एक्सप्लोरर

अगर आपकी टिकट पर PQWL, RQWL लिखा है तो वह कंफर्म होगी या नहीं? यहां जानिए क्या है इनका मतलब

जब टिकट वेटिंग में चला जाता है तो उसपर GNWL, PQWL, RQWL आदि लिखा होता है. आइए जानते हैं आखिर इनका मतलब क्या होता है और इन स्थितियों में टिकट के कन्फर्म होने के कितने चांस होते हैं.

Waiting List Tickets: जब आप ट्रेन से लंबी दूरी का सफर करते हैं तो कुछ दिनों पहले से ही रिजर्वेशन कराना पड़ता है. टिकटों की इतनी मारामारी होती है कि टिकट कंफर्म होना बड़ा मुश्किल हो जाता है. हालांकि, यात्रियों की इस परेशानी को कम करने के लिए रेलवे आए दिन कोई ना कोई कदम उठाता रहता है. लेकिन, इसके बाद भी बहुत सारे टिकट वेटिंग में रह ही जाते हैं. अगर आप सभी वेटिंग टिकट को एक जैसा समझने की गलती करते हैं तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल, वेटिंग टिकट कई तरह के होते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको इसी से जुड़ी जानकारी देंगे.

GNWL :- इसका अर्थ होता है जनरल वेटिंग लिस्ट. जब कोई ट्रेन के रूट के सबसे पहले स्टेशन से यात्रा करता है और उसकी टिकट कन्फर्म नहीं होती है तो ऐसी स्थिति में टिकट जनरल वेटिंग लिस्ट में चला जाता है. इस लिस्ट में टिकट के कंफर्म होने की काफी संभावना होती है.

PQWL :- इसका अर्थ पूल्ड कोटा वेटिंग लिस्ट होता है. जब आप किसी लंबी दूरी वाली ट्रेन के रूट में पड़ने वाली किन्ही दो स्टेशनों के बीच यात्रा करते हैं और आपकी टिकट वेटिंग में आती है तो वो PQWL वेटिंग लिस्ट में जाती है. इसकी टिकट तभी कंफर्म होती है जब उस एरिया का कोई यात्री अपनी टिकट कैंसिल करता है. उदाहरण के लिए अगर आप किसी छोटे स्टेशन से यात्रा शुरू करते हैं और आपका टिकट PQWL में है तो आपका टिकट तभी कन्फर्म होगा जब आपके एरिया का कोई व्यक्ति अपनी टिकट कैंसल करेगा.

RQWL :- इसका मतलब होता है रिक्वेस्ट वेटिंग लिस्ट और यह सबसे आखिरी वेटिंग लिस्ट होती है. जब किसी रूट में कोई पूल्ड कोटा होता है, तब इस वेटिंग लिस्ट को बनाया जाता है. इस लिस्ट के टिकटों के कंफर्म होने के चांस काफी कम होते हैं.

CKWL :- जब तत्काल टिकट कंफर्म नहीं होती है तो वो CKWL में चली जाती है. सामान्य रूप से बुक किए जाने वाले टिकटों की तुलना में तत्काल टिकट बुकिंग में टिकटों की संख्या काफी कम होती है. ऐसे में अगर तत्काल की वेटिंग टिकट में 10 वेटिंग लिस्ट तक के टिकट के कंफर्म होने की संभावना रहती है.

RLWL :- इसका अर्थ है रिमोट लोकेशन वेटिंग लिस्ट. जब कोई यात्री दो बड़े स्टेशनों के बीच के किसी रिमोट स्टेशन की टिकट लेता है, रिमोट स्टेशन का मतलब होता है कि ऐसा स्टेशन जहां से ज्यादा ट्रेनें नहीं होती हैं. कैंसिलेशन होने पर ऐसे यात्रियों की ही पहले सीट दी जाती है. इस स्थिति में टिकट कंफर्म होने की संभावना तभी होती है जब उस रिमोट लोकेशन का कोई टिकट कैंसिल होता है. RLWL में भी टिकट कंफर्म होने की संभावना काफी कम रहती है.

यह भी पढ़ें -

सिर्फ दो लड़कों ने शुरू की और स्पेलिंग गलत हो गई तो मिला ये नाम... पढ़िए कैसे Google आज इतनी बड़ी कंपनी बन गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे आग लगाते हैं फायर क्वाउड, सामान्य धुएं के बादल से कितने अलग?
कैसे आग लगाते हैं फायर क्वाउड, सामान्य धुएं के बादल से कितने अलग?
How Indore Manages Waste: कचरा कैसे साफ करता है इंदौर, बाकी शहर क्यों नहीं बन पाते नंबर-1?
कचरा कैसे साफ करता है इंदौर, बाकी शहर क्यों नहीं बन पाते नंबर-1?
Railway Signal System: लोको पायलट कितनी दूर से देख लेते हैं सिग्नल, कैसे रोकते हैं तेज रफ्तार ट्रेन?
लोको पायलट कितनी दूर से देख लेते हैं सिग्नल, कैसे रोकते हैं तेज रफ्तार ट्रेन?
Noida Ruchika Zero FIR: नोएडा की रुचिका पर जीरो एफआईआर, नॉर्मल FIR से कितनी अलग?
नोएडा की रुचिका पर जीरो एफआईआर, नॉर्मल FIR से कितनी अलग?

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget