौरान गरीबों को महंगाई से राहत देने के लिए ये वादा किया था. जिसके बाद भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री बने और उन्होंने 1 जनवरी 2024 से इसे अमल में लाने की बात कही थी.                     

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
फ्लाइट में कब फट जाता है पावर बैंक, जानें क्यों होता है ऐसा?
फ्लाइट में कब फट जाता है पावर बैंक, जानें क्यों होता है ऐसा?
साल 2100 में कैसे खत्म हो जाएगी दुनिया, AI के अलावा कौन बनेगा खतरा?
साल 2100 में कैसे खत्म हो जाएगी दुनिया, AI के अलावा कौन बनेगा खतरा?
1 साल शांति की शर्त तोड़ दें दीपके-रांका और सौरव तो क्या होगा? जानें नियम
1 साल शांति की शर्त तोड़ दें दीपके-रांका और सौरव तो क्या होगा? जानें नियम

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget