एक्सप्लोरर

भारत समेत इन देशों में हैं साइलेंट एयरपोर्ट, जानें इसमें क्या-क्या होता है?

साइलेंट एयरपोर्ट का चलन काफी तेजी से बढ़ा है. इन एयरपोर्ट पर यात्रा संबंधी सभी जानकारियां एलईडी स्क्रीन या फिर मैसेज के जरिए ही दी जाती है. यानी एयरपोर्ट पर किसी तरह की अनाउंसमेंट नहीं होती.

जब भी आप ट्रेन से सफर कर रहे होते हैं, तो आपने रेलवे स्टेशनों पर अनाउंसमेंट जरूर सुनी होंगी. ये ट्रेनों के आवागमन के बारे में होती है. ठीक ऐसा ही एयरपोर्ट पर भी होता है, जहां कई सूचनाएं अनाउंसमेंट के जरिए यात्रियों को दी जाती हैं. हालांकि, कुछ खास एयरपोर्ट ऐसे नहीं होते. इन एयरपोर्ट पर यात्रियाों को कोई भी सूचना बड़ी-बड़ी स्क्रीन या फिर मैसेज के जरिए ही दी जाती है. 

ऐसे एयरपोर्ट को साइलेंट एयरपोर्ट कहा जाता है, जहां यात्रियों की भारी संख्या के बावजूद सन्नाटा छाया रहता है. इनमें फ्लाइट के आवागमन, सुरक्षा जांच, बोर्डिंग से लेकर अन्य सभी जानकारी एलईडी पर दर्ज होती हैं, यात्रियों को उसी अनुसार यात्रा करनी होती है. भारत में ऐसे कई एयरपोर्ट हैं, जो साइलेंट एयपोर्ट की लिस्ट में शामिल हैं. 

भारत के कई एयरपोर्ट हैं साइलेंट

साइलेंट एयरपोर्ट ज्यादातर वे होते हैं, जहां से  इंटरनेशनल फ्लाइट संचालित होती हैं. भारत में दिल्ली, मुंबई, सूरत, लखनऊ, जयपुर, चेन्नई समेत कई एयरपोर्ट हैं, जिन्हें साइलेंट एयरपोर्ट कहा जाता है. अधिकारियों के मुताबिक, इन एयरपोर्ट पर एयरलाइंस कंपनियों की ओर से बैगेज डिलीवरी बेल्ट, फ्लाइट के समय में बदलाव या फिर अन्य कोई अहम जानकारी यात्रियों को मोबाइल पर एमएमएस के जरिए भेजी जाती है. इसके आलवा फ्लाइट के आवागमन की जानकारी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दी जाती है. 

इन देशों में हैं साइलेंट एयरपोर्ट

दुनियाभर में साइलेंट एयरपोर्ट का चलन काफी तेजी से बढ़ा है. ऐसे में सिर्फ भारत ही नहीं दुनिया के कई ऐसे हवाईअड्डे हैं जो साइलेंट एयरपोर्ट की श्रेणी में आते हैं. इन एयरपोर्ट का उद्देश्य यात्रियों को शांतिपूर्ण यात्रा का अनुभव प्रदान करना है. दुनिया के कुछ चुनिंदा साइलेंट एयरपोर्ट में दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, लंदन सिटी एयरपोर्ट, नीदरलैंड में एम्सटर्डम शीफॉल एयरपोर्ट, फिनलैंड में हेल्सिंकी एयरपोर्ट, दक्षिण अफ्रीका का केपटाउन इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सिंगापुर का चांगी एयरपोर्ट शामिल है.  

इमरजेंसी में होता है अनाउंसमेंट

ऐसा नहीं है कि साइलेंट एयरपोर्ट पर किसी तरह की अनाउंसमेंट नहीं होता. इन एयरपोर्ट पर भी अनाउंसमेंट का पूरा इंतजाम होता है. हालांकि, इमरजेंसी में या फिर सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां ही अनाउंसमेंट के जरिए ही दी जाती हैं. हालांकि, ऐसा कभी-कभार ही होता है. जिन एयरपोर्ट को साइलेंट एयरपोर्ट की श्रेणी में शामिल किया गया है, वहां शोर के स्तर में 20 से 30 फीसदी कमी दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें: जंगलों में क्यों लगती है आग, दुनिया में कहां हुआ था सबसे खतरनाक अग्निकांड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन में हर साल कितने होते हैं रेल हादसे, भारत से कम या ज्यादा?
स्पेन में हर साल कितने होते हैं रेल हादसे, भारत से कम या ज्यादा?
High Speed Train: स्पेन में कितनी स्पीड से चलती हैं ट्रेनें, कैसे मैनेज होता है रेल सिस्टम?
स्पेन में कितनी स्पीड से चलती हैं ट्रेनें, कैसे मैनेज होता है रेल सिस्टम?
Israel Elections 2026: इजरायल में किन्हें कहा जाता है अरब, क्यों है ये वहां के किंगमेकर?
इजरायल में किन्हें कहा जाता है अरब, क्यों है ये वहां के किंगमेकर?
Delhi Air Pollution: दिल्ली के इन इलाकों में सबसे कम होता है प्रदूषण, जान लें वजह
दिल्ली के इन इलाकों में सबसे कम होता है प्रदूषण, जान लें वजह

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget