एक्सप्लोरर

किस नस्ल की मुर्गियां देती हैं नीला अंडा, नहीं जानते होंगे ये बात

दुनिया में कुछ खास नस्ल की मुर्गियां नीले रंग के अंडे देती हैं. इनमें सबसे मशहूर अरौकाना नस्ल है, जो चिली में पाई जाती है. इसके अलावा अमेरौकाना और क्रीम लेगबार नस्लें भी नीले अंडे देती है.

आपने अब तक मुर्गियों के सफेद या भूरे रंग के अंडे देखें होंगे. मुर्गियों की एक प्रजाति कड़कनाथ के काले रंग के अंडे होते हैं, यह भी अक्सर चर्चा में रहते हैं. लेकिन क्या आपने कभी नीले रंग का अंडा देखा है? यह सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन दुनिया में कुछ खास नस्ल की मुर्गियां नीले अंडे देती है. 

नीले अंडे देने वाली सबसे मशहूर नस्‍ल का नाम अरौकाना है. यह नस्‍ल चिली में पाई जाती है. इन मुर्गियों की खासियत है कि इनके कानों पर भी पंख होते हैं और उनकी पूछ नहीं होती. यह मुर्गियां नीले के अलावा हरे रंग के अंडे भी देती हैं. माना जाता है कि 1914 में स्पेन के पक्षी वैज्ञानिक साल्वाडोर कैस्टेल ने इस नस्ल को पहली बार चिल्ली के अरौकाना इलाके में देखा था. इसी वजह से इसका नाम अरौकाना पड़ा. 

खास किस्में देती हैं रंग-बिरंगे अंडे 

अरौकाना के अलावा कुछ और नस्लें भी नीले रंग के अंडे देती हैं. इनमें अमेर‍िका में पाई जाने वाली अमेरौकाना नस्‍ल भी नीले अंडे देती है. इसके अलावा ईस्टर एगर नाम की नस्‍ल भी नीले अंडे देती है. यह नस्‍ल नीले के अलावा हरे और गुलाबी रंग जैसे रंग-बिरंगे अंडे भी देती है. इसके अलावा क्रीम लेगबार नामक नल भी हल्के नीले अंडों के लिए मशहूर है. वहीं ऑलिव एगर मुर्गी भी नील और भूरे अंडे देती हैं. 

क्यों देती हैं मुर्गियां नीले अंडे 

वैज्ञानिकों का मानना है कि इन अंडों का रंग एक रेट्रोवायरस की वजह से बदल जाता है. यह वायरस मुर्गियों के शरीर में जाकर उनके जीनोम स्ट्रक्चर को प्रभावित करता है. जींस में आए इस बदलाव के कारण इनके अंडों का रंग नीला हो जाता है. हालांकि, इससे अंडों की गुणवत्ता या खाने की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ता. फर्क सिर्फ उनके रंग में दिखता है. यानी सफेद और भूरे अंडों के अलावा अब नीले रंग के अंडे भी मौजूद हैं और यह खास नस्ल की मुर्गियां देती है. अंडों की पोषण वैल्यू उनके रंग पर निर्भर नहीं करती, लेकिन नीले अंडे देखने में आकर्षक लगते हैं.  यही वजह है कि दुनियाभर में इनकी डिमांड बढ़ रही है.

भारत में भी सामने आया नीले अंडे का मामला 

हाल ही में कर्नाटक के दावणगेरे जिले में एक किसान की मुर्गी ने नीला अंडा दिया, जिसने सबको चौंका दिया था. पशु डॉक्‍टरों ने इस मुर्गी को निगरानी में रखा था. वहीं विशेषज्ञों का मानना था कि यह एक दुर्लभ मामला है और भारत में काफी असामान्य है. 

ये भी पढ़ें-स्पेशल ट्रेन से ही चलते हैं किम जोंग उन, क्या है पुतिन-जिनपिंग और मोदी-ट्रंप की स्पेशल सवारी?

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केजरीवाल से कन्हैया तक, आंदोलन से निकलकर बड़े नेता बन चुके ये लोग
केजरीवाल से कन्हैया तक, आंदोलन से निकलकर बड़े नेता बन चुके ये लोग
मौत की सजा सुनाने के बाद जज क्यों तोड़ देते थे पेन की नोक, क्या थी वजह?
मौत की सजा सुनाने के बाद जज क्यों तोड़ देते थे पेन की नोक, क्या थी वजह?
क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget