एक्सप्लोरर

मिर्च, हाथी का गोबर, इंसान का सूसू और नाले का पानी... पढ़िए किस किस चीज से बनती है बीयर

आपने आज तक सुना होगा कि बीयर जौं या अनाज से बनती है. लेकिन, आज हम आपको कुछ ऐसी अजीबोगरीब बीयर के बारे में बताएंगे, जिनको बनाने का तरीका सुनकर आप हक्के-बक्के रह जायेंगे.

Weird Beer: बीयर दुनियाभर में पी जाने वाली एक पॉपुलर एल्कोहलिक ड्रिंक है. बीयर के लोग इस कदर शौकीन होते हैं कि इसके आगे और किसी ड्रिंक को नहीं चुनते. शायद आपके साथ भी ऐसा हुआ कि जब आप किसी महफिल में चार लोगों के साथ बैठे हों तो उनमें एक न एक बंदा ऐसा जरूर होगा जो सिर्फ बीयर पीता होगा. मार्केट में अलग-अलग कंपनी की बीयर आती हैं. इनमें से कुछ अपने स्वाद के लिए जानी जाती हैं, कुछ नशे के लिए तो कुछ उनको तैयार करने के खास तरीके के लिए फेमस हैं. बीयर के साथ इसके स्वाद को लेकर काफी एक्सपेरिमेंट हुए, जिसके बाद लोगों ने ऐसी-ऐसी बीयर का स्वाद लिया, जिसकी शायद उन्होंने कभी कल्पना भी न की होगी. आज हम आपको कुछ ऐसी ही बीयर के बारे में बताने वाले हैं, जिनके बारे में जानकर शायद आपको यकीन न हो.

हाथी की पॉटी से बनी बीयर

जापान में उन-कोनो-कूरो (Un Kono Kuro) नाम से एक ऐसी बीयर बनाई जाती है, जो कॉफी से तैयार की जाती है. खास बात यह है कि पहले इस कॉफी को हाथियों को खिलाया जाता है. हाथी के पेट की गर्मी से ये रोस्ट हो जाती है. उसके बाद हाथियों के गोबर में बाहर आई कॉफी को चुनकर उससे बीयर तैयार की जाती है. यह काफी महंगी होती है.

अंतरिक्ष में बनी बीयर

सपोरो स्पेस बार्ली (Sapporo Space Barley) नाम बीयर वैसे तो जौं से तैयार की जाती है, लेकिन इसकी खास बात ये है कि इसे अंतरिक्ष में बनाया गया है. इसे ISS यानी इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन में उगाई गई जौं से सपोरो ब्रूइरीज लिमिटेड ने तैयार किया. वहीं, अमेरिका में एक सेलेस्ट-जूअल-एल (Celest-jewel-ale) नाम की बीयर भी बनाई गई, जिसे चांद के उल्कापिंडों की धूल से तैयार किया गया.

गिलहरी की खाल वाली बीयर

स्कॉटलैंड की ब्रूइडॉग कंपनी एक द एंड ऑफ हिस्ट्री (The End of History) नाम की बीयर बनाती है. इस बीयर में 55 फीसदी से ज्यादा अल्कोहल की मात्रा होती है. इसकी खास बात यह है कि इसे स्टोट और गिलहरी जैसे जानवरों खाल से बनी बोतलों में बेचा जाता है. बताया जाता है कि इसकी सिर्फ 12 यूनिट ही बनी थी.

स्नेक वेनम बीयर

इसके नाम पर जाकर ये मत समझ लेना कि इसमें सांप का जहर होता है. ऐसा बिलकुल नहीं है. दावा किया जाता है कि ये दुनिया की सबसे स्ट्रॉन्ग बीयर है और इसमें 67.5% तक एल्कॉहल होता है. 

मिर्ची वाली बीयर

एक गोस्ट फेस किलाह (Ghost face Killah) नाम की बीयर भी होती है, इसे अमेरिका के एक राज्य कोलाराडो में तैयार बनाया जाता है. इसमें 5.2% अल्कोहल होता है. इसकी खासियत ये है कि इसमें एक से बढ़कर एक तीखी मिर्च मिली हुई है, जिस वजह से यह काफी तीखी होती है.

फुल सर्किल (Full Circle)

अमेरिका के सैनडिएगो के स्टोन ब्रूइरी ने इस बीयर को रिसाइकिल किए गए नाली के पानी से बनाया. भले ही आपको नाली का पानी सुनकर यह एक घिनौनी ड्रिंक लगे, लेकिन जानकर बताते हैं कि इससे बीयर में एक अलग ही फ्लेवर आ जाता है.

सूसू से बनाई बीयर

साल 2015 में डेनमार्क में रॉकस्लाइड म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान लोगों का 50 हजार गैलन सूसू इकठ्ठा किया गया और बाद में इससे पिसनर (Pisner) बीयर बनाई गई.

ये भी पढ़ें: ये हैं वो देश जहां पर चैन से कटती है लोगों की जिंदगी! कभी नहीं आता कोई तूफान...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

International Chess Day: शतरंज के दीवानों के 5 शहर, जहां हर गली में बिछती है बिसात
शतरंज के दीवानों के 5 शहर, जहां हर गली में बिछती है बिसात 
Paper vs Plastic Notes: कागज के मुकाबले कितनी होती है प्लास्टिक के नोट की लाइफ, जानें कितने दिन में हो जाते हैं खराब?
कागज के मुकाबले कितनी होती है प्लास्टिक के नोट की लाइफ, जानें कितने दिन में हो जाते हैं खराब?
India Plastic Notes: पहली बार नहीं हो रही प्लास्टिक के नोट छापने की कोशिश, कब-क्या हुआ और क्यों प्लान अटक गया?
पहली बार नहीं हो रही प्लास्टिक के नोट छापने की कोशिश, कब-क्या हुआ और क्यों प्लान अटक गया?
Gujarat Lion Attacks: 31 में से 7 आदमखोर! जानें गुजरात में क्यों इंसानों को खा रहे शेर, जमीन की लड़ाई में क्यों हो रहा इजाफा
31 में से 7 आदमखोर! जानें गुजरात में क्यों इंसानों को खा रहे शेर, जमीन की लड़ाई में क्यों हो रहा इजाफा

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget