एक्सप्लोरर

क्या होती है ये मॉक शादी, जिसमें न बारात असली होती है, न दूल्हा-दुल्हन... इस देश में बढ़ रहा ट्रेंड

मॉक शादी में एक स्टूडेंट शेरवानी पहनकर दुल्हा बनता है और घोड़ी पर बारात लेकर आता है. कुछ स्टूडेंट्स बाराती बनते हैं और ढोल पर नाचते हैं. यह बारात धूम मचाते हुए दुल्हन के यहां तक जाती हैं.

What is Mock Marriage: हर देश में शादी के अपने रीति-रिवाज होते हैं. भारत में तो शादियां किसी उत्सव से कम नहीं होती हैं. लड़का-लकड़ी के एक दूसरे को पसंद करने से लेकर, हल्दी की रस्म, मेहंदी की रस्म, नाच-गाना, खाना-पीना, बारात, दूल्हे और दुल्हन का तैयार होना... न जाने ऐसी ही कितनी रस्में निभाई जाती हैं. आपने आज तक मॉक टेस्ट के बारे में सुना होगा, मॉक इंटरव्यू सुना होगा. ये सब बातें तो आम हैं, लेकिन क्या कभी आपने मॉक शादी के बारे में सुना है? जी हां, मॉक शादी. जिसमें न बाराती असली होते हैं, न दूल्हा-दुल्हन असली होते हैं. बस खाना पीना होता है और जमकर नाच-गाना होता है.

अमेरिका में स्टॉडेंट्स कर रहे मॉक शादी 

अमेरिका की कोलंबिया, ऑरेगॉन, स्टैनफोर्ड, न्यूयॉर्क, टोरंटो और टेक्सास जैसी जानी मानी यूनिवर्सिटीज के छात्रों को भारतीय शादी इतनी ज्यादा लुभा रही है कि वो मॉक (नकली) शादी का आयोजन कर रहे हैं. इसमें एक स्टूडेंट शेरवानी पहनकर दुल्हा बनता है और एक सजी-धजी घोड़ी पर बारात लेकर आता है. कुछ स्टूडेंट्स बाराती बनते हैं और ढोल पर नाचते हैं. यह बारात धूम मचाते हुए दुल्हन के यहां तक जाती है. दुल्हन सज-धज कर ज्वैलरी पहनकर आती है और दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठ जाते हैं. फिर बाकी की रस्में शुरू की जाती हैं. स्टूडेंट्स पूरी शादी को एंजॉय करते हैं, खाते-पीते हैं.

एक-दूसरे से बिल्कुल अनजान होते हैं दूल्हा-दुल्हन 

पूरे नॉर्थ और साउथ अमेरिका के स्टूडेंट्स में मॉक शादी का ट्रेंड बढ़ रहा है. मजे की बात तो ये है कि इस शादी में उन स्टूडेंट्स को दूल्हा और दुल्हन बनाया जाता है, जो एक-दूसरे को जानते तक नहीं होते. कई बार तो ये अलग-अलग यूनिवर्सिटीज से भी होते हैं.

ऐसे होता है दूल्हा-दुल्हन का सिलेक्शन 

भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित की जाने वाली मॉक शादी में चार-चार दूल्हा-दुल्हन शामिल होते हैं. न्यूयॉर्क इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की सुमैया मुहित बंगाली स्टूडेंट एसोसिएशन के जरिए मॉक शादी का आयोजन कराती हैं. उनका कहना है कि इसके लिए एक महीना पहले से कंपटीशन शुरू हो जाता है, जिसमे दूल्हा-दुल्हन चुने जाते हैं. इसमें पाकिस्तान, नेपाल और भारत सहित दक्षिण एशियाई क्षेत्रों के 500 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. शादी की रस्मों के लिए एग्जीक्यूटिव से मदद ली जाती है, वो उन्हे सभी रस्मों की जानकारी देता है. 

यह भी पढ़ें - असली बियर में नाचने लगती है मूंगफली, जानिए इसके पीछे कौन सी साइंस काम करती है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ से सलमान तक... किन लोगों को निशाना बना चुका है लॉरेंस बिश्नोई गैंग?
टाइगर श्रॉफ से सलमान तक... किन लोगों को निशाना बना चुका है लॉरेंस बिश्नोई गैंग?
लॉरेंस के गैंग में कितने लोग हैं, कहां-कहां फैलाई दहशत?
लॉरेंस के गैंग में कितने लोग हैं, कहां-कहां फैलाई दहशत?
‘लंकेश की लंका’ में कैसे मनाते हैं दशहरा, क्या वहां भी होता है रावण दहन?
‘लंकेश की लंका’ में कैसे मनाते हैं दशहरा, क्या वहां भी होता है रावण दहन?
इस मिठाई ने दिया था भारत छोड़ो आंदोलन में योगदान, जानें इसका इतिहास?
इस मिठाई ने दिया था भारत छोड़ो आंदोलन में योगदान, जानें इसका इतिहास?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget