एक्सप्लोरर

ये हैं वो काम की ट्रिक, जिससे पता चलता है कि शोरूम से निकली कार डिफेक्टेड है या नहीं

Car Buying Tips: नई कार खरीदते समय डिलीवरी लेने से पहले प्री डिलीवरी इंस्पेक्शन जरूरी होता है. इस प्रोसेस में डिलीवरी से पहले आपको कार के इंस्पेक्शन की सुविधा मिलती है. आइए इसके बारे में जानते हैं.

Pre-Delivery Inspection Of Car: हर कोई अपनी खुद की कार खरीदकर उसमें सफर करने का सपना रखता है. लेकिन, सोचिए कितना जोर पड़ेगा अगर आप अपनी मेहनत की कमाई के लाखों रुपये खर्च करके एक कार खरीदें और वो नई कार आपको परेशान कर दे. दरअसल, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान में एक शख्स ने कार के बार-बार खराब होने से परेशान होकर, उसे गधे से खिंचवाकर शोरूम पर खड़ी करवा दी. ऐसे में आपके साथ कभी ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए आपको कार खरीदते समय कुछ बातों की जांच जरूर करनी चाहिए. आइए जानते हैं आपको किन बातों का ख्याल रखना है.

PDI है जरूरी

नई कार खरीदते समय कार की डिलीवरी लेने से पहले प्री डिलीवरी इंस्पेक्शन (PDI) जरूरी होता है. यह एक प्रोसेस है, जिसमें डिलीवरी से पहले कार के इंस्पेक्शन की सुविधा मिलती है. जिसमें कार के इंटीरियर, एक्सटीरियर और इंजन से लेकर बाकी सभी फीचर्स को भी चेक किया जाता है. PDI करने के दो तरीके हैं. डिलीवरी से पहले डीलरशिप खुद भी कार की PDI करता है. जिसके बाद कार पर PDI का बेज लगा दिया जाता है. कार लेने से पहले कस्टमर भी कार का प्री डिलीवर इंस्पेक्शन कर सकता है और अपने स्तर पर चीजों की जांच कर सकता है.

क्यों जरूरी है प्री डिलीवरी इंस्पेक्शन?

PDI करने से कार में किसी भी तरह की दिक्कत होने पर उसका उसका पता चल सकता है. दरअसल, डीलर को पहले पता होता है कि किसी कार में क्या प्रोब्लम है और कस्टमर से उसे किस तरह छुपाना है. इसलिए गाड़ी आपके नाम पर रजिस्टर होने से पहले ही PDI करें. PDI हमेशा अच्छी रोशनी वाली जगह पर करें, खासतौर पर सूरज की रोशनी में ही PDI करें.

कैसे करनी है PDI?

1. एक चेक लिस्ट में कार में चेक किए जाने वाले एक-एक पॉइंट जैसे- इंजन, एक्सटीरियर, इंटीरियर, टायर, फीचर्स, कार का पेंट आदि को नोट करते रहें.

2. कार एक्सटीरियर के चारों ओर घूमकर चेक करें. गौर से देखें कि इसमें कहीं कोई स्क्रेच या डेंट तो नहीं है. डीलर छोटे-मोटे स्क्रैच को छुपाने के लिए कार पर पॉलिश कर देते हैं. जो 1 - 2 कार को धोने लार दिखने लगते हैं. अगर कहीं से भी कार को री-पेंट किया गया है तो गौर से देखने पर आपको कलर डिफ्रेंस दिख जाएगा. गाड़ी के टायर, सभी कोने और बाकी सभी एक्सटीरियर अच्छे से चेक करें.

3. अब बारी है कार के इंटीरियर की. डैशबोर्ड, अपहोल्स्ट्री, सीट और ग्लोवबॉक्स को अच्छे से चेक करें, फ्लोर की मैट को हटाकर भी देखें. सभी स्विच की अच्छे से जांच कर लें. एयर कंडीशनर वगैरह चला कर उसकी कूलिंग भी जांच लें.

4. अब बारी है इंजन, ओडोमीटर और फ्यूल की. कार का बोनट खोल कर इन सबकी अच्छे से जांच कर लें. बेहतर होगा अगर इसके लिए अपने साथ आप किसी मैकेनिक को ले जाएं. इंजन को स्टार्ट करके थोड़ी देर चालू रहने दें. लीकेज वगैरह की भी जांच करें. नई कार की ओडोमीटर रीडिंग 30 से 50 किमी होनी चाहिए. अगर रीडिंग ज्यादा है, तो इस बारे में डीलर से बात करें. गौरतलब है कि डीलर ग्राहकों को 5 लीटर कॉम्प्लिमेंट्री फ्यूल भी देते हैं. यह भी चेक करें.

5. डीलर रिप्रेजेंटेटिव के साथ एक बार कार की टेस्ट ड्राइव जरूर लें और स्टीयरिंग, गियरशिफ्टर, ब्रेक और सस्पेंशन आदि को चेक करें. सबसे जरूरी बात, सब चेक मार लेने के बाद ही उस कार को अपने नाम पर रजिस्टर्ड कराएं. रजिस्ट्रेशन होने के बाद कार को वापस सर्विस सेंटर के अंदर न जाने दें. अगर भेजना पड़ भी रहा है, तो किसी को कार के साथ भेजें. कोशिश करें की पूरी PDI की एक वीडियो बना लें.

डीलर PDI से रोक तो न लें वो कार

अगर डीलर आपको PDI करने से मना करता है, तो समझ जाइए उस कार में कुछ गड़बड़ है. ऐसी कार लेने से आप साफ इन्कार कर दें. PDI में कोई बड़ी प्रॉब्लम दिखने पर ऐसी कार न लेने में ही समझदारी है. क्योंकि, वह कार भविष्य में आपकी जेब हल्की कर सकती है.

यह भी पढ़ें - दुनिया के वो देश जहां लड़का-लड़का और लड़की-लड़की कर सकते हैं आपस में शादी, कानून खुद देता है इजाजत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में अयोध्या तो पाकिस्तान में यहां आता है बंपर चढ़ावा, वहां कैसे मैनेज होता है सिस्टम?
भारत में अयोध्या तो पाकिस्तान में यहां आता है बंपर चढ़ावा, वहां कैसे मैनेज होता है सिस्टम?
Buried Treasure: पुराने समय में जमीन के नीचे क्यों दबाकर रखा जाता था खजाना, जानें कहां से हुई थी इसकी शुरुआत?
पुराने समय में जमीन के नीचे क्यों दबाकर रखा जाता था खजाना, जानें कहां से हुई थी इसकी शुरुआत?
भारत के किन मंदिरों में पहले से लागू है स्पेशल ड्रेस कोड, यहां देख लीजिए लिस्ट
भारत के किन मंदिरों में पहले से लागू है स्पेशल ड्रेस कोड, यहां देख लीजिए लिस्ट
राम मंदिर का नया 'नो-पॉकेट' ड्रेस कोड, जानिए क्या है ये नियम और किन पर होगा लागू
राम मंदिर का नया 'नो-पॉकेट' ड्रेस कोड, जानिए क्या है ये नियम और किन पर होगा लागू

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget