एक्सप्लोरर

कब हुआ था दुनिया का पहला प्लेन हादसा? ये थी वो पहली उड़ान जो हादसे में बदल गई...

क्या आप जानते हैं कि हवाई जहाज के इतिहास में पहली बार हादसा कब और कैसे हुआ था? जिस उड़ान ने इंसान के सपनों को ऊंचाई दी, उसी ने पहली बार एक दर्दनाक हादसे की शुरुआत भी की थी.

अहमदाबाद में आज भीषण प्लेन हादसा हो गया. इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने जान गंवाई है ऐसी आशंका जताई जा रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया का पहला प्लेन हादसा कब हुआ था? आइए जानते हैं...

आज के समय में हवाई सफर आम हो चुका है. हवाई जहाज के इतिहास में पहली बार हुए हादसे की बात करें तो वह साल 1908 की 17 सितंबर की तारीख थी. जगह थी अमेरिका का वर्जीनिया राज्य, जहां फोर्ट मायर ग्राउंड पर हजारों लोग जमा थे. सबकी नजरें आसमान की ओर थीं क्योंकि आज इंसान की पहली उड़ान का चमत्कार दोहराया जाना था. मशहूर राइट ब्रदर्स - ऑरविल और विल्बर राइट ने दुनिया का पहला एयरक्राफ्ट बनाया था, जिसे "राइट फ्लायर" नाम दिया गया था. आज वही फ्लायर एक बार फिर उड़ान भरने जा रहा था, लेकिन इस बार इसे देखने खुद अमेरिकी सेना के अफसर भी पहुंचे थे.

सेना को दिखाया जा रहा था फ्लाइट डेमो

अमेरिकी सेना इस फ्लाइंग मशीन में दिलचस्पी ले रही थी, क्योंकि इसका उपयोग फौजी कामों में किया जा सकता था. राइट ब्रदर्स इसे सेना के सामने परखना चाहते थे. उस दिन ऑरविल राइट खुद इस फ्लाइट को उड़ा रहे थे, और उनके साथ यात्री के रूप में थे अमेरिकी सेना के लेफ्टिनेंट थॉमस सेल्फ्रिज.

आसमान में गूंजा उत्साह, फिर आया सन्नाटा

जैसे ही विमान ने उड़ान भरी, वहां मौजूद लोगों की तालियां गूंज उठीं. कुछ पल के लिए यह इतिहास का सबसे बड़ा चमत्कार लग रहा था. लेकिन खुशी के ये पल ज्यादा देर टिक नहीं सके. उड़ान के दौरान अचानक फ्लाइट के एक प्रोपेलर में तकनीकी खराबी आ गई. उसकी एक ब्लेड टूटकर नीचे गिर गई और प्लेन का संतुलन बिगड़ गया. कुछ ही सेकेंड में आसमान में उड़ता यह विमान तेजी से नीचे गिरा और जमीन से टकरा गया.

पहली फ्लाइट में पहली मौत

इस हादसे में लेफ्टिनेंट थॉमस सेल्फ्रिज की मौके पर ही मौत हो गई. वे विमान हादसे में जान गंवाने वाले पहले इंसान बन गए. वहीं ऑरविल राइट गंभीर रूप से घायल हो गए. उनके पैर टूट गए और कई हड्डियां फ्रैक्चर हो गईं. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के बाद वे किसी तरह बच पाए.

यह भी पढ़ें-

Ahmedabad Plane Crash Video: एयर इंडिया का विमान ऐसे बन गया आग का गोला, प्लेन क्रैश का LIVE वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनिया गांधी से लालकृष्ण आडवाणी तक, विवादों में रह चुकी है इन नेताओं की किताबें
सोनिया गांधी से लालकृष्ण आडवाणी तक, विवादों में रह चुकी है इन नेताओं की किताबें
ट्रंप बदलेंगे अटलांटिक महासागर का नाम, कौन देता है इसकी परमीशन?
ट्रंप बदलेंगे अटलांटिक महासागर का नाम, कौन देता है इसकी परमीशन?
किसने रखे महासागरों के नाम, क्या इन्हें बदला जा सकता है?
किसने रखे महासागरों के नाम, क्या इन्हें बदला जा सकता है?
स्कूल में शिक्षकों की कमी से कैसे शुरू हुआ फ्रांस का आंदोलन, भारत से क्यों तुलना?
स्कूल में शिक्षकों की कमी से कैसे शुरू हुआ फ्रांस का आंदोलन, भारत से क्यों तुलना?

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget