एक्सप्लोरर

जिनके पास भारत का ड्राइविंग लाइसेंस है, वो इन देशों में चला सकता है गाड़ी! ये रही उन देशों की लिस्ट

क्या आप जानते हैं कि भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस पर आप अपने देश के अलावा विदेश में भी गाड़ी चला सकते हैं? यहां हमने उन देशों के बारे में बताया है जहां आप भारतीय डीएल पर ड्राइविंग कर सकते हैं.

International Driving Licence: बहुत से लोगों का विदेश घूमने का सपना होता है, वहां की सड़कों पर गाड़ी चलाने की इच्छा होती है. लेकिन, ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर समस्या रहती है. अगर आप भी इन्ही में से एक हैं तो यहां हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें आपको गाड़ी चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी, बल्कि आप अपने भारतीय लाइसेंस पर ही ड्राइविंग कर सकते हैं.   हालांकि, इन देशों में गाड़ी चलाने के लिए आपके पास इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट होना जरूरी है.

अमेरिका

अमेरिका में आप भारतीय लाइसेंस पर 1 साल तक ड्राइविंग कर सकते हैं. बशर्तें आपका लाइसेंस वैलिड और अंग्रेजी में होना चाहिए. अगर आपका डीएल अंग्रेजी में नहीं बना हुआ है या वैध नहीं है तो आप अमेरिका में गाड़ी नहीं चला सकते हैं. इसके अलावा गाडी चलाने से पहले आपको I-94 फॉर्म भी भरना होगा, इसमें आपके अमेरिका आने की डेट लिखी होती है.

न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड में गाड़ी दौड़ाने के लिए आपकी उम्र 21 साल और आपका भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस अंग्रेजी में होना जरूरी है. अगर आपका भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस अंग्रेजी में नहीं है तो आप इसे न्यूजीलैंड सरकार से अंग्रेजी में करवा सकते हैं.

जर्मनी

भारतीय लाइसेंस पर आप जर्मनी में 6 महीने तक गाड़ी चला सकते हैं. अगर जर्मनी जा रहे हैं और वहां गाड़ी चलाने का प्लान है तो अपने साथ सभी जरूरी पेपर्स जरूर ले जाएं. गौरतलब है कि यहां भी ड्राइविंग करने के लिए आपका ड्राइविंग लाइसेंस सिर्फ अंग्रेजी में ही होना जरूरी है.

साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका में ड्राइव करने के लिए भी आपका भारतीय लाइसेंस अंग्रेजी में होना चाहिए. अगर आप यहां गाड़ी किराए पर लेते हैं तो यहां सबसे पहले आपको अपना अंग्रेजी में बना हुआ डीएल दिखाना पड़ेगा. साथ ही लाइसेंस पर आपके हस्ताक्षर और फोटो होना जरूर है.

कनाडा

यहां की चौड़ी सड़कों पर गाड़ी चलाने के लिए आपके पास अंग्रेजी भाषा में इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए. यहां भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस 60 दिनों तक वैध होता है. उसके बाद आपको कनाडाई ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत पड़ेगी.

नॉर्वे

नार्वे यूरोपीय महाद्वीप और दुनिया का एक खूबसूरत देश है. भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस से यहां आप कुल तीन महीने तक ही गाड़ी चला सकते हैं.

स्विट्ज़रलैंड

दुनिया का स्वर्ग कहे जाने वाले स्विट्जरलैंड की खूबसूरती का आनन्द आप खुद गाड़ी चलाकर भी ले सकते हैं. हालांकि, इसके लिए आपका लाइसेंस अंग्रेजी में लिखा होना जरूरी है. भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस पर आप यहां एक साल तक ड्राइविंग कर सकते हैं.

ऑस्ट्रेलिया

न्यू साउथ वेल्स, क्वीनलैंड और साउथ ऑस्ट्रेलिया में आप भारतीय लाइसेंस पर ड्राइविंग कर सकते हैं, लेकिन उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में इसपर आपको सिर्फ तीन महीने ही गाडी चलाने की अनुमति है. इसके अलावा आपका लाइंसेंस अंग्रेजी में होना चाहिए.

सिंगापुर

सिंगापुर की सरकार विदेशी मेहमानों को उनके इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस पर वहां एक साल तक ड्राइविंग करने की अनुमति देती है.

फ्रांस

फ्रांस में भी आप इंडियन लाइंसेस पर गाड़ी दौड़ा सकते हैं. यहां भारतीय लाइसेंस पर एक साल तक के लिए ड्राइविंग करने की अनुमति होती है. गौरतलब है कि इस देश में आपका लाइसेंस अंग्रेजी के बजाय फ्रांसीसी भाषा में होना चाहिए. इसके अलावा आप हांगकांग और मलेशिया में भी इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस पर गाड़ी चला सकते हैं.

यह भी पढ़ें - Interceptor Vehicle क्या है? हाईवे पर ये दिख जाए तो हो जाएं सतर्क, कट सकता है चालान!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विमान पर गिरे बिजली तो कैसे सुरक्षित रहते हैं यात्री, कैसे काम करता है फैराडे सिद्धांत?
विमान पर गिरे बिजली तो कैसे सुरक्षित रहते हैं यात्री, कैसे काम करता है फैराडे सिद्धांत?
Rahul Gandhi Security: राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें
2006 आत्महत्या से क्यों जोड़े जा रहे ज्ञानेश कुमार के तार, क्या है मलेशिया का वह मामला?
2006 आत्महत्या से क्यों जोड़े जा रहे ज्ञानेश कुमार के तार, क्या है मलेशिया का वह मामला?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget