एक्सप्लोरर

इलेक्ट्रिक हाईवे क्या हैं... कैसे काम करेगी, दिल्ली और जयपुर के बीच चलेंगीं...

केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, वह देश का पहला इलेक्ट्रिक एनेबल्ड हाईवे बनाने की दिशा में काम कर रहा है. अगले 6 वर्षों में दिल्ली से जयपुर के बीच इलेक्ट्रिक हाईवे बन कर तैयार हो जाएगा.

भारत में जितनी तेजी से टेक्नोलॉजी का विकास हो रहा है, पूरी दुनिया में कहीं नहीं हो रहा. यहां हर क्षेत्र में टेक्नोलॉजी अपने पांव पसार रही है. बहुत जल्द अब हाईवे पर भी आपको एक नई टेक्नोलॉजी दिखने वाली है. हालांकि, ये कोई नया प्रयोग नहीं है...दुनिया भर में ऐसे कई देश हैं जहां इस तरह का प्रयोग किया गया है, लेकिन भारत में ये पहला प्रयोग होगा जब लोग हाईवे पर चलते समय अपने बगल में एक इलेक्ट्रिक हाईवे भी देखेंगे. दरअसल, हम बात कर रहे हैं भारत के सबसे पहले इलेक्ट्रिक हाईवे के बारे में जो दिल्ली से जयपुर के बीच बनने वाला है. चलिए पहले जानते हैं कि क्या होता है इलेक्ट्रिक हाईवे.

क्या होता है इलेक्ट्रिक हाईवे?

जैसा कि इसके नाम से ही मालूम चल रहा है कि इलेक्ट्रिक हाईवे वो जहां गाड़ियों को बिजली के माध्यम से चलाया जाता हो. दरअसल, जर्मनी और स्‍वीडन जैसे देशों में हाईवे के साथ साथ एक लेन होती है जहां गाड़ियों को खासतौर से बसों को बिजले के माध्यम से चलाया जाता है. जिस खास लेन में ये चलती हैं उसे ही इलेक्ट्रिक हाईवे कहा जाता है. भारत में ये हाईवे दिल्ली से जयपुर के बीच बन रहा है. इस लेन पर चलने वाली बसों की रफ्तार लगभग 100 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी.

आपको बता दें, केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, वह देश का पहला इलेक्ट्रिक एनेबल्ड हाईवे बनाने की दिशा में काम कर रहा है. इसके तहत अगले 6 वर्षों में दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर विद्युत ऊर्जा से चलने वाली बसें सरपट दौड़ती नजर आएंगी. इन बसों को दिल्ली से जयपुर के बीच 225 किलोमीटर की दूरी में चलाया जाएगा. इस हाईवे पर चलने वाली एक बस में 55 सवारियों के बैठने की जगह होगी. इसके साथ दो बसों को जोड़कर 95 सीटों वाली बस के प्रोटोटाईप पर भी काम किया जा रहा है.

कैसे काम करता है ये हाईवे

ये हाईवे काम कैसे करता है, उससे पहले समझिए कि ये हाईवे बनता कैसे है. दरअसल, ये हाईवे किसी नॉर्मल हाईवे से बिल्कुल लग कर बनता है. बस इस हाईवे के ऊपर या फिर नीचे बिजली के तार फैला दिए जाते हैं और इसी की मदद से इस हाईवे पर बसें चलती हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि जब इलेक्ट्रिक बसें आ गई हैं तो फिर ऐसे इलेक्ट्रिक हाईवे की क्या जरूरत? आपको बता दें जो इलेक्ट्रिक बसें या इलेक्ट्रिक वाहन हैं, उन्हें बार बार अपनी बैटरी चार्ज करनी होती है...जबकि इलेक्ट्रिक हाईवे पर चलने वाली बसों को इस दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता. ऐसा इसलिए क्योंकि इन्हें सीधे बिजली से कनेक्शन लगातार मिलता रहता है. भारतीय रेल भी इसी तरह से चलती है. अब हर ट्रेन को चलाने के लिए इसी तरह से बिजली का उपयोग किया जाता है.

ये भी पढ़ें: स्टार, सुपरस्टार और मेगास्टार और रेबेल स्टार में क्या फर्क होता है? अब से ध्यान रखिएगा...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केजरीवाल से कन्हैया तक, आंदोलन से निकलकर बड़े नेता बन चुके ये लोग
केजरीवाल से कन्हैया तक, आंदोलन से निकलकर बड़े नेता बन चुके ये लोग
मौत की सजा सुनाने के बाद जज क्यों तोड़ देते थे पेन की नोक, क्या थी वजह?
मौत की सजा सुनाने के बाद जज क्यों तोड़ देते थे पेन की नोक, क्या थी वजह?
क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget