एक्सप्लोरर

हम तो कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं, फिर फूंक मारने से कैसे भड़क जाती है आग?

कार्बन डाई ऑक्साइड आग बुझाने में मदद करती है और हम सांस छोड़ते वक्त कार्बन डाई ऑक्साइनड बाहर निकालते हैं फिर ऐसा क्यों है कि जब हम जलती हुई आग पर फूंक मारते हैं तो वह और भड़क जाती है?

बचपन से हम सब पढ़ते आ रहे हैं कि हम सांस लेते समय ऑक्सीजन लेते हैं और सांस छोड़ते वक्त कार्बन डाई ऑक्साइड बाहर निकालते हैं. कार्बन डाई ऑक्साइड आग बुझाने में भी मदद करती है. फिर ऐसा क्यों है कि जब हम जलती हुई आग पर फूंक मारते हैं तो वह और भड़क जाती है? आइए इसे समझने की कोशिश करते हैं.

क्यों होता है ऐसा?

हम जब सांस लेते हैं उसमें लगभग 78% नाइट्रोजन, 21% ऑक्सीजन, 1% आर्गन और 0.04% कार्बन डाइऑक्साइड होती है. लेकिन जब हम सांस छोड़ते हैं तो उसमें 13.6-16% ऑक्सीजन और 4-5.3% कार्बन डाइऑक्साइड होती है. फूंक मारने की प्रक्रिया में हम हवा को तेजी से आग की ओर धकेलते हैं. फूंक मारते समय सबसे ज्यादा और तेजी से ऑक्सीजन निकलती है जो आग को और तेजी से जलने में मदद करती है. आपको बता दें कि आग को जलने के लिए तीन चीजों की जरूरत होती है ईंधन, गर्मी, और ऑक्सीजन. फूंक मारने से आग को अतिरिक्त ऑक्सीजन मिलती है, जिससे वह और तेजी से जलने लगती है.

कार्बन डाइऑक्साइड का क्या होता है?

अब आप सोच रहे होंगे कि सांस में मौजूद कार्बन डाई ऑक्साइड का क्या होता है? क्या वह आग को बुझाने में मदद नहीं करता? तो इसका जवाब है कि सांस में CO₂ की मात्रा इतनी कम होती है कि वह आग को बुझाने में कोई खास प्रभाव नहीं डालता. आग बुझाने वाले यंत्रों में CO₂ का इस्तेमाल होता है, लेकिन वहां CO₂ को बहुत अधिक मात्रा में छोड़ा जाता है, जो आग के आसपास ऑक्सीजन को हटाकर उसे बुझा देता है. लेकिन हमारी सांस छोड़ते समय CO₂ की मात्रा इतनी कम होती है कि वह इस प्रक्रिया में बेअसर रहती है. 

इसे भी पढ़ें- Black money तो आपने सुना होगा, लेकिन क्या होता है Red money और Pink money? जानें इनमें क्या अंतर

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्लाम में धर्म बदलने के लिए कलमा, हिंदू धर्म में क्या? जानिए
इस्लाम में धर्म बदलने के लिए कलमा, हिंदू धर्म में क्या? जानिए
कैसे खोलें अपनी शुगर मिल? कहां करना होता है आवेदन, जानें प्रक्रिया
कैसे खोलें अपनी शुगर मिल? कहां करना होता है आवेदन, जानें प्रक्रिया
क्या नेता बनने पर भी दिव्या मित्तल को मिलेगी IAS की पेंशन? जानें नियम
क्या नेता बनने पर भी दिव्या मित्तल को मिलेगी IAS की पेंशन? जानें नियम
IAS छोड़ कितने लोग बन चुके नेता, जानें किसे कितनी मिली कामयाबी?
IAS छोड़ कितने लोग बन चुके नेता, जानें किसे कितनी मिली कामयाबी?

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
IIT बॉम्बे में आरक्षित वर्ग के कितने शिक्षक? RTI में सामने आया आंकड़ा 
IIT बॉम्बे में आरक्षित वर्ग के कितने शिक्षक? RTI में सामने आया आंकड़ा 
Embed widget