एक्सप्लोरर

क्या कभी बिना खिड़की-दरवाजों वाली ट्रेन के बारे में सुना है? जानिए ये किस काम आती है

आप सोच रहे होंगे कि बिना खिड़की-दरवाजों की ट्रेन किस काम आती होगी. दरअसल, बिना दरवाजे और खिड़की वाले इन कोचों को NMG कोच कहते हैं. आइए जानते हैं ये NMG कोच क्या होते हैं.

Indian Railways: भारतीय रेलवे में रोजाना लगभग 12,000 से ज्यादा ट्रेनें चलती हैं. ये सभी ट्रेनें अलग-अलग रूट्स पर चलती हैं. इनमें पैसेंजर्स से लेकर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन शामिल होती हैं. इसके अलावा रेलवे में सामान ले जाने के लिए माल गाड़ियों और कार्गों गाड़ियों का भी संचालन होता है. रेल से सफर के दौरान ज्यादातर लोगों को खिड़की वाली सीट पर सफर करना अच्छा लगता है. लेकिन क्या आपको मालूम है कि एक ऐसी भी ट्रेन होती है, जिसके डिब्बों में न कोई खिड़की होती है और न ही दरवाजे लगे होते हैं. 

NMG कोच में नहीं होते खिड़की-दरवाजे

अब आप सोच रहे होंगे कि बिना खिड़की-दरवाजों की ये ट्रेन किस काम में इस्तेमाल की जाती होगी. दरअसल, बिना दरवाजे और खिड़की वाले इन कोचों को NMG कोच कहते हैं. आइए जानते हैं ये NMG कोच क्या होते हैं और रेलवे इन्हें किस काम में लेता है.

रिटायर हो चुके कोच का क्या होता है?

ट्रेन के जिन डिब्बों में हम बैठकर सफर करते हैं वो भी रिटायर होते हैं. भारतीय रेलवे में यात्रियों को सेवाएं देने वाला ICF कोच 25 साल तक इस्तेमाल किया जाता है. इस दौरान इसे हर 5 या 10 साल में एक बार इसकी मरम्मत और मेंटेनेंस भी किया जाता है.

किस काम में आते हैं NMG वैगन?

25 साल पूरे हो जाने के बाद ICF कोच को पैसेंजर ट्रेन से हटा दिया जाता है. इसके बाद इस रिटायर हो चुके कोच को NMG (Newly Modified Goods) रेक के नाम से ऑटो कैरियर के तौर पर इस्तेमाल में लिया जाता है. जब किसी कोच को NMG में तब्दील किया जाता है, तो उसकी सभी खिड़कियां और दरवाजे सील कर दिए जाते हैं. इस वैगन को इस तरह से तैयार किया जाता है, ताकि इसमें कार, ट्रैक्टर और मिनी ट्रक जैसे वाहनों को आसानी से लोड और अनलोड किया जा सके. 

कहां होता है इनका दरवाजा?


क्या कभी बिना खिड़की-दरवाजों वाली ट्रेन के बारे में सुना है? जानिए ये किस काम आती है

रिटायर हो चुके ICF कोच को NMG कोच में बदलने के बाद इसे 5 से 10 साल तक इस्तेमाल में लिया जा सकता है. कोच को NMG वैगन बनाने के प्रक्रिया में उसे पूरी तरह से सील कर दिया जाता है. उसके भीतर से सभी सीटें, लाइटें और पंखों को हटा दिया जाता है. इसकी मजबूती को बढ़ाने के लिए इसमें लोहे की पट्टियां भी लगाई जाती हैं. कोच के सभी खिड़की और दरवाजों को लॉक करने के बाद कोच के पिछले हिस्से में दरवाजा बनाया जाता है ताकि आसानी से सामान लोड या अनलोड किया जा सके.

यह भी पढ़ें - रंग बदलती है ये अनोखी ड्रेस, किसी को नीली-काली तो किसी को दिखती है सफेद-गोल्डन, क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Online Qurbani: क्या है ऑनलाइन कुर्बानी? यूएई और सऊदी अरब में तेजी से बढ़ रहा चलन- भारत क्यों है अछूता
क्या है ऑनलाइन कुर्बानी? यूएई और सऊदी अरब में तेजी से बढ़ रहा चलन- भारत क्यों है अछूता
संविधान निर्माण में आंबेडकर ही नहीं नेहरू का भी था योगदान, जानें किस आर्टिकल से जुड़ा है उनका नाम
संविधान निर्माण में आंबेडकर ही नहीं नेहरू का भी था योगदान, जानें किस आर्टिकल से जुड़ा है उनका नाम
कभी पुण्य का काम था पानी पिलाना... कुएं-मटकों से बाजार की बोतल में कैसे कैद हुई यह परंपरा?
कभी पुण्य का काम था पानी पिलाना... कुएं-मटकों से बाजार की बोतल में कैसे कैद हुई यह परंपरा?
S-400 Air Defense System: क्या है S-400? जिसे रूस से खरीदने जा रहा भारत, जानिए कितनी है इसकी मारक क्षमता
क्या है S-400? जिसे रूस से खरीदने जा रहा भारत, जानिए कितनी है इसकी मारक क्षमता

वीडियोज

Bollywood News: रामचरण की ‘पेड्डी’ के प्रमोशन में बवाल, भोपाल से बेंगलुरु तक हाई वोल्टेज ड्रामा (27.05.26)
Jackie Shroff ने बताया ‘Bhidu’ का असली मतलब, पर्यावरण और पेड़ लगाने को लेकर की खास अपील
Bakrid 2026: Varanasi में नगर निगम का बड़ा एक्शन, बंद कराई बकरा मंडी | Qurbani Controversy |Breaking
Honda City facelift 2026 HEV hybrid first look | #honda #hondacity #autolive
The Most Affordable Chetak | #chetak #bajajchetak #affordable #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2035 तक तैयार होगा स्वदेशी 5th जेनरेशन स्टील्थ फाइटर? AMCA प्रोजेक्ट के लिए शॉर्ट लिस्टेड टाटा, भारत फॉर्ज और L&T
2035 तक तैयार होगा स्वदेशी 5th जेनरेशन स्टील्थ फाइटर? AMCA प्रोजेक्ट के लिए शॉर्ट लिस्टेड टाटा, भारत फॉर्ज और L&T
कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में कांग्रेस? राहुल गांधी के करीबी नेता के बयान से मची हलचल
कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में कांग्रेस? राहुल गांधी के करीबी नेता के बयान से मची हलचल
नीट पेपर लीक विवाद पर कमेंट की वजह से विशाल ददलानी को इंडियन आइडल से निकाला गया? कंपोजर ने किया रिएक्ट
नीट पेपर लीक विवाद पर कमेंट की वजह से विशाल ददलानी को इंडियन आइडल से निकाला गया?
केरलम के पूर्व सीएम पी. विजयन के घर ईडी रेड का विरोध, CPM वर्कर्स ने गाड़ियों पर किया हमला, देखें Video
पूर्व सीएम पी. विजयन के घर ईडी रेड का विरोध, CPM वर्कर्स ने गाड़ियों पर किया हमला, देखें Video
Explained: बकरीद से पहले तनाव क्यों? मुंबई में चाकूबाजी, जयपुर में जुबान काटने की धमकी और UP में सख्त पाबंदियों समेत कहां क्या बवाल
बकरीद से पहले तनाव क्यों? मुंबई में चाकूबाजी और UP में सख्त पाबंदियों समेत कहां क्या
IPL 2027 में चेन्नई के कोच बनकर लौटेंगे एमएस धोनी! CSK ने दिया बड़ा हिंट; रिटायरमेंट कंफर्म?
IPL 2027 में चेन्नई के कोच बनकर लौटेंगे एमएस धोनी! CSK ने दिया बड़ा हिंट; रिटायरमेंट कंफर्म?
ममता बनर्जी की करीबी काकोली घोष दस्तीदार ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, शुभेंदु अधिकारी से भेंट के बाद लिया फैसला
ममता की करीबी काकोली घोष का पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा, शुभेंदु से मुलाकात के बाद लिया फैसला
Explained: US-ईरान जंग के तीन महीने पूरे! कैसे होर्मुज से दुनिया की नसों में घुला जहर, भारत पर चौतरफा मार और IMF की चौंकाने वाली रिपोर्ट
ईरान जंग के तीन महीनों में कैसे होर्मुज से दुनिया में घुला जहर? भारत पर चौतरफा मार, IMF की...
Embed widget