एक्सप्लोरर

किस देश के पास है सबसे लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल, जानें दुनिया का कितना हिस्सा इनकी जद में?

दुनिया में आधुनिक और लॉन्ग रेंज की मिसाइलों को बनाने की होड़ मची हुई है. हर देश चाह रहा है कि उसके पास आधुनिक मिसाइल हो. चलिए आपको सबसे लंबी रेंज वाली मिसाइल के बारे में बताते हैं.

दुनिया में आज जिन हथियारों को सबसे ज्यादा बनाने की होड़ मची है, उनमें मिसाइलों का नाम सबसे पहले आता है. परमाणु क्षमता से लैस मिसाइलों से आप दुश्मन की सीमा में घुसे बिना ही उसको तबाह सकते हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के दौरान पूरी दुनिया ने भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम के साथ मिसाइलों का कमाल देखा, जिसने पाकिस्तान के अंदर जाकर दुश्मनों को सटीकता के साथ तबाह किया . चलिए आपको उस देश के बारे में बताते हैं जिसके पास दुनिया की सबसे लंबी रेंज वाली मिसाइल है और यह भी बताते हैं कि उस मिसाइल की जद में कौन कौन सा देश है. 

सबसे लंबी रेंज की मिसाइल 

आज दुनिया में कौन सा देश कितना ताकतवर है यह उसके पास मौजूद उसके आधुनिक हथियारों और मिसाइलों से तय किया जाता है. इन्हीं मिसाइलों के दम पर नॉर्थ कोरिया जैसे छोटा सा देश दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका को बार बार चुनौती देता रहता है और अमेरिका चुपचाप कोरिया की धमकियों को सुनता रहता है. ऐसा इसलिए नहीं है कि अमेरिका, नार्थ कोरिया से डरता है या उसकी इज्जत करता है ऐसा इसलिए है, क्योंकि नार्थ कोरिया के पास ऐसी मिसाइलें हैं जो परमाणु क्षमता से लैस हैं और अमेरिका के किसी भी शहर को हिट कर सकती हैं.

इसी तरह रूस के पास एक मिसाइल है जिसका नाम RS-28 Sarmat है. इसे शैतान-2 के नाम से भी जाना जाता है इसकी मारक क्षमता 18 हजार किलोमीटर की है. यह एक इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है, जो परमाणु हथियार ले जाने की क्षमता रखती है.  इसमें MIRV तकनीक होती है, जिसके चलते यह एक साथ कई टारगेट को हिट कर सकती है. 

कौन कौन से देश टारगेट पर 

आपको बता दें कि जिन मिसाइलों की रेंज 12,000 से 18,000 किमी है वे दूसरे महाद्वीप के देशों को आसानी से निशाना बना सकते हैं. RS-28 Sarmat इस समय दुनिया की सबसे लंबी मारक क्षमता वाली मिसाइल है जो पूरी दुनिया को निशाना बना सकती है. लगभग पूरी पृथ्वी इसकी जद में आती है. यह पूरे अमेरिका, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, और एशिया के अधिकांश हिस्सों को कवर कर सकती है. 

इसे भी पढ़ें- अमेरिका को परमाणु बम की धमकी देता है उत्तर कोरिया, जानें कितनी देर में पहुंचेगी मिसाइल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
कितनी उपजाऊ थी लंका की जमीन, वहां किन चीजों की होती थी खेती?
कितनी उपजाऊ थी लंका की जमीन, वहां किन चीजों की होती थी खेती?
दिल्ली में लागू हुआ ग्रैप-1, जानें किन चीजों पर रहेगी रोक?
दिल्ली में लागू हुआ ग्रैप-1, जानें किन चीजों पर रहेगी रोक?
फ्रांस में किस धर्म के कितने लोग, यहां कितने रहते हैं मुस्लिम?
फ्रांस में किस धर्म के कितने लोग, यहां कितने रहते हैं मुस्लिम?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget