एक्सप्लोरर

ये वर्चुअल प्रिजन क्या है, क्या यहां के कैदी अब घर में ही काटेंगे अपनी सजा

जब कोई कैदी वर्चुअल प्रिजन में रहेगा तो उसे जीपीएस टैग, स्मार्टफोन और दूसरी डिवाइसेज पहननी होगीं. जिससे उसे ट्रैक किया जा सके और मॉनिटर किया जा सके.

भारत में अगर किसी अपराधी को किसी मामले में सजा होती है तो वह जेल जाता है. दुनिया के कई देशों में यही नियम लागू होता है. लेकिन अब दुनिया तेजी से बदल रही है और ये बदलाव जेल और कैदियों के रिश्ते में भी हो रहा है.

खबर है कि ब्रिटेन एक ऐसी सुविधा लाने जा रहा है, जहां अपराध करने वाले अपराधी जेल नहीं जाएंगे, बल्कि वह अपने घर में ही रह कर अपनी सजा काटेंगे. इसे वर्चुअल प्रिजन कहा जा रहा है. चलिए जानते हैं कि आखिर ये पूरा मामला क्या है और ब्रिटेन ऐसा करने की कोशिश क्यों कर रहा है.

वर्चुअल प्रिजन का मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिटेन ने ये फैसला जेलों में बढ़ते कैदियों की संख्या को देखते हुए लिया है. दरअसल, पिछले महीने ही इंग्लैंड और वेल्स की जेलों में कैदियों की संख्या का नया रिकॉर्ड बना. ऐसे में वहां की सरकार के लिए कैदियों की इस संख्या को मैनेज करना मुश्किल हो रहा है. यही वजह है कि वहां की सरकार अब वर्चुअल प्रिजन पर गंभीरता से विचार कर रही है.

जुलाई में सरकार बनाने वाली ब्रिटेन की नई लेबर पार्टी ने कहा था कि यूके की सभी जेलें कुछ ही हफ्तों में पूरी तरह भर सकती हैं. ऐसे में कैदियों की जल्दी रिहाई करने पर विचार करने की जरूरत है और वर्चुअल प्रिजन की व्यवस्था पर भी गंभीरता से सोचने की जरूरत है.

वर्चुअल प्रिजन में क्या होता है

कहा जा रहा है कि फिलहाल ये व्यवस्था उन कैदियों पर लागू होगी जिनकी कुछ सजा जेल में कट चुकी है और कुछ सजा बची है. यानी अगर किसी कैदी को एक साल की सजा मिली है और 6 महीने की उसकी सजा जेल में कट चुकी है तो आने वाले समय में वह बचे हुए 6 महीने की सजा वर्चुअल प्रिजन के तहत अपने घर में ही काट सकेगा.

जब कोई कैदी वर्चुअल प्रिजन में रहेगा तो उसे जीपीएस टैग, स्मार्टफोन और दूसरी डिवाइसेज पहननी होगीं. जिससे उसे ट्रैक किया जा सके और मॉनिटर किया जा सके. ऐसी स्थिति में कैदी अपने घर से बाहर नहीं जा पाएगा और घर में ही रह कर अपनी पूरी सजा काटेगा. हालांकि, ये व्यवस्था किन कैदियों के लिए लागू होगी इसके बारे में अभी पूरी रिपोर्ट नहीं आई है.

दरअसल, सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर चर्चा कर रहे हैं कि अगर ब्रिटेन की सरकार खतरनाक कैदियों को ये सुविधा देती है तो वह अपने घर में रह कर अपना गैंग ऑपरेट कर सकते हैं. इसके अलावा वर्चुअल प्रिजन से वह आसानी से भाग भी सकते हैं.

ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में AQI 300 के पार, जानिए इसमें कितने घंटे तक रहना हो सकता है खतरनाक?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget