एक्सप्लोरर

भारत की आबादी कब बढ़नी बंद हो जाएगी, कब देश में होंगे सबसे ज्यादा बुजुर्ग?

India Population: फिलहाल भारत की बढ़ती आबादी बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय ऐसा भी आएगा जब देश की आबादी बढ़ना बंद हो जाएगी.

भारत को फिलहाल युवा देश कहा जाता है, दरअसल इस समय हमारे देश में सबसे ज्यादा संख्या युवाओं की है. वहीं फिलहाल हमारे देश में बढ़ती जनसंख्या एक बड़ी परेशानी का कारण भी बनी हुई है. हमारे देश की पॉपुलेशन 142.72 करोड़ आंकी जाती है. सरकार पिछले बहुत समय से हमारे देश में लोगों को सिर्फ दो बच्चे करने के लिए जागरुक भी करती आ रही है. संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि साल 2060 तक हमारे देश की आबादी 170 करोड़ होगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय ऐसा भी आएगा जब हमारे देश की आबादी कम होना शुरू हो जाएगी. ये वो समय होगा जब देश में सबसे ज्यादा संख्या बुजुर्गों की होगी.

भारत की आबादी इस समय बढ़ना हो जाएगी बंद

फिलहाल भारत की आबादी तेजी से बढ़ रही है. इसी का परिणाम है कि हमारे देश की जनसंख्या 142 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या देश की आबादी कभी कम नहीं होगी और इसी तरह बढ़ती रहेगी? तो बता दें ऐसा नहीं है. फिलहाल हमारे देश में सबसे ज्यादा संख्या युवाओं की है, लेकिन एक समय ऐसा भी आएगा जब हमारे देश में यही युवा बुजुर्ग हो जाएंगे और बड़ी संख्या में देश में बुजुर्ग होंगे. इस दौरान देश की बढ़ती आबादी में भी गिरावट आएगी.

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, 2060 तक देश की आबादी 170 करोड़ होगी और यही वो समय होगा जब भारत की आबादी सबसे ज्यादा होगी, वहीं वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉस्पेक्ट्स 2024 रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में दुनिया की आबादी 820 करोड़ है. जो 2080 के दशक के मध्य में लगभग 1030 करोड़ लोगों तक पहुंच जाएगीहालांकि दुनियाभर की आबादी चरम पर पहुंचन के बाद वैश्विक जनसंख्या धीरे-धीरे घटने का अनुमान है. जो सदी के आखिरी तक घटकर 1020 करोड़ हो जाएगी.

भारत की आबादी में इस समय दर्ज होगी गिरावट

फिलहाल चीन को पछाड़ते हुए भारत दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है. जो साल 2100 तक शीर्ष पर ही बना रहेगा. वहीं संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की जनसंख्या, जिसके पूरी सदी में दुनिया की सबसे बड़ी आबादी बने रहने की उम्मीद है, उसमें 2060 के दशक की शुरुआत में लगभग 170 करोड़ तक पहुंचने के बाद 12 प्रतिशत की गिरावट आ जाएगी.

भारत की जनसंख्या में 2100 के बाद आएगी कितनी कमी?

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट की मानें तो साल 2024 में भारत की जनसंख्या 1 अरब 45 करोड़ होने का अनुमान है. वहीं 2054 में ये बढ़कर 1 अरब, 69 करोड़ हो जाएगी. 1 अरब, 69 करोड़ हो जाएगी. इस समय तक भारत की जनसंख्या में इजाफा होता रहेगा, वहीं साल 2100 में सदी के अंत तक भारत की जनसंख्या घटकर 1 अरब 50 करोड़ हो सकती है.

यह भी पढ़ें: रत्न भंडार क्या है, जान लीजिए 46 साल से बंद जगन्नाथ मंदिर के इस खजाने का रहस्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank Locker Tips: बैंक लॉकर से गायब हो जाए पैसा तो क्या करें, कहां से मिलेगा वापस?
बैंक लॉकर से गायब हो जाए पैसा तो क्या करें, कहां से मिलेगा वापस?
पाकिस्तान में जेल में बंद कैदी का कौन कराता है इलाज, सरकार या घरवाले?
पाकिस्तान में जेल में बंद कैदी का कौन कराता है इलाज, सरकार या घरवाले?
US Driving License As Voter ID Card: जैसे भारत में वोटर कार्ड, वैसे अमेरिका में मतदान के लिए क्या जरूरी?
जैसे भारत में वोटर कार्ड, वैसे अमेरिका में मतदान के लिए क्या जरूरी?
Britain Owed India: आजादी के वक्त रिजर्व बैंक में कितना पैसा छोड़ गए थे अंग्रेज? जानें सच्चाई
आजादी के वक्त रिजर्व बैंक में कितना पैसा छोड़ गए थे अंग्रेज? जानें सच्चाई

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget