एक्सप्लोरर

सिर्फ लेफ्ट और राइट नहीं होता हेड़फोन पर लिखे "L" और "R" का मतलब, समझिए इनका काम क्या होता है

क्या आपने ध्यान दिया है कि ईयरफोन के बाएं भाग को अपने दाएं कान में लगाने और दाएं भाग को बाएं कान में लगाने से कोई फर्क नहीं पड़ता? तो ईयरफोन पर ये निशान लगाने का क्या फायदा हो सकता है?

Headphone Fact: आजकल सभी के पास स्मार्टफोन होता है. देश के करीब-करीब हर घर तक स्मार्टफोन की पहुंच हो गई है. लोग इसका इस्तेमाल कई कामों में करते हैं. यह मनोरंजन का भी सबसे बढ़िया साधन है. जब मन किया तब फोन निकाला और झट से हेड़फोन लगाकर म्यूजिक सुनना शुरु कर दिया. आपने गौर किया होगा कि हेड़फोन का जो हिस्सा आप कान में लगाते हैं, यानी स्पीकर, उसपर "L" और "R" का सिंबल बना होता है. क्या आपको भी यही लगता है कि इनका मतलब 'लेफ्ट' और 'राइट' होता है?

क्या है दोनों में फर्क?

शायद आप उन्हें अपने कान में लगाते भी उसी तरीके से हैं. क्या आपने ध्यान दिया है कि ईयरफोन के बाएं भाग को अपने दाएं कान में लगाने और दाएं भाग को बाएं कान में लगाने से कोई फर्क नहीं पड़ता? और जब कोई फर्क ही नहीं पड़ता तो दोनों कानों में आवाज भी सामान्य होती है, तो ईयरफोन पर ये निशान लगाने का क्या फायदा हो सकता है?

ये होती है वजह

वास्तव में, इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. साउंड इंजीनियरिंग से लेकर रिकॉर्डिंग तक इन कारणों में से ही हैं. सबसे पहला कारण है "रिकॉर्डिंग". जब "स्टीरियो रिकॉर्डिंग" के समय कोई ध्वनि बाईं ओर से आती है, तो आपके हेडफोन के बाएं चैनल में यह अधिक तेजी से सुनाई देगी और दाएं चैनल में थोड़ी धीमी सुनाई देगी.

क्या है लेफ्ट और राइट चैनल का काम?

हेड़फोन में लेफ्ट और राइट चैनल होने का दूसरा कारण है कि इससे दो साउंड्स को अलग करके सुनना और उनके बीच अंतर पहचानना आसान हो जाता है. कई ऐसे गाने होते हैं जहां बजने वाले उच्च स्वरों वाले संगीत यंत्र (उदाहरण के लिए, ढोल) और कम स्वरों वाले संगीत यंत्र (उदाहरण के लिए, बांसुरी) की आवाज एक साथ सुनाई देती है. ऐसे में एक यंत्र की आवाज दूसरे यंत्र की आवाज़ के आगे दब न जाए, इसलिए दोनों की आवाज को एक साथ अलग-अलग चैनल (बाएं या दाएं) में सुनाया जाता है.

फिल्मों में है काफी यूज़

इसके अलावा, फिल्मों में अच्छी साउंड रिकॉर्ड़िंग की जरुरत होती है, जिसके लिए लेफ्ट और राइट चैनल होना जरूरी है. क्या आपने कभी कोई फिल्म अपने लैपटॉप या फोन पर ईयरफोन के जरिए देखी है? अगर हां, तो शायद आपने ध्यान दिया होगा कि स्क्रीन के बाएं ओर से आने वाली किसी गाड़ी की आवाज पहले बाएं कान वाली तरफ ही आती है और सीन के अनुसार धीरे-धीरे ही दाएं ओर पहुंचती है. ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि फिल्म देखने वाले को वहां होने का एहसास हो.

यह भी पढ़ें - शोधकर्ताओं का दावा - माउंट एवरेस्ट नहीं, बल्कि अमेरिका में है दुनिया की सबसे ऊंची चोटी, जानिए क्या है नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके-सौरभ दास और आशुतोष रांका में कौन ज्यादा रईस? जान लें सच
अभिजीत दीपके-सौरभ दास और आशुतोष रांका में कौन ज्यादा रईस? जान लें सच
देश की किन जेलों में दी जाती है फांसी की सजा, कहां बनाई जाती है इसकी रस्सी?
देश की किन जेलों में दी जाती है फांसी की सजा, कहां बनाई जाती है इसकी रस्सी?
लोगों को करोड़ों रुपये बांटने के बाद भी कैसे पैसा कमाता है KBC?
लोगों को करोड़ों रुपये बांटने के बाद भी कैसे पैसा कमाता है KBC?
कौन है आरामको का मालिक, हमलों से कितना उठा रहे नुकसान?
कौन है आरामको का मालिक, हमलों से कितना उठा रहे नुकसान?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget