एक्सप्लोरर

टेम्पर्ड ग्लास में 2D, 2.5D, 3D, 4D, 5D, 9D, 11D का मतलब क्या होता है? कहीं दुकानदार आपको मूर्ख तो नहीं बना रहे...

टेम्पर्ड ग्लास लगाने वाला दुकानदार आपको कई तरह की कैटेगरी दिखा देता है. 2D, 2.5D, 3D, 4D, 5D, 9D यहां तक कि 11D भी. अब इन सबका मतलब क्या होता है? आइए इस बारे में जानते हैं.

Tempered Glass: फोन में टेम्पर्ड ग्लास लगवा लेने से फोन को एक प्रोटेक्शन मिल जाती है. अगर कभी फोन हाथ से छूट जाए या जमीन पर गिर जाए तो टेम्पर्ड ग्लास की वजह से स्क्रीन टूटने से बच जाती है. अगर आपने टेम्पर्ड ग्लास नहीं लगाया हुआ है, और आपका फोन नीचे गिरकर टूट जाता है तो लोग आपकी ही गलती बताने लगते हैं कि टेम्पर्ड ग्लास क्यों नहीं लगवाया था. यह तो हो गई टेम्पर्ड ग्लास की एक तरफा बात, लेकिन आपने देखा हो कि मार्केट में कई तरह के टेम्पर्ड ग्लास मिलते हैं. इनमें  2D, 3D, 4D, 5D, 9D, 11D जैसे कई टेम्पर्ड ग्लास शामिल हैं. 

अगर आप किसी दुकान पर टेम्पर्ड ग्लास लगवाने जाते हैं तो दुकानदार आपको कई तरह की कैटेगरी दिखा देता है. 2D, 2.5D, 3D, 4D, 5D, 9D यहां तक कि 11D भी. अब इन सबका मतलब क्या होता है, और आपके फोन के लिए कौन सा ठीक है? आइए इस बारे में जानते हैं. 

टेम्पर्ड ग्लास 2D

पुराने स्मार्टफोन में रेक्टेंगल स्क्रीन दी जाती थी. इनमें नीचे की तरफ थोड़ी सी बटन्स भी दी जाती थी. उस समय इस तरह के स्मार्टफोन्स के लिए 2D टेम्पर्ड ग्लास का इस्तेमाल किया जाता था. इन टेम्पर्ड ग्लास में कोई भी कर्व नहीं होता था. 

टेम्पर्ड ग्लास 2.5D

थोड़ा समय बीता और अब स्मार्टफोन में थोड़ा कर्व दिया जाने लगा. इसके लिए मार्केट में 2.5D ग्लास को पेश किया गया. इनके कॉर्नर में थोड़ा सा कर्व दिया गया होता है. ज्यादातर स्मार्टफोन में 2.5D का ही टेम्पर्ड ग्लास का इस्तेमाल किया जाता है. हो सकता है कि आपके स्मार्टफोन में भी इसी का इस्तेमाल किया गया हो. 

टेम्पर्ड ग्लास 3D 

3D में 2.5D के मुकाबले निकारों पर अधिक कर्व दिया जाता है. यहां यह भी स्पष्ट कर दें कि "कर्व रेटिंग" आधिकारिक तौर पर 3 पर बंद हो जाती है, क्योंकि "डी" का इस्तेमाल डाइमेंशन के लिए किया जाता है. 

2D, 2.5D, 3D  

2D टेम्पर्ड ग्लास सपाट होते हैं. 2.5D X और Y तल और 3D X,Y और Z तल होते हैं.


टेम्पर्ड ग्लास में 2D, 2.5D, 3D, 4D, 5D, 9D, 11D का मतलब क्या होता है? कहीं दुकानदार आपको मूर्ख तो नहीं बना रहे...

4D, 5D, 9D, 11D का मतलब क्या होता है?

4D, 5D, 9D या 11D असल मायनों में कुछ नहीं होता है. यह बस आपको मूर्ख बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. दरअसल, लोगो को लगने लगा कि D का इस्तेमाल कठोरता के लिए किया जाता है, और जितने D उतना  मजबूत टेम्पर्ड ग्लास. ऐसे में, कंपनियों ने भी यूजर्स को मूर्ख बनाना शुरू कर दिया. इसे एक मार्केटिंग गिमिक कहा जा सकता है. कंपनियों ने 4D, 5D, 9D यहां तक कि 11D भी पेश कर डाला, जबकि डाइमेंशन 3 तक सीमित होता है.  11D ग्लास के नाम से बेचा जाने वाला टेम्पर्ड ग्लास भी 2.5D ग्लास ही होता है. ध्यान रहे कठोरता को "H" से डिनोट किया जाता है. 

यह भी पढ़ें: तो इसलिए AC की कैपेसिटी Ton में मापी जाती है.. जानकर आप भी कहेंगे 'यह तो सोचा ही नहीं था'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी कंपनियां ला रहीं नए सोलर पैनल, बिजली भी ज्यादा और उम्र भी लंबी
अमेरिकी कंपनियां ला रहीं नए सोलर पैनल, बिजली भी ज्यादा और उम्र भी लंबी
पुराने Phones पर WhatsApp लॉगिन हो सकता है बंद, यूजर्स जान लें क्या करें?
पुराने Phones पर WhatsApp लॉगिन हो सकता है बंद, यूजर्स जान लें क्या करें?
भारतीय कंपनियों के लिए Cyber Risk अलर्ट, 96 पर्सेंट फर्म्स पर असर
भारतीय कंपनियों के लिए Cyber Risk अलर्ट, 96 पर्सेंट फर्म्स पर असर
Facebook खोलते ही दिखेंगे फुल-स्क्रीन वीडियो, Meta बदल रहा App का अंदाज
Facebook खोलते ही दिखेंगे फुल-स्क्रीन वीडियो, Meta बदल रहा App का अंदाज

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन के सांसदों को खरगे ने लंच पर बुलाया, मेन्यू में होगा साउथ इंडियन फूड
INDIA गठबंधन के सांसदों को खरगे ने लंच पर बुलाया, मेन्यू में होगा साउथ इंडियन फूड
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
राहुल के प्रोटेस्ट के बाद EC का बड़ा फैसला, ज्ञानेश कुमार का इस राज्य का दौरा स्थगित
राहुल के प्रोटेस्ट के बाद EC का बड़ा फैसला, ज्ञानेश कुमार का इस राज्य का दौरा स्थगित
Inverter Problems: कहीं खराब तो नहीं हो रहा इन्वर्टर? आवाज आते ही समझें खतरे का संकेत
कहीं खराब तो नहीं हो रहा इन्वर्टर? आवाज आते ही समझें खतरे का संकेत
Embed widget