एक्सप्लोरर

वंदे भारत ट्रेन भटक गई रास्ता, जानें लोको पायलट को कैसे पता चलता है ट्रेन का रूट

वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस मुंबई से गोवा जा रही थी.लेकिन बीच रास्ते में ट्रेन के रास्ता भटकने से यात्रिओं को 90 मिनट की देरी हुई थी.क्या आप जानते हैं कि ट्रेन में लोको पायलट को रास्ता कौन बताता है.

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से गोवा के मडगांव रेलवे स्टेशन जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भटक गई थी. जी हां, आपने सही पकड़ा ट्रेन अपने निर्धारित रूट से भटककर दूसरे रूट पर चली गई. जिसके कारण ट्रेन के संचालन में 90 मिनट की देरी हुई है. लेकिन अब सवाल ये है कि ट्रेन के लोको पायलट को रास्ता और ट्रैक कौन बताता है. आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे. 

गोवा जाने वाली ट्रेन भटकी

जानकारी के मुताबिक मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से गोवा के मडगांव रेलवे स्टेशन तक जाने वाली ट्रेन तकनीकी खराबी के कारण दूसरे रूट पर चली गई थी. दरअसल वंदे भारत ट्रेन अपनी निर्धारित रूट पर मडगांव जा रही थी, लेकिन महाराष्ट्र के ठाणे जिले के दीवा स्टेशन पर तकनीकी खराबी के कारण वह दूसरे रास्ते पर चली गई थी. वहीं दूसरे रास्ते से वापस आने में ट्रेन को गोवा की यात्रा में 90 मिनट की देरी हुई है. 

रेलवे अधिकारियों ने दी जानकारी

रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन के रूट भटकने को लेकर जानकारी दी है. रेलवे अधिकारी ने बताया कि कोंकण जाने वाली ट्रेनों द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाला दिवा-पनवेल रेलवे मार्ग पर पनवेल स्टेशन की ओर बढ़ने के बजाय एक्सप्रेस ट्रेन सुबह छह बजकर 10 मिनट पर कल्याण की ओर मुड़ गई थी. इस घटना के कारण मध्य रेलवे पर मुंबई की लोकल ट्रेन सेवाओं में भी देरी हुई है. रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया कि यह घटना दिवा जंक्शन पर डाउन फास्ट लाइन और पांचवीं लाइन के बीच बिंदु संख्या 103 पर सिग्नलिंग और दूरसंचार प्रणाली में गड़बड़ी के कारण हुई थी.

लोको पायटल कैसे जानते हैं रूट?

अब आप सोच रहे होंगे कि ट्रेन के लोको पायलट आखिर रूट कैसे जानते हैं. जानकारी के मुताबिक लोको पायलट को किस ट्रैक पर जाना चाहिए, इसकी जानकारी उन्हें होम सिग्नल से मिलती है. ये सिग्नल ही बताता है कि लोको पायलट को किस ट्रैक पर ट्रेन को आगे लेकर जाना है और किस ट्रेन के लिए कौन सा ट्रैक तय किया गया है. वहीं जिस जगह पर कोई ट्रैक एक से ज्यादा भाग में बंट रहा हो, तो सिग्नल 300 मीटर पहले लगाया जाता है. 

ट्रेनों में होते हैं 2 लोको पायलट

बता दें कि रेलवे द्वारा हर ट्रेन में दो लोको पायलट की ड्यूटी तैनात की जाती है. जिसमें से एक लोको पायलट और दूसरा असिस्टेंट लोको पायलट होता है. वहीं आपातकाल स्थिति में कोई दिक्कत होने पर भी एक लोको पायलट स्थिति को संभाल लेते हैं.

ये भी पढ़ें:आतंकियों को मारने पर क्या सेना की बटालियन को मिलता है कोई इनाम? जान लीजिए जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Property Documents: मुनाफे पर जमीन देते वक्त इन कागजों पर जरूर कराएं साइन, वरना हाथ चली जाएगी बाप दादा की मेहनत
मुनाफे पर जमीन देते वक्त इन कागजों पर जरूर कराएं साइन, वरना हाथ चली जाएगी बाप दादा की मेहनत
Australia Uranium: ऑस्ट्रेलिया किन-किन देशों को बेचता है यूरेनियम, जानें क्या है इसकी कीमत?
ऑस्ट्रेलिया किन-किन देशों को बेचता है यूरेनियम, जानें क्या है इसकी कीमत?
US Attack Chabahar Port: ईरान के चाबहार पोर्ट पर भारत ने लगाए थे 1 हजार करोड़ रुपये, जानें उनका अब क्या होगा?
ईरान के चाबहार पोर्ट पर भारत ने लगाए थे 1 हजार करोड़ रुपये, जानें उनका अब क्या होगा?
Coin Production: 1 रुपये का सिक्का बनाने में कितना खर्च करती है सरकार, कितने घाटे के बाद हमें मिलते हैं सिक्के?
1 रुपये का सिक्का बनाने में कितना खर्च करती है सरकार, कितने घाटे के बाद हमें मिलते हैं सिक्के?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget