एक्सप्लोरर

Rainbow: आखिर क्यों और कैसे बनता है यह इंद्रधनुष? समझिए इंद्रधनुष बनने के पीछे का साइंस

इंद्रधनुष प्रकाश के अपवर्तन और परावर्तन की घटना से बनता है. यह तब बनता है जब सूर्य का प्रकाश बारिश की बूंदों से होता हुआ दर्शक के सामने एक सटीक कोण (42°) पर पड़ता है. आइए जानते हैं यह कब नहीं बनता है.

Rainbow: प्रकृति में चारों ओर खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं. बरसते बादल, बहते झरने और टूटते तारे ना जाने कितने ऐसे तमाम दृश्य हैं जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं. इन्हीं नजारों में एक खूबसूरत नजारा है इंद्रधनुष का बनना. आपने भी इस खूबसूरत नज़ारे को जरूर देखा होगा. सात रंगों का यह आकर्षक नजारा, मानो आसमान में कोई सिंहासन लग गया हो. जब यह बनता है तो हर किसी की नजर कुछ पलों के लिए इसपर टिक जाती है. क्या आपने कभी सोचा है यह इंद्रधनुष (Rainbow) कैसे और क्यों बनता है? आइए आज हम आपको बताते हैं. 

क्या है इंद्रधनुष? 

बारिश में मौसम में आसमान में दिखाई देने वाला इंद्रधनुष एक बहुरंगी चाप (arc) है, जो प्रकाश के पानी की गिरती हुई बूंदों से टकराने पर अपवर्तन और परावर्तन की घटना से बनता है. इंद्रधनुष में सात रंग दिखाई देते हैं जो तरंगदैर्ध्य के अनुसार व्यवस्थित क्रम में होते हैं, सबसे पहले लंबी तरंग दैर्ध्य और अंत में सबसे छोटी तरंगदैर्ध्य का प्रकाश होता है. इंद्रधनुष में लाल, नारंगी, पीला, हरा, नीला, जामुनी और बैंगनी रंग होता है. दरअसल, इंद्रधनुष दृष्टि का एक भ्रम होता है, जिसका असल में कोई वजूद नहीं होता है. आप समुद्री स्प्रे या झरनों के आसपास भी ऐसे छोटे मोटे इंद्रधनुष को बनता हुआ देख सकते हैं. इंद्रधनुष का दिखना इस बात पर निर्भर करता है कि पृथ्वी पर हमारी स्थिति क्या है, यानी हम कहाँ खड़े हैं और सूर्य प्रकाश का कोई अन्य स्रोत कहां चमक रहा है. 

कैसे और क्यों बनता है इंद्रधनुष? 

इंद्रधनुष प्रकाश के अपवर्तन और परावर्तन की घटना से बनता है. यह तब बनता है जब सूर्य का प्रकाश बारिश की बूंदों से होता हुआ दर्शक के सामने एक सटीक कोण (42°) पर पड़ता है. पानी की बूंद में प्रवेश करने वाला प्रकाश सबसे पहले अपवर्तित होता है और फिर पीछे से वापस परावर्तित होता है. यह परावर्तित प्रकाश जब बूंद को छोड़ते हुए बाहर निकलता है तो  कई कोणों पर दोबारा अपवर्तित होता है. जिससे यह फैलाव के साथ सात अलग-अलग रंगों में विभक्त हो जाता है. जिनमें सबसे ऊपर लाल फिर नारंगी, पीला, हरा, नीला, जामुनी और सबसे नीचे बैंगनी रंग होता है. 

इंद्रधनुष कब बनता है? 

इंद्रधनुष एंटीसोलर पॉइंट के आसपास एक वृत्ताकार चाप बनाता है. एंटीसोलर पॉइंट सूर्य के ठीक विपरीत आपके सिर की छाया पर स्थित होता है. बारिश के दौरान या बाद में बनने वाला इंद्रधनुष दोपहर में दिखाई नहीं देता. उस समय सूर्य बिल्कुल बीच में होता है और अधिकांश अक्षांशों पर 42° वृत्त क्षितिज के नीचे होता है. इसीलिए, इंद्रधनुष बरसात के बाद सुबह या शाम को जब सूर्य पूर्व या पश्चिम दिशा में होता है, तब ही दिखाई देते हैं. 

यह भी पढ़ें - 

टेक्टिकल न्यूक्लियर हथियार क्या होते है? यहां जानिए यह कितने खतरनाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने साल में जरूरी होती है सड़कों की मरम्मत, इसकी एक्सपायरी डेट क्या?
कितने साल में जरूरी होती है सड़कों की मरम्मत, इसकी एक्सपायरी डेट क्या?
यहां मुस्लिम सजाते हैं दुर्गा मां का पंडाल, प्रसाद भी करते हैं तैयार
यहां मुस्लिम सजाते हैं दुर्गा मां का पंडाल, प्रसाद भी करते हैं तैयार
अभिजीत दिपके, सौरभ दास या आशुतोष रांका... तीनों की कमाई कहां से होती है?
अभिजीत दिपके, सौरभ दास या आशुतोष रांका... तीनों की कमाई कहां से होती है?
सफेद शर्ट ही क्यों पहनते हैं पायलट, क्या है इसके पीछे की वजह?
सफेद शर्ट ही क्यों पहनते हैं पायलट, क्या है इसके पीछे की वजह?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget