एक्सप्लोरर

पीएम मोदी को जापान में मिली दारुम डॉल, जानें यह क्या है और भारत के किस धर्म से इसका कनेक्शन?

पीएम मोदी को जापान यात्रा के दौरान दारुम डॉल भेंट की गई, जो सौभाग्य और सफलता का प्रतीक है. इसका रिश्ता भारत के बौद्ध भिक्षु बोधिधर्म से है. जापान में इसे लक्ष्य प्राप्ति का प्रतीक माना जाता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दोनों दो दिवसीय जापान दौरे पर हैं. इस दौरान शुक्रवार को टोक्यो में शोर‍िन्‍जान दारुमा-जी मंदिर के मुख्य पुजारी रेव सेइशी हीरोसे ने पीएम मोदी को दारुम डॉल खास तोहफे में दी. यह जापान की पारंपरिक गुड़िया मानी जाती है जो सौभाग्य और सफलता का प्रतीक है. दिलचस्प बात यह है इसका गहरा रिश्ता भारत से जुड़ा हुआ है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताएंगे कि पीएम मोदी को जापान में मिली दारुम डॉल क्या होती है और इसका भारत के किस धर्म से इसका कनेक्शन है. 

दारुम डॉल क्या है?

दारुम डॉल गोल, खोखली और बिना हाथ-पैर वाली जापानी पारंपरिक गुड़िया है. इसे बोधिधर्म के आधार पर बनाया गया है. आमतौर पर यह डॅाल लाल रंग की होती है, क्योंकि लाल रंग एशियाई संस्कृति में सौभाग्य, समृद्धि और सफलता का प्रतीक माना जाता है. 

किस धर्म से है कनेक्शन?

दारुम डॉल का रिश्ता भारत के बौद्ध भिक्षु बोधिधर्म से जुड़ा हुआ है. माना जाता है कि बोधिधर्म दक्षिण भारत से चीन और जापान गए थे और वहीं से जैन बौद्ध धर्म की परंपरा की शुरुआत हुई. जापान में उन्हें दारुमा कहा जाता है और उसी से दारुम डॉल का नाम पड़ा. इसलिए दारुम डॅाल सिर्फ जापानी संस्कृति का हिस्सा नहीं है, बल्कि इसकी जड़े सीधे भारत के बौद्ध धर्म से जुड़ी हुई है. 

क्यों खास है यह डॉल?

जापान में मान्यता है कि जब कोई लक्ष्य तय किया जाता है, तो दारुम डॉल की एक आंख को रंग दिया जाता है. जब लक्ष्य पूरा हो जाता है, तब दूसरी आंख रंगी जाती है. यह प्रक्रिया न केवल इच्छाओं की पूर्ति का प्रतीक है बल्कि जीवन में धैर्य और निरंतर प्रयास की सीख भी देती है. डॉल का नीचे से गोलाकार और वजनदार होना इसे बार-बार गिरने पर भी खड़ा कर देता है. यही कारण है कि इसे जापानी कहावत सात बार गिरो, आठवीं बार उठो से जोड़ा जाता है. दारुम डॉल का सबसे बड़ा केंद्र जापान का ताकासाकी शहर है, जहां शोर‍िन्‍जान दारुमा मंदिर स्थित है. यह मंदिर 1697 में स्थापित हुआ और बाद में यहां दारुम डॉल बनाने की परंपरा शुरू हुई. हर साल यहां दारुमा उत्सव मनाया जाता है, जिसमें हजारों लोग नई डॅाल खरीदते हैं और पुरानी लौटाकर आभार व्यक्त करते हैं.

ये भी पढ़ें- NARI Index 2025: महिलाओं के लिए ये हैं भारत के सबसे असुरक्षित शहर, रात तो क्या दिन में भी लगता है डर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sky Color Fact : धरती से नीला और अंतरिक्ष से काला क्यों दिखता है आसमान? जान लीजिए इसके पीछे का लोचा
धरती से नीला और अंतरिक्ष से काला क्यों दिखता है आसमान? जान लीजिए इसके पीछे का लोचा
CJP Protest Delhi: बड़े आंदोलन को संभालने के लिए कहां रिजर्व रहती है फोर्स? जानिए कितनी ताकतवर है दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था
बड़े आंदोलन को संभालने के लिए कहां रिजर्व रहती है फोर्स? जानिए कितनी ताकतवर है दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था
UCC In MP: धर्म बदलने के बाद भी क्या पिता की संपत्ति का अधिकारी रहेगा बेटा, जानिए क्या कहता है नया UCC कानून?
धर्म बदलने के बाद भी क्या पिता की संपत्ति का अधिकारी रहेगा बेटा, जानिए क्या कहता है नया UCC कानून?
Black Armband Protest : कहां से शुरू हुआ काली पट्टी बांधकर विरोध करना, किसने पहली बार किया था ऐसा प्रयोग
कहां से शुरू हुआ काली पट्टी बांधकर विरोध करना, किसने पहली बार किया था ऐसा प्रयोग

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget