एक्सप्लोरर

टिकट बुक करते समय अगर उम्र गलत भर जाए तो क्या सफर कर सकते हैं?

अगर अपने टिकट बुक करते समय उम्र या जेंडर गलत भर दिया है तो इसे बदला नहीं जा सकता है. उम्र या जेंडर बदलने का ऑप्शन IRCTC की वेबसाइट पर नहीं है. हालांकि, गलती सुधारने का एक तरीका है...

IRCTC: इंटरनेट के आ जाने के बाद से बहुत सारे काम आसान हो गए हैं. पहले बहुत सारे ऐसे काम थे, जिनके लिए लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ता था या फिर साइबर कैफे जाना पड़ता था. ट्रेन की टिकट बुक करने की प्रोसेस भी ऐसी ही थी. लेकिन स्मार्टफोन के आ जाने के बाद सबकुछ इतना आसान हो गया है कि लोग अब अपनी टिकट खुद ही बुक कर लेते हैं. वैसे गलतियां करना इंसान के स्वभाव में है. ऐसे में अगर आपसे ट्रेन की टिकट बुक करते समय कोई जानकारी गलत भरी जाती है तो इसका सीधा मतलब ये है कि अब आप उस टिकट पर सफर नहीं कर पाएंगे. ऐसे में आइए जानते हैं टिकट बुक करते समय क्या गलतियां होती हैं और उनको सुधारा कैसे जा सकता है.

अगर उम्र या जेंडर गलत हो जाए तो...

अगर अपने टिकट बुक करते समय उम्र या जेंडर गलत भर दिया है तो इसे बदला नहीं जा सकता है. उम्र या जेंडर बदलने का ऑप्शन IRCTC की वेबसाइट पर नहीं है. अब क्या आप काउंटर पर जाकर सुधार करवा सकते हैं. इसका जवाब भी न है. आप काउंटर से भी उम्र या जेंडर को ठीक नहीं करवा सकते हैं. इसके अलावा, आप नाम के साथ भी कोई सुधार नहीं कर सकते हैं. IRCTC ने ऐसी कोई सुविधा नहीं दी हुई है, जिससे आप नाम, उम्र या जेंडर में बदलाव कर सके. 

IRCTC ने क्यों नहीं दी बदलाव की सुविधा?

देखिए, ऐसा IRCTC ने धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए किया है. अगर IRCTC इस तरह का नियम न बनाए तो मुमकिन है कि किसी के टिकट पर कोई अन्य यात्रा कर ले. IRCTC किसी भी तरह की कोई चूक नहीं करना चाहती है. 

फिर क्या उपाय है?

देखिए, अगर आपने टिकट बुक करते समय नाम, उम्र या जेंडर गलत कर दिया है तो आप इसमें बदलाव तो बिलकुल नहीं कर सकेंगे. ऐसे में, आपको टिकट को कैंसल ही करना होगा. टिकट कैंसल कर आपको एक नई टिकट बुक करनी होगी. अब अगर टिकट को कैंसल करने पर आपको सीट छिन जाने का डर है तो उसका उपाय भी हमारे पास है. 

आप अपनी सीट बचाने के लिए नजदीकी स्टेशन पर जाकर चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर (CRS) से मिले. उन्हें अपनी भूल के बारे में बताएं. अगर चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर (CRS) आपकी टिकट अपना स्टैंप लगा देते हैं तो आपकी टिकट मान्य हो जायेगा. इसके लिए आपको आवश्यक आयु प्रमाण पत्र ले जाना पड़ सकता है. आपको ऐसा ट्रेन छूटने के 24 घंटे पहले कर लेना चाहिए. इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर (CRS) आपकी गलती को सुधार देंगे. हालांकि, आप कोशिश कर सकते हैं. इसके अलावा, आप ट्रेन में टीटी से मिलकर सही आईडी दिखाकर भी पूरा मसला समझा सकते हैं. हो सकता है कि टीटी इसे मानवीय भूल मानकर टिकट को मान्य कर दें.

यह भी पढ़ें - क्या होती है ये मॉक शादी, जिसमें न बारात असली होती है, न दूल्हा-दुल्हन... इस देश में बढ़ रहा ट्रेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट
दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Embed widget