एक्सप्लोरर

मिस इंडिया बनने के लिए कहां से करनी होती है शुरुआत? जानें कितना पैसा होता है खर्च

Miss Universe India 2024: मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता में रिया सिंघा ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीत लिया है.

मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ताज रिया सिंघा के सिर सज चुका है. राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता का खिताब जीतने के बाद रिया सिंघा ने खुशी जताई है. उर्वशी रौतेला ने रिया को मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ताज पहनाया है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर मिस इंडिया बनने के लिए शुरुआत कहां से करनी होती है और इसमें कितना पैसा खर्च होता है.

यह भी पढ़ें: इस होटल में रुकने पर आपको मिलता है दुकान चलाने का मौका, नियम जानकर चौंक जाएंगे आप

मिस इंडिया बनने के लिए पहला कदम?

मिस इंडिया का ताज हर लड़की का सपना होता है. यह खिताब न केवल खूबसूरती बल्कि प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का प्रतीक है, लेकिन मिस इंडिया बनने का सफर आसान नहीं होता. इस सफर में आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. आइए जानते हैं कि मिस इंडिया बनने के लिए कहां से शुरुआत करनी चाहिए और इस सफर में कितना खर्च होता है.

मिस इंडिया बनने का पहला कदम है फेमिना मिस इंडिया ऑर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेना. यह प्रतियोगिता हर साल आयोजित की जाती है. आप ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से इस प्रतियोगिता के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करते समय आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी, फोटो और एक छोटा सा वीडियो जमा करना होता है. इसके बाद आवेदनों की स्क्रीनिंग के बाद कुछ चुनिंदा प्रतिभागियों को ऑडिशन के लिए बुलाया जाता है. फिर ऑडिशन में आपके व्यक्तित्व, संचार कौशल और रैंप वॉक को देखा जाता है. इसके बाद ऑडिशन में चयनित प्रतिभागियों को अलग-अलग ग्रुप में बांटा जाता है और उन्हें कई राउंड से गुजरना होता है. आखिरी राउंड में कुछ चुनिंदा प्रतिभागी पहुंचते हैं और इनमें से ही एक विजेता चुनी जाती है.

मिस इंडिया बनने में कितना खर्च होता है?

मिस इंडिया के लिए आवेदन करने के लिए आपको एक निश्चित शुल्क देना होता है. जो 3000 तक हो सकता है. अगर आप दूसरे शहर से हैं तो आपको ऑडिशन और ग्रैंड फिनाले के लिए जर्नी करनी होगी, जिसके लिए आपको आने-जाने और ठहरने का खर्च उठाना होगा. इसके अलावा प्रतियोगिता के दौरान आपको कई तरह के कपड़े पहनने होते हैं, जिसके लिए आपको एक अच्छा वार्डरोब तैयार करना होगा. साथ ही प्रतियोगिता के दौरान आपको प्रोफेशनल मेकअप और हेयरस्टाइल करवाने होते हैं. कई प्रतिभागी प्रतियोगिता के लिए खास कोचिंग ज्वाइन करते हैं, जिसके लिए उन्हें ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं.                                 

यह भी पढ़ें: फ्रिज के अंदर कितने दिन तक जिंदा रह सकता है इंसान? जानिए क्या कहता है साइंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
देश में आखिरी बार किस महिला को मिला था मृत्यु दंड, यहां जानें
देश में आखिरी बार किस महिला को मिला था मृत्यु दंड, यहां जानें

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget