एक्सप्लोरर

जब एक दिन इस देश में किसी महिला ने नहीं किया था काम, पुरुषों का हो गया था ऐसा हाल

आप सोचिए कि किसी घर में कोई महीला एक पूरा दिन कोई भी काम न करे तो घर का क्या हाल होगा? लेकिन आज हम एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां एक पूरा दिन किसी भी महिला ने काम नहीं किया था.

महिलाओं का होना कितना जरुरी है और वो कितना काम करती हैं ये सभी का समझ पाना मुश्किल है. कई लोग एक गृहणी के काम को मामूली मानते हैं तो कई कंपनियां पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को कम सैलरी देती हैं. ऐसे में कल्पना कीजिए कि एक दिन के लिए यदि किसी पूरे देश की महिलाएं काम करना ही बंद कर दें तो उस देश की क्या स्थिति होगी? दरअसल 40 साल पहले ऐसा हो चुका है, जिसका परिणाम कुछ ऐसा रहा कि आजतक इस देश को याद है.

इस देश की महिलाओं ने एक दिन के लिए काम से ले ली थी छुट्टी

कई बार हमें काम गिना दिए जाते हैं कि फलाना काम पुरुषों को है तो फलाना महिलाओं का. मसलन बाहर के काम पुरुष करेंगे तो घरेलु कामकाम महिलाओं की ही जिम्मेदारी होती है, लेकिन आइसलैंड एक ऐसा देश है जहां के कई बच्चे ये मानकर बड़े हुए कि राष्ट्रपित बनना महिलाओं का ही काम है.

बात 40 साल पहले की है. दिन 24 अक्टूबर 1975 का, ये दिन आइसलैंड को हमेशा याद रहेगा, क्योंकि इसी से आइसलैंड में महिलाओं के लिए नई सोच ने जन्म लिया. दरअसल इस दिन आइसलैंड में महिलाओं ने हड़ताल कर दी थी. ये हड़ताल ऐसी वैसी नहीं थी, बल्कि इस दिन इस पूरे देश की महिलाओं ने काम न करने का फैसला किया, न ही घर के काम न ही नौकरी और न ही कोई दूसरा काम. सभी महिलाएं प्रोटेस्ट के लिए बाहर निकल गईं. घर में बच्चों से लेकर हर काम पुरुषों को संभालना पड़ा. लिहाजा बैंक, कारखाने और कुछ दुकानें बंद करनी पड़ीं, साथ ही स्कूल और नर्सरी भी बंद करनी पड़ीं. इस दिन सॉस इतने बिके की दुकानों पर बचे ही नहीं. कुछ पिताओं के लिए बच्चों को संभालना इतना मुश्किल हो गया था कि इस दिन को एक और नाम दिया गया, लॉन्ग फ्राइडे.

रेडियो पर आ रही थी बच्चों की आवाज

कुछ कार्य ऐसे थे जिन्हें बंद करना संभव ही नहीं था. लिहाजा पुरुषों को काम पर बच्चों को लेकर जाना पड़ा. बीबीसी की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इस दौरान जब रेडियो पर समाचार पढ़े जा रहे थे, तब पीछे से बच्चों के खेलने की आवाज भी आ रही थी. इस दिन को नाम दिया गया थामहिला दिवस अवकाश’.

महिला दिवस अवकाश के बाद क्या हुआ?

आइसलैंड में महिला दिवस अवकाश के बाद देश को समझ आ गया कि महिलाओं की क्या महत्ता है. इसके बाद संसद से लेकर हर जगह महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिया गया.

यह भी पढ़ें: इस खास चीज के लोहे से बने हैं ओलंपिक के मेडल, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

16.2 करोड़ में नीलाम गांधी जी का हस्तलिखित विचार, जानें इसमें क्या लिखा?
16.2 करोड़ में नीलाम गांधी जी का हस्तलिखित विचार, जानें इसमें क्या लिखा?
मेघालय हिंसा, क्या है इनर लाइन परमिट और नई पर्यटक गाइडलाइन?
मेघालय हिंसा, क्या है इनर लाइन परमिट और नई पर्यटक गाइडलाइन?
दिल्ली में क्यों नहीं बन सकती बुर्ज खलीफा जैसी इमारत, क्या हैं दिक्कतें?
दिल्ली में क्यों नहीं बन सकती बुर्ज खलीफा जैसी इमारत, क्या हैं दिक्कतें?
कौन-कौन से बॉलीवुड सितारे चलाते हैं जिम, जानें किसकी फीस सबसे ज्यादा?
कौन-कौन से बॉलीवुड सितारे चलाते हैं जिम, जानें किसकी फीस सबसे ज्यादा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget