एक्सप्लोरर

Gas Geyser Tips: गैस गीजर इस्तेमाल करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें...वरना जान पर भी बन सकती है.

Gas Geyser Precautions: गैस गीजर में पानी गरम करने के लिए एलपीजी का इस्तेमाल होता है. अगर आप भी गैस गीजर का इस्तेमाल करते हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें.

Precautions While Using Gas Geyser : सर्दियां शुरू हो चुकी हैं. इस मौसम में गरम पानी की जरूरत सबसे ज्यादा रहती है. अगर आपके घर में भी पानी गरम के लिए गैस गीजर लगा है तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. दरअसल, फरीदाबाद की रुचा नाम की एक महिला बाथरूम में गैस गीजर ऑन कर नहाने गई थी. जहां पर गैस गीजर से निकलने वाली बेहद हानिकारक गैस की वजह से उसकी मौत हो गई. गैस गीजर से मौत होने का ये कोई नया मामला नही है. पहले भी यह कई लोगों का काल बन चुका है. ऐसे में, अगर आप भी गैस गीजर का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इसे लेकर बहुत सावधान होने की जरूरत है. आइए जानते हैं अगर घर में गैस गीजर है तो आपको किन-किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए.

निकलती हैं हानिकारक गैसें

गैस गीजर में पानी गरम करने के लिए एलपीजी का इस्तेमाल होता है. बीके अस्पताल के डॉक्टर मोहित अग्रवाल बताते है कि गैस गीजर से दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है. जब यह चलता है तो इसमें से कार्बन मोनोऑक्साइड और नाइट्रो ऑक्साइड जैसी बेहद हानिकारक गैसें निकलती हैं. इस गैस की मौजूदगी में बाथरूम में नहाने वाले व्यक्ति को ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है. बाथरूम में गैस की मात्रा बढ़ने पर लोग वहीं पर बेहोश हो जाते हैं. ज्यादा देर तक गीजर चालू रहने और बाथरूम के बंद रहने से लोगों का दम घुट जाता है. अगर जल्दी ही मदद न मिले तो इससे उनकी मौत भी हो जाती है.

  • अगर आप गैस गीजर लगवा चुके हैं तो गैस सिलेंडर और गीजर दोनों को बाथरूम से बाहर फिट करवाएं. पानी को पाइपलाइन के जरिए बाथरूम तक लेकर जाएं.
  • बाथरूम में जाने से पहले ही गरम पानी बाल्टी में भर लें. कभी भी बाथरूम का गेट बंद करके पानी न भरें.
  • नहाने से पहले गीजर को बंद कर जरूर करें. गीजर को चालू करके न नहाएं.
  • बाथरूम में क्रॉस वेंटिलेशन जरूर बनवाएं, जिससे की इसमें से निकलने वाली हानिकारक गैस आसानी से पास हो सके.
  • अगर घर में बच्चे हैं तो कभी भी उनको नहाने के लिए बाथरूम में अकेला न छोड़ें.
  • बाथरूम में अगर खिड़कियां हों तो उन्हें खोलकर नहाएं.
  • किसी के नहाकर निकलने के तुरंत बाद न नहाएं. पहले बाथरूम का दरवाजा कुछ देर के लिए खुला छोड़ दें, उसके बाद ही नहाने जाएं.
  • घर के सभी सदस्य कभी भी एक के बाद एक लगातार न नहाएं. लगातार कई लोगों के नहाने से बाथरूम में कार्बन मोनोऑक्साइड के जमा होने की आशंका बढ़ जाती है.
  • गैस से पैदा होने वाली बेहद जहरीली गैस को बाहर निकलने के लिए बाथरूम में एग्जास्ट फैन जरूर लगवाएं.

यह भी पढ़े - इस शहर में परीक्षा देने आये स्टूडेंट्स को मिलती है फ्री ऑटो की सेवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या नीट पेपर लीक के अपराधियों पर भी लागू होगा नया कानून?
क्या नीट पेपर लीक के अपराधियों पर भी लागू होगा नया कानून?
कौन हैं देश के सबसे अमीर CM, किसके पास धन सबसे कम?
कौन हैं देश के सबसे अमीर CM, किसके पास धन सबसे कम?
एसी कोच में 2 चादरें देने की वजह क्या? जानें इस्तेमाल का सही तरीका
एसी कोच में 2 चादरें देने की वजह क्या? जानें इस्तेमाल का सही तरीका
AK-47 Police Rules : किस लेवल के पुलिसकर्मी को मिलती है AK-47, क्या हैं नियम?
किस लेवल के पुलिसकर्मी को मिलती है AK-47, क्या हैं नियम?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget