एक्सप्लोरर

क्या आप जानते हैं टोल का 10 सेकेंड वाला नियम, फिर नहीं देना पड़ेगा टैक्स

ढाई साल पहले NHAI ने एक नया नियम बनाया था, जिसके तहत अगर किसी भी वाहन का वेटिंग टाइम 10 सेकेंड से अधिक हुआ तो उसका टोल टैक्स फ्री हो जाएगा. अगर आपको नहीं पता तो पूरा नियम ठीक से जान लीजिए.

वाहन से लंबी दूरी का सफर तय करने के लिए हमें अक्सर टोल प्लाजा से होकर गुजरना पड़ता है. यहां हर किसी वाहन को टोल टैक्स देना पड़ता है. यह दूरी और वाहन पर निर्भर करता है कि कितना टैक्स आपको देना पड़ेगा. वैसे भी टोल पर लंबी-लंबी गाड़ियों की कतारें ना लगें इसके लिए सरकार ने फास्ट-टैग सिस्टम शुरू कर दिया है. इसकी मदद से टोल को बिना रुके पार किया जा सकता है और टैक्स भी नगद के मुकाबले कम लगता है, लेकिन आपको यह पता है कि टोल टैक्स पूरी तरह फ्री भी हो सकता है. कैसे... आइए बताते हैं.  

10 सेकेंड से ज्यादा हुआ वेटिंग टाइम

ढाई साल पहले मई 2021 में नैशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) एक नियम लाई थी, जिसका मकसद था कि टोल पर कोई भी वाहन 10 सेकेंड से ज्यादा ना रुके. अगर इससे ज्यादा वक्त लगता है तो वाहन स्वामी बिना टोल टैक्स दिए वहां से जा सकता है. नियमों के अनुसार, अगर टोल प्लाजा पर ज्यादा भीड़ है, तो भी वेटिंग टाइम किसी भी वाहन का 10 सेकेंड से ज्यादा नहीं होना चाहिए. 

100 मीटर से ज्यादा लंबी हुई कतार 

NHAI के नियम के अनुसार, टोल प्लाजा पर गाड़ियों की कतारें 100 मीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए. अगर टोल प्लाज पर वाहनों की व्यस्तता की वजह से ऐसा है और आप 100 मीटर के दायरे के बाहर गाड़ी खड़ी करके इंतजार कर रहे हैं तो बिना टैक्स दिए जा सकते हैं. नियमों के अनुसार, इस 100 मीटर के दायरे को दर्शाने के लिए हर टोल प्लाजा पर एक पीली पट्टी अवश्य होनी चाहिए. अगर ऐसा होता है और आपको परेशानी होती है या टैक्स भरने के लिए जोर-जबरदस्ती की जाती है तो NHAI के हेल्पलाइन नंबर (1033) पर बात की जा सकती है. 

दूरी, बनावट, वाहन के आकार पर टोल टैक्स तय होता

अगर देखा जाए तो टोल प्लाजा पर टैक्स नगद देने की बजाए फास्ट टैग पर सस्ता पड़ता है. वैसे भी फास्ट टैग अब सरकार द्वारा अनिवार्य कर दिया गया है. इसका मकसद वेटिंग टाइम को कम करना और फ्यूल की बर्बादी को रोकना है. वहीं, अगर यह जानना हो कि टोल टैक्स किस तरह चार्ज किया जाता है तो यह सड़क की दूरी, बनावट, वाहनों के आकार आदि पर निर्भर करता है. वैसे, एक टोल प्लाजा से दूसरे टोल प्लाजा की दूरी 60 किलोमीटर होती है.

ये भी पढ़ेंः दुनिया की सबसे बड़ी लाइब्रेरी कहां है और वहां कितनी किताबें हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूरोप में ही क्यों बढ़ रहा गर्मी का कहर, जानें किस महाद्वीप पर कितनी ज्यादा गर्मी?
यूरोप में ही क्यों बढ़ रहा गर्मी का कहर, जानें किस महाद्वीप पर कितनी ज्यादा गर्मी?
नितिन नवीन की नई टीम में सबसे कम पढ़ा-लिखा कौन, किसके पास सबसे बड़ी डिग्री?
नितिन नवीन की नई टीम में सबसे कम पढ़ा-लिखा कौन, किसके पास सबसे बड़ी डिग्री?
क्या तिरंगे के अलावा किसी और को सैल्यूट नहीं कर सकते पीएम-सीएम? जानें नियम
क्या तिरंगे के अलावा किसी और को सैल्यूट नहीं कर सकते पीएम-सीएम? जानें नियम
विदेश में बसने के लिए यह है दुनिया में सबसे अच्छी जगह, जानें रहने का खर्च
विदेश में बसने के लिए यह है दुनिया में सबसे अच्छी जगह, जानें रहने का खर्च

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget