एक्सप्लोरर

100 साल के उस शख्स की कहानी जिसने अपनी जिंदगी के 84 साल किए एक ही कंपनी के नाम और बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Walter Orthmann Record: 100 साल उम्र वाले वॉल्‍टर ऑर्थमैन (Walter Orthmann) ब्राजील के रहने वाले हैं. वॉल्टर ऑर्थमैन ने अपने 84 साल के कॅरियर में कभी भी कंपनी नहीं बदली.

Guinness World Record: एक सर्वे कहता है कि एक नौकरी करने वाला शख्‍स अपने पूरे जीवन में औसतन 12 कंपनियां बदलता है. जिसके कारणों में बेहतर पद और सैलरी में इजाफा मुख्य होते हैं. लेकिन, एक हैरान करने वाली बात यह है कि दुनिया में एक ऐसा शख्‍स भी है जिसने अपने जीवन के 84 साल एक ही कंपनी के नाम कर दिए. अपने कॅरियर में इस शख्स ने कभी भी कंपनी नहीं बदली और लागतार 84 साल तक एक कंपनी के लिए काम करके विश्व रिकॉर्ड कायम किया है. आइए जानते हैं कौन हैं ये शख्स...

वॉल्‍टर ऑर्थमैन ने बनाया रिकॉर्ड

100 साल उम्र वाले वॉल्‍टर ऑर्थमैन (Walter Orthmann) ब्राजील के रहने वाले हैं. वॉल्टर ऑर्थमैन ने अपने 84 साल के कॅरियर में कभी भी कंपनी नहीं बदली. इस उपलब्‍ध‍ि के लिए वॉल्टर का नाम गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बुक (Guinness World Record book) में भी दर्ज किया गया है. ऐसे में, आइए जानते हैं कि 100 साल की उम्र होने के बावजूद भी वॉल्टर कैसे काम कर पा रहे थे.

15 साल की उम्र में की करियर की शुरुआत

वाॅल्‍टर का जन्म दक्ष‍िणी ब्राजील के सांता कैटरीना के ब्रूस्‍क शहर में हुआ था. इन्होंने 15 साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था और 84 साल से कपड़े बनाने वाली कंपनी रेनॉक्‍सव्‍यू में काम कर रहे हैं. वाॅल्‍टर ने इस कंपनी में बतौर फ्लोर कर्मचारी अपने कॅरियर की शुरुआत की थी. उसके बाद ये यहां एडमिन बने और फिर बतौर सेल्‍स मैनेजर अपनी जिम्‍मेदारी निभा रहे हैं. वॉल्‍टर का कहना है कि आपको अपने काम से लगाव होना चाहिए. वो आगे बताते हैं कि उन्होंने पूरे जोश और उत्‍साह के साथ अपनी यह नौकरी की है.

100 साल की उम्र में भी नहीं छोड़ी नौकरी

वॉल्टर की उम्र 100 साल के करीब है. इतनी अधिक उम्र में भी न तो उन्होंने नौकरी छोड़ी और न ही शारीरिक रूप से कमजोर हुए. इसपर वॉल्‍टर बताते हैं कि वो खुद को हमेशा फिट रखते हैं. इसके लिए वो रोजाना स्‍ट्रेचिंग करते हैं और अपने खानपान का खास ध्‍यान रखते हैं. वॉल्टर अपने खानपान से जुड़ी जानकारी देते हुए बताते हैं कि वो ऐसी चीजों को खाने से बचते हैं जो सीधे तौर पर आंतों को नुकसान पहुंचाती हैं. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, वॉल्‍टर अपने खानपान और एक्‍सरसाइज के रूटीन का सख्‍ती से पालन करते हैं. वो इसे कभी भी मिस नहीं करते हैं.

यह भी पढ़ें: टेम्पर्ड ग्लास में 2D, 2.5D, 3D, 4D, 5D, 9D, 11D का मतलब क्या होता है? कहीं दुकानदार आपको मूर्ख तो नहीं बना रहे...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या होता‌ है फॉर्म 47 सरकार का मतलब, भारत ने पाकिस्तान को यह क्यों कहा?
क्या होता‌ है फॉर्म 47 सरकार का मतलब, भारत ने पाकिस्तान को यह क्यों कहा?
रेलवे को एक दिन में कितना कमाकर देती है राजधानी ट्रेनें? चौंका देगा हिसाब
रेलवे को एक दिन में कितना कमाकर देती है राजधानी ट्रेनें? चौंका देगा हिसाब
दिल्ली से By Car जाना है USA, क्या है पूरा तरीका और कितना आता है खर्च
दिल्ली से By Car जाना है USA, क्या है पूरा तरीका और कितना आता है खर्च
हिंदुओं में यमराज का कॉन्सेप्ट तो मुस्लिमों में क्या, कैसे होता है हिसाब?
हिंदुओं में यमराज का कॉन्सेप्ट तो मुस्लिमों में क्या, कैसे होता है हिसाब?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget