एक्सप्लोरर

ज्यादा शराब पीने से शरीर के कौन से अंग पर सबसे ज्यादा बुरा असर पड़ता है? ये अंग हो जाता है जल्दी खराब

Alcohol: वैसे तो शराब की लत हर तरह से नुकसानदायक ही होती है, लेकिन इसका कुछ अंगों पर अत्यधिक बुरा असर पड़ता है. आइए जानते हैं शराब की लत का किस अंग पर सबसे ज्यादा बुरा असर पड़ता है...

Which Body Part Damaged By Alcohol: बहुत सारे लोग शराब पीने के शौकीन होते हैं. कुछ लोग कभी-कभार अपने दोस्तों के साथ या किसी खास मौके जैसे शादी, पार्टी आदि में शौकिया शराब पी लेते हैं वो भी एक लिमिट में. लेकिन, कुछ लोगों को शराब पीने की लत लग जाती है और शाम ढलते ही या कभी-कभी तो किसी भी समय मौका मिलते ही उनकी बोतल खुल जाती है. शराब की लत लगने से सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है. इससे शरीर के कई अंगों पर बहुत बुरा असर पड़ता है. सवाल यह है कि शराब शरीर के किस अंग पर सबसे ज्यादा बुरा असर डालती है? आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि ज्यादा शराब पीने से शरीर के किस अंग पर बुरा असर पड़ता है-

शरीर के इस अंग पर पड़ता है बुरा असर

कहते हैं कि शराब को अगर लिमिट में पिया जाए तो कभी कभी यह दवाई का काम भी करती है, लेकिन अगर इसको पीने की लत बन जाए और कोई इसको हद से ज्यादा पीने लगे तो यही शराब जहर का काम भी करने लगती है. शराब की लत का सबसे बुरा असर लिवर पर पड़ता है. इसकी वजह से शराब के आदि व्यक्ति को लिवर से संबंधित कई बीमारियां हो जाती हैं. जिसमें एक बीमारी का नाम है सिरोसिस. शराब के ज्यादा सेवन के चलते लिवर सामान्य तरीके से काम करना बंद कर देता है और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाता है. कभी-कभार और बहुत कम मात्रा में शराब पीने से लिवर पर इतना खास फर्क नहीं पड़ता है. लेकिन, लगातार ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन लिवर को बुरी तरह प्रभावित करता है. इसलिए सेहत सही रखने के लिए जरूरी है कि शराब की लत न ही लगाएं. 

होती हैं अन्य समस्याएं

शराब के सेवन से लिवर खराब होने के अलावा शरीर में और भी समस्याएं होती हैं. इसी लत से याद्दाश्त संबंधी समस्या और सोचने-समझने की निर्णय क्षमता में भी कमी हो जाती है. इसके अलावा शराब पीने से आपके चेहरे का ग्लो भी कम हो जाता है साथ ही शरीर के वजन में भी अनियमितता देखने को मिलती है. शराब का अत्यधिक सेवन कैंसर जैसी घातक बीमारी और नपुंसकता की समस्या भी पैदा कर सकता है.

न लगाएं शराब की लत

शराब की लत आपके शरीर के स्वास्थ्य को बहुत नुकसान पहुंचाती है इसलिए जरूरी है कि इसकी लत न ही लगाएं. शराब की लत से छुटकारा पाने के लिए आप किसी स्पेशलिस्ट की सलाह ले सकते हैं और एक स्वस्थ जीवन शैली अपना सुखी जीवन जी सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: i और j पर क्यों लगे होते हैं डॉट? इसके पीछे भी है कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केजरीवाल से कन्हैया तक, आंदोलन से निकलकर बड़े नेता बन चुके ये लोग
केजरीवाल से कन्हैया तक, आंदोलन से निकलकर बड़े नेता बन चुके ये लोग
मौत की सजा सुनाने के बाद जज क्यों तोड़ देते थे पेन की नोक, क्या थी वजह?
मौत की सजा सुनाने के बाद जज क्यों तोड़ देते थे पेन की नोक, क्या थी वजह?
क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget