एक्सप्लोरर

विजय रूपाणी से पहले किन बड़े नेताओं का प्लेन क्रैश में हुआ निधन, ये रही पूरी लिस्ट

एयर इंडिया प्लेन क्रैश में 241 लोगों की मौत हो चुकी है. इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे. मृतकों में उनका भी नाम शामिल है. वह अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे.

गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया. टेक-ऑफ के तुरंत बाद यह विमान नीचे गिर गया और देखते ही देखते आग का गोला बन गया. इस विमान में 242 लोग सवार थे, जिसमें 241 लोगों की मौत हो गई. हादसे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है. हालांकि कहा जा रहा है कि क्रैश से ठीक पहले पायलट ने नजदीकी ATC को MAYDAY कॉल दी थी. 

इस विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे. वह अपनी बेटी से मिलने अहमदाबाद से लंदन जा रहे थे. मृतकों की सूची में उनका भी नाम शामिल है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि किन बड़े नेताओं का विमान हादसे में निधन हो चुका है. 

सीडीएस विपिन रावत: देश पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत भी ऐसे ही एक हादसे का शिकार हुए थे. 8 दिसंबर, 2021 को सीडीएस विपिन रावत हेलीकॉप्टर से सुलूर के वेलिंगटन जा रहे थे, इसी दौरान तमिलनाडु के कुन्नूर में उनका हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. इसमें उनकी पत्नी और 11 अन्य लोग भी सवार थे. 

होमी जहांगीर भाभा: देश के महान वैज्ञानिक होमी महांगरी भाभा की मृत्यु भी एयर इंडिया के विमान हादसे में हुई थी. 24 जनवरी, 1966 में एयर इंडिया की फ्लाइट 101 हादसे का शिकार हो गई थी. 

वाईएस राजशेखर रेड्डी: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी की मौत भी विमान हादसे में हुई थी. 2 सितंबर, 2009 को उनका हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण हादसे का शिकार हो गया था.  

दोरजी खांडू: 30 अप्रैल, 2011 को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री दोरजी खांडू की मृत्यु हेलीकॉप्टर हादसे में हुई थी. उनका पवन हंस हेलीकॉप्टर ग्राउंड कंट्रोल से संपर्क टूटने के कारण हादसे का शिकार हो गया था. पांच दिन बाद विमान का मलबा तवांग में मिला था. 

ओपी जिंदल और सुरेंदर सिंह: मशहूर उद्योगपति और हरियाणा के बिजली मंत्री ओपी जिंदल व कृषि मंत्री सुरेंदर सिंह 2005 में एक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गए थे. उनका किंग कोबरा हेलिकॉप्टर दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहा था, यूपी के सहारनपुर में यह हादसे का शिकार हो गया था. 

माधवराव सिंधिया: देश के पूर्व रेल मंत्री माधवराव सिंधिया की 30 सितंबर, 2001 को कानपुर में एक राजनीतिक रैली के लिए जाते समय विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

संजय गांधी: इंदिरा गांधी के बेटे व कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता संजय गांधी की मौत भी एक हवाई दुर्घटना के कारण हुई थी. 23 जून, 1980 को यह हादसा हुआ था. 

यह भी पढ़े: कब हुआ था दुनिया का पहला प्लेन हादसा? ये थी वो पहली उड़ान जो हादसे में बदल गई...

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो पाकिस्तान की मिसाइलें...', शहबाज शरीफ के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
'बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो PAK की मिसाइलें...', शहबाज के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर

वीडियोज

हर तरफ बिछी सफेद चादर..रास्ते बंद और सांसों पर संकट!
अदृश्य जल्लाद के खूनी कांड की आंखों-देखी !
'मुंब्रा ही नहीं पूरे महाराष्ट्र को हरा रंग में रंग देंगे', ओवैसी की वायरल गर्ल
शंकरार्च की लड़ाई CM कुर्सी तक आई!
शंकराचार्य विवाद में मुगलों की एंट्री..2027 की बिछ गई बिसात?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो पाकिस्तान की मिसाइलें...', शहबाज शरीफ के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
'बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो PAK की मिसाइलें...', शहबाज के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
धनुष और मृणाल ठाकुर की क्या हो गई है शादी? जानिए वायरल हो रही वीडियो की सच्चाई
धनुष और मृणाल ठाकुर की क्या हो गई है शादी? जानिए वायरल हो रही वीडियो की सच्चाई
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से गायब कर दिया जाता है', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से...', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
गाड़ी में पेट्रोल भरवाते वक्त ये 3 चीज नजर में रखीं, तो ठगी दूर रहेगी
गाड़ी में पेट्रोल भरवाते वक्त ये 3 चीज नजर में रखीं, तो ठगी दूर रहेगी
फॉर्च्यूनर और एक थार इसके बाद 1 करोड़ पांच लाख रुपये नकद, दूल्हे को भर भरकर दिया गया दहेज- वीडियो वायरल
फॉर्च्यूनर और एक थार इसके बाद 1 करोड़ पांच लाख रुपये नकद, दूल्हे को भर भरकर दिया गया दहेज
Embed widget