एक्सप्लोरर

किस जानवर को इंसान ने सबसे पहले बनाया था पालतू, अब उससे क्या काम लेते हैं लोग?

इंसान, जानवरों का प्रयोग अपने हिसाब से करता आया है. पहले भोजन, कामों और घर की सुरक्षा के लिए इंसानों को पाला जाता था, लेकिन क्या आपको दुनिया के सबसे पहले पालतू जानवर के बारे में पता है?

इंसानों और जानवरों का रिश्ता बहुत पुराना है. कहते हैं मानव सभ्यता जैसे-जैसे विकसित हुई, इंसान और जानवर दोस्त बनते गए. इंसानों ने जानवरों का प्रयोग खुद की सहूलियतों के हिसाब से किया. भोजन और सामान ढोने से लेकर दूध जैसी जरूरतों के लिए इंसान जानवरों का प्रयोग करने लगा. धीरे-धीरे विकास का क्रम आगे बढ़ा तो जानवरों का प्रयोग घर की सुरक्षा के लिए भी किया जाने लगा और कई सारे जानवर इंसान के पालतू बन गए. 

यूं तो अब आपको ज्यादातर घरों में कुत्ता या बिल्ली पालतू जानवर की तरह दिख जाएंगे, लेकिन क्या आप बता सकते हैं कि इंसान ने सबसे पहले किस जानवर को पालतू बनाया था? और उससे अब क्या काम लिया जाता है? चलिए हम आपको बताते हैं. 

15000 साल पुराना है इतिहास

जब हम सबसे पहले पालतू जानवर की बात करेंगे तो आपने दिमाग में सबसे पहला नाम गाय, भैंस, भेड़ या फिर बकरी का आएगा. क्योंकि इंसान की कई जरूरतें इन जानवरों से पूरी होती हैं और ग्रामीण परिवेश में आज भी लोग इन्हें पालते हुए दिख जाएंगे, लेकिन गाय, भैंस जैसे जानवरों को पालने का इतिहास महज 11,000 साल ही पुराना है. जबकि, जानवरों के पालतूकरण के प्रमाण 15000 साल पहले के मिले हैं. 

सबसे पहले इस जानवर को बनाया गया था पालतू

इंसान ने जानवरों को कब से पालना शुरू किया, इसके बारे में बहुत कुछ स्पष्ट नहीं है. हालांकि, इतिहास या विज्ञान में चीजें प्रमाणों के आधार पर तय होती हैं. बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंसानों ने सबसे पहले कुत्तों को पालतू बनाया था और इसके प्रमाण करीब 15 से 16 हजार साल पुराने हैं. तब इनका प्रयोग सहभोजी के रूप में किया जाता था. 2016 में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने इससे जुड़े कुछ साक्ष्य प्रकाशित किए थे. इसमें कहा गया था कि कुत्तों को दो बार पालतू बनाया गया था. 16000 साल पहले यूरोप में और 14000 साल पहले एशिया में. पुरातत्वविदों द्वारा प्राचीन पेंटिंग्स और नक्कासी में भी इसके प्रमाण मिले हैं कि कुत्तों को पालतू जानवर के तौर पर रखा जाता था. जर्मनी में 14,000 साल पुराने पैलियोलिथिक मकबरे की खोज में एक इंसान को कुत्ते या पिल्ले के साथ दफनाया गया था, यह इस बात का प्रमाण है कि कुत्तों और इंसानों के बीच रिश्ता काफी पुराना था. 

यह भी पढ़ें: डायनासोर से भी पुराना यह जीव आज भी दुनिया में मौजूद, देखें कितने लोग जानते हैं इसे?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब सांप नहीं पीते दूध तो क्यों बनी यह कहावत, जानें इसके पीछे का साइंस?
जब सांप नहीं पीते दूध तो क्यों बनी यह कहावत, जानें इसके पीछे का साइंस?
पैलेट गन में कितने तरह के कारतूस लग सकते हैं, कौन सा होता है सबसे ज्यादा खतरनाक?
पैलेट गन में कितने तरह के कारतूस लग सकते हैं, कौन सा होता है सबसे ज्यादा खतरनाक?
India Road Accidents: भारत में हर दिन सड़क हादसे में चली जाती है इतने लोगों की जान, आंकड़ा सुनकर नहीं होगा यकीन
भारत में हर दिन सड़क हादसे में चली जाती है इतने लोगों की जान, आंकड़ा सुनकर नहीं होगा यकीन
Monsoon Session 2026: राज्यसभा के एक सेशन में कितने रुपये होते हैं खर्च, जानें कार्यवाही स्थगित होने पर कितना नुकसान?
राज्यसभा के एक सेशन में कितने रुपये होते हैं खर्च, जानें कार्यवाही स्थगित होने पर कितना नुकसान?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
MBBS in Russia: रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
Embed widget