एक्सप्लोरर

What Is Monarchy: आखिर क्या होती है राजशाही, जिसे लेकर पड़ोसी मुल्क नेपाल में मचा है बवाल

What Is Monarchy: नेपाल में फिर से राजशाही व्यवस्था लागू कराने के लिए इसके समर्थक सड़कों पर उतरकर बवाल मचा रहे हैं. लगातार चल रही इस बहस के बीच यह जान लेना जरूरी हो जाता है कि राजशाही आखिर है क्या.

What Is Monarchy: पड़ोसी मुल्क नेपाल में राजशाही को वापस लाने और हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग जोरों पर है. नेपाल काफी लंबे वक्त तक दुनिया का एकमात्र हिंदू राष्ट्र रहा है, लेकिन साल 2008 में इस व्यवस्था को खत्म कर दिया गया था. ऐसे में क्या नेपाल में फिर से राजशाही वापस आ जाएगी और हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाएगा. दरअसल जब नेपाल में लोकतंत्र आया तब इसे सेकुलर घोषित कर दिया गया था. 

अब एक बार फिर से राजशाही के समर्थ आवाजें उठा रहे हैं और कह रहे हैं कि लोकतंत्र की व्यवस्था को खत्म करके फिर से सत्ता को राजा के हाथ में शाही परिवार में सौंप देना चाहिए. लेकिन आखिर ये राजशाही क्या होती है, जिसके लिए पड़ोसी मुल्क में हाहाकार मचा हुआ है. 

नेपाल में कब बना पूर्णं संविधान

नेपाल में चल रही राजनीतिक अनिश्चितता के बीच इसे पूर्णं संविधान बनने में और लागू करने में पूरे सात साल का समय लग गया. आखिरकार 20 सितंबर 2015 को नेपाल का संविधान लागू हुआ जो कि वहां का सातवां संविधान है. ऐसे में वहां पर राजशाही व्यवस्था पूरी तरह से खत्म होकर एक लोकतांत्रिक देश बन गया. इससे पहले नेपाल में मुखे कानून छ व्यवस्था लागू थी, जिसका अर्थ होता है कि जो राजा ने कह दिया वही कानून है. अब जानतें हैं आखिर राजशाही शासन क्या है. 

क्या होती है राजशाही

राजशाही जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि वह जगह जहां राजा का शासन चलता हो. राजशाही का मतलब है, ऐसी सरकार जहां एक सम्राट या राजा होता है, जो देश का मुखिया होता है. राजशाही में शासन वंशानुगत होता है. यानि राजा की मृत्यु के बाद उसका बेटा राजा बनता है. राजशाही को राजतंत्रीय शासन भी कहा जाता है. राजशाही में शासक पर किसी संविधान या कानून का कोई अंकुश नहीं होता है. राजशाही में शासक अपनी मनमानी के मुताबिक राज करता है और अपने नियम कानून चलाता है, फिर वह चाहे जनता की भलाई के लिए हों या फिर जनता का नुकसान हो रहा हो. 

दो तरह की है राजशाही व्यवस्था

राजशाही दो तरह की होती है- एक होती है निरंकुश राजशाही और दूसरी होती है संवैधानिक राजशाही. निरंकुश राजशाही में राजा पर किसी तरह का कोई नियंत्रण नहीं होता है. वहीं संवैधानिक राजशाही में सम्राट का अधिकार प्रतिबंधित होता है. इसमें शासक का परिवार और उनके अनुयायियों के बीच सीधा और खास रिश्ता होता है. राजतंत्रीय शासन में यह संभावना होती है कि ज्यादातर नागरिकों को समान अधिकार नहीं प्राप्त होते हैं. दुनिया में आज भी कई देशों में राजशाही व्यवस्था कायम है जैसे सऊदी अरब, ओमान, ब्रुनेई, इस्वातिनी, वेटिकन सिटी, संयुक्त अरब अमीरात के साथ-साथ 44 देशों में राजशाही व्यवस्था कायम है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक यूट्यूब वीडियो बनाकर कितना कमा लेते हैं ध्रुव राठी, जानें हिसाब-किताब?
एक यूट्यूब वीडियो बनाकर कितना कमा लेते हैं ध्रुव राठी, जानें हिसाब-किताब?
अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
हिंदू या मुस्लिम, किस धर्म के लोग सऊदी में ज्यादा करते हैं नौकरी?
हिंदू या मुस्लिम, किस धर्म के लोग सऊदी में ज्यादा करते हैं नौकरी?
प्रेस फ्रीडम में कौन सा देश नंबर-1, कहां खड़ा है अपना भारत?
प्रेस फ्रीडम में कौन सा देश नंबर-1, कहां खड़ा है अपना भारत?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget