एक्सप्लोरर

Joe Biden India Visit: भारत आने पर CDC गाइडलाइन का पालन करेंगे राष्ट्रपति जो बाइडेन, जानें क्या है ये

Joe Biden India Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की भारत यात्रा से पहले व्हाइट हाउस की तरफ से बताया गया कि वो अपने भारत दौरे में सीडीसी गाइडलाइन का पालन करेंगे.

Joe Biden India Visit: जी-20 शिखर सम्मेलन को होस्ट करने के लिए भारत पूरी तरह से तैयार है. विदेशी महमानों के लिए दिल्ली को पूरी तरह से सजा दिया गया है. इस मेगा इवेंट के वेन्यू प्रगति मैदान में भी गजब का नजारा दिख रहा है. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भी इस समिट में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच रहे हैं. जहां उनकी सुरक्षा और बाकी चीजों को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है. बाइडेन प्रशासन की तरफ से उनके इस दौरे को लेकर जानकारी भी साझा की गई है, जिसमें बताया गया है कि वो भारत में CDC गाइडलाइन का पालन करेंगे. 

जिल बाइडेन कोरोना पॉजिटिव
अब ज्यादातर लोगों को ये नहीं पता है कि ये सीडीसी गाइडलाइंस क्या होती हैं. दरअसल अमेरिका में पिछले कुछ दिनों से एक बार फिर कोरोना के केस आने लगे हैं. खुद अमेरिका की फर्स्ट लेडी यानी जो बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन भी कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाई गईं, वो भी बाइडेन के साथ भारत दौरे पर आने वाली थीं. 

कोरोना गाइडलाइन का पालन करेंगे बाइडेन
हालांकि राष्ट्रपति जो बाइडेन कोरोना से सुरक्षित हैं और वो पॉजिटिव नहीं पाए गए. जिसके बाद उनकी वियतनाम और भारत यात्रा को हरी झंडी मिली. कोरोना के खतरे को देखते हुए बाइडेन अपनी इन दो देशों की यात्रा के दौरान सीडीसी यानी सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की गाइडलाइन का पालन करेंगे. व्हाइट हाउस की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई. इसके अलावा ये भी बताया गया कि अपनी इन विदेश यात्राओं पर रवाना होने से पहले बाइडेन का फिर से कोरोना टेस्ट होगा. 

G20 के मौजूदा अध्यक्ष के तौर पर भारत 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में इसके वार्षिक शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. जहां बाइडेन कोरोना नियमों का पालन करते दिखेंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति अपनी इस यात्रा के दौरान मास्क पहने नजर आ सकते हैं. सीडीसी गाइडलाइन में कोरोना टेस्ट, मास्क पहनना, सावधानी बरतना और कोरोना के लक्षणों की निगरानी आदि शामिल है.

ये भी पढ़ें- जो बाइडेन इस खास टेलर से तैयार कराते हैं अपना सूट, एक की कीमत में घूम आएंगे लंदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के पास एयरफोर्स वन तो पीएम मोदी के पास इंडिया वन, जिनपिंग के पास क्या?
ट्रंप के पास एयरफोर्स वन तो पीएम मोदी के पास इंडिया वन, जिनपिंग के पास क्या?
चीन-पाकिस्तान में कितने रुपये किलो मिल रही चीनी, बढ़े दाम के बीच जानें जवाब?
चीन-पाकिस्तान में कितने रुपये किलो मिल रही चीनी, बढ़े दाम के बीच जानें जवाब?
कहां से शुरू हुआ राखी बांधने का चलन, किस बहन ने बांधी थी पहली राखी?
कहां से शुरू हुआ राखी बांधने का चलन, किस बहन ने बांधी थी पहली राखी?
राज्यपाल को कौन देता है छुट्टी, कहां करना होता है उन्हें आवेदन?
राज्यपाल को कौन देता है छुट्टी, कहां करना होता है उन्हें आवेदन?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Embed widget