एक्सप्लोरर

Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड के लोगों को क्यों याद आ रही 1991 की तबाही? उत्तरकाशी में ही मचा था हाहाकार

Uttarakhand Earthquake: उत्तरकाशी में पिछले कुछ दिनों में ही कई बार भूकंप के झटके आए हैं, जिसे लोग एक बड़े खतरे के संकेत के तौर पर भी देख रहे हैं. लोगों के मन में कई तरह के डर हैं.

Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से लगातार भूकंप के हल्के झटके महसूस किए जा रहे हैं, ज्यादातर भूकंप के झटके उत्तरकाशी के इलाके में महसूस हो रहे हैं. इन झटकों ने लोगों के मन में एक तरह का खौफ पैदा कर दिया है. घर पर मौजूद बुजुर्ग उस तबाही की कहानी बच्चों को सुनाने लगे हैं, जिसने कई परिवारों को उजाड़ दिया और हजारों लोगों को बेघर कर दिया था. आज हम आपको उसी तबाही की कहानी बताने जा रहे हैं. 

सेंसिटिव जोन है उत्तराखंड
दरअसल उत्तराखंड भारत के उन इलाकों में से है, जो भूकंप के लिए सबसे सेंसिटिव जोन में आते हैं. खासतौर पर पहाड़ी इलाकों को काफी सेंसिटिव माना जाता है. उत्तराखंड भूकंप के जोन पांच में आता है, जिसे खतरनाक कहा जा सकता है. भूकंप से सबसे ज्यादा खतरा उत्तराकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जैसे जिलों को होता है. 

1991 में मची थी तबाही
अब उत्तरकाशी में पिछले कुछ दिनों में ही कई बार भूकंप के झटके आए हैं, जिसे लोग एक बड़े खतरे के संकेत के तौर पर भी देख रहे हैं. लोगों के मन में डर है कि इन हल्के झटकों के बाद बड़ा भूकंप भी उत्तराखंड में आ सकता है. साथ ही 1991 की तबाही भी लोगों के जहन में बसी हुई है. तब 6.8 तीव्रता के भूकंप ने सब कुछ तबाह कर दिया था. उत्तरकाशी और आसपास के इलाकों में करीब 768 लोगों की मौत हो गई थी और करीब दो हजार लोग घायल हुए थे. इस आपदा में हजारों परिवार बेघर भी हो गए. 

उत्तरकाशी में आए कई भूकंप
उत्तराखंड के उत्तरकाशी इलाके में 1991 के बाद भी कई बड़े भूकंप आए, जिन्होंने लोगों का बड़ा नुकसान किया. साल 1999 और 2009 में भी यहां के लोगों ने भूकंप की तबाही देखी. इसके अलावा 2011 से लेकर 2022 तक कई बड़े झटके महसूस हुए, जिनमें से रिक्टर स्केल पर ज्यादातर की तीव्रता 4.0 से ज्यादा थी. 

भूकंप का डर और अफवाहों का बाजार
फिलहाल उत्तराखंड के उत्तरकाशी में लोग इस कदर डरे हुए हैं कि वो किसी भी अफवाह पर यकीन करने लगे हैं, किसी ने एक दिन पहले ये अफवाह फैला दी थी कि बड़ा भूकंप आने वाला है. जिसके चलते कई लोगों ने बिना सोये घरों से बाहर अपनी रात काटी. इस मामले में प्रशासन और पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वो अफवाहों पर ध्यान ना दें. 

ये भी पढ़ें - कांग्रेस नेता के 18 साल के बेटे ने की खुदकुशी, जानें भारत में हर साल कितने युवा कर रहे हैं सुसाइड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut Jail Radio Station: क्या जेल में फरमाइश पर सुने जा सकते हैं पसंद के गाने, क्या कहता है नियम?
क्या जेल में फरमाइश पर सुने जा सकते हैं पसंद के गाने, क्या कहता है नियम?
Rani Karnavati and Humayun: इस हिंदू रानी से राखी बंधवाता था मुगल बादशाह हुमायूं, एक बुलावे पर हो गई थी जंग
इस हिंदू रानी से राखी बंधवाता था मुगल बादशाह हुमायूं, एक बुलावे पर हो गई थी जंग
मोर को कौन-सा दाना खिलाना सही? वरना खराब हो जाएगा पेट
मोर को कौन-सा दाना खिलाना सही? वरना खराब हो जाएगा पेट
खेत में दिखे यह सांप तो न करें अजगर समझने की गलती, चली जाएगी जान
खेत में दिखे यह सांप तो न करें अजगर समझने की गलती, चली जाएगी जान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget