एक्सप्लोरर

यहां मुस्लिम सजाते हैं दुर्गा मां का पंडाल, प्रसाद भी करते हैं तैयार

नवरात्री का पावन पर्व शुरु हो चुका है, वैसे तो यह त्यौहार खास तौर पर हिंदूओं के द्वारा बनाया जाता है लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि दुर्गा मां का पांडल किसी मुस्लिम व्यक्ति द्वारा तैयार किया गया हो?

नवरात्री का पर्व भारतीय त्योहारों में सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है. नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस त्योहार का हर किसी को इंतजार रहता है. लोग इन दोनों में मां की पूजा करते हैं और गरबा-डांडिया जैसे कार्यक्रमों का आयोजन भी करते हैं. नवरात्री को लोग बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं. लोग मां दूर्गा की पूजा में मिलकर सहयोग देते हैं.

ऐसे में आइए जानते हैं ऐसी ही एक परंपरा के बारे में, जहां मुस्लिम समुदाय के लोग दुर्गा मां का पंडाल सजाने से लेकर प्रसाद तैयार करने तक में योगदान देते हैं.

 मुर्शिदाबाद के रघुनाथगंज में 600 साल पुरानी परंपरा

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रघुनाथगंज क्षेत्र के बहुरा गांव में कोड़ाखाकी दुर्गा पूजा अपनी अनोखी परंपरा के लिए जानी जाती है. यहां करीब 600 वर्षों से चली आ रही पूजा में देवी को पहला भोग एक मुस्लिम परिवार की ओर से चढ़ाया जाता है. यह परंपरा लक्ष्मी जनार्दनपुर इलाके में आज भी निभाई जाती है. इस पूजा की खासियत यह है कि मुस्लिम बहुल इलाके में होने के बावजूद यह आयोजन स्थानीय लोगों की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा बना हुआ है. भोग चढ़ाने की यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है.

यह भी पढ़ें: हिंदू या मुस्लिम, किस धर्म के लोग सऊदी में ज्यादा करते हैं नौकरी?

बेगूसराय में मोहम्मद प्यारे ने बनाया केदारनाथ मंदिर जैसा पंडाल

बिहार के बेगूसराय जिले के बखरी में वर्ष 2024 की दुर्गा पूजा के दौरान मुस्लिम डेकोरेटर मोहम्मद प्यारे और उनकी टीम ने केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर भव्य पंडाल तैयार किया था. पुरानी दुर्गा मंदिर के पास बने इस पंडाल पर करीब 13 लाख रुपये खर्च किए गए थे. रिपोर्ट के अनुसार जिसमें मोहम्मद प्यारे ने अपनी ओर से पांच लाख रुपये का योगदान दिया था. मोहम्मद प्यारे की भागीदारी ने पूजा पंडाल की सजावट को एक अलग पहचान दी थी. ऐसे ही बिहार के रोहतास जिले के करगहर में इस साल की दुर्गा पूजा के लिए मोहम्मद इस्लाम की टीम कोलकाता की तर्ज पर भव्य पंडाल तैयार कर रही है.

मऊ के करहा बाजार में 50 साल से साथ मनाते हैं दुर्गा पूजा

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के करहा बाजार में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग करीब 50 वर्षों से मिलकर दुर्गा पूजा का आयोजन करते आ रहे हैं. इस परंपरा से शादाब खान और नियाज अहमद जैसे लोग जुड़े हैं, जबकि अनिल कुमार भारद्वाज लंबे समय से पूजा समिति के अध्यक्ष हैं. यहां दोनों समुदायों के लोगों की भागीदारी को स्थानीय गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल के रूप में पेश किया जाता है.

यह भी पढ़ें: साड़ी का बिजनेस शुरू करना है? सूरत के किन बाजारों में मिलता है सही भाव

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?
Advertisement

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget