एक्सप्लोरर

सबसे पहली रोटी कब पकी थी? इस जगह से मिले 14 हजार साल पुराने अवशेष

Roti History : एक लेटेस्ट रिपोर्ट हमें दुनिया की पहली रोटी के बारे में बताती है. रिपोर्ट के अनुसार, शोधकर्ताओं को उत्तर-पूर्वी जॉर्डन में एक जगह पर कुछ अवशेष मिले हैं. डिटेल खबर में जानिए

World First Roti : हम भारतीय रोटी को बड़े चाव से खाते हैं. बिना रोटी के तो ऐसा लगता है कि पेट भरा ही नहीं. दाल से लेकर सब्जी तक के साथ रोटी खाई जा रही है. रोटी बनाने का एक लंबा प्रोसेस होता है. पहले गेहूं को साफ कर पिसवाना, फिर आटे में पानी डाल गूंथना, फिर पेड़ा बनाना और फिर रोटी को बेलकर सेकना. लेकिन, हां इस प्रोसेस के बाद बनी रोटी को खाने में आनंद आ जाता है. क्या आपने कभी सोचा है कि कहां पर पहली रोटी बनाई गई होगी? आइए इस सवाल के जवाब के लिए इतिहास के कुछ पन्ने खंगालते हैं. 

रोटी का इतिहास

एक बात निराशा करती है कि दुनिया की पहली रोटी को लेकर इतिहास में कई मत हैं. हालांकि, एक रिपोर्ट दिल को खुश भी करती है. यह रिपोर्ट हमें दुनिया की पहली रोटी के करीब ले जाती है. द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, शोधकर्ताओं को उत्तर-पूर्वी जॉर्डन में एक जगह पर कुछ अवशेष मिले हैं. अवशेष ब्लैक डेजर्ट एर्केओलॉजिक साइट पर मिले हैं. इन अवशेषों से पता चला है कि इस जगह पर लगभग साढ़े 14 हजार साल पहले रोटी (फ्लैटब्रेड) पकाई गई थी. यहां पर पत्थर के बने एक चूल्हे में रोटी पकाई गई थी. शोधकर्ताओं को वो चूल्हा भी मिला है. इससे पता चलता है कि मानव ने कृषि विकास से सदियों पहले रोटियां बना दी थी. 

क्या गेहूं की रोटी ही बनाई जाती थी? 

देखिए, खेती इंसानों ने 4000 साल पहले करनी शुरू की थी. ऐसे में, उत्तर-पूर्वी जॉर्डन के लोग गेहूं की रोटी तो नहीं बनाते थे. रिपोर्ट के अनुसार, उस समय रोटी को बनाने के लिए जंगली अनाजों का इस्तेमाल होता था. शोधकर्ताओं का अनुमान है कि रोटी को जौ, इंकॉर्न, जई और पानी में उगने वाले एक खास किस्म के पौधे ट्यूबर्स से बनाया जाता होगा. हो सकता है कि जंगली अनाजों से आटा तैयार किया गया हो और रोटी बनाई गई हो. शोधकर्ता अमाया अरन्ज-ओटेगुई ने का कहना है, ”यह मुमकिन है कि रोटी ने खेती करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया हो.”

यह भी पढ़ें - लाखों साल पुरानी है इस झील पर सालभर गिरती रहती है आसमान से बिजली, वैज्ञानिक भी हैं हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट
दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट
CEC ज्ञानेश कुमार को मिली Z+ सिक्योरिटी, इसमें कितने जवान होते हैं तैनात?
CEC ज्ञानेश कुमार को मिली Z+ सिक्योरिटी, इसमें कितने जवान होते हैं तैनात?
दिल्ली नहीं आई कोई ट्रेन तो रेलवे को कितना नुकसान, कितना पैसा होगा रिफंड?
दिल्ली नहीं आई कोई ट्रेन तो रेलवे को कितना नुकसान, कितना पैसा होगा रिफंड?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन के सांसदों की शाम 5 बजे बैठक, राष्ट्रपति से 8 बजे करेंगे मुलाकात
Live: इंडिया गठबंधन के सांसदों की शाम 5 बजे बैठक, राष्ट्रपति से 8 बजे करेंगे मुलाकात
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
Embed widget