एक्सप्लोरर

Joe Biden India Visit: दिल्ली में जिस रास्ते से गुजरेंगे जो बाइडेन, जानिए उस दिन उस रास्ते का क्या नजारा होगा?

Joe Biden India Visit: भारत में होने जा रहे जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए जो बाइडेन राजधानी दिल्ली पहुंचेंगे, जहां उनकी सुरक्षा के लिए पहले से ही कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं.

Joe Biden India Visit: राजधानी दिल्ली में तीन दिन के लिए इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होगी कि कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता है. खासतौर पर नई दिल्ली के पूरे इलाके में सुरक्षा के खास इंतजाम रहेंगे. ये सब कुछ भारत में होने जा रहे जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए हो रहा है. जो 8 से 10 सितंबर के बीच दिल्ली के प्रगति मैदान में होगा. इस समिट में दुनियाभर के तमाम बड़े लीडर पहुंच रहे हैं, जिनमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का नाम भी शामिल है. बाइडेन के लिए दिल्ली में खास सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं. 

पूरा होटल होगा सील
अमेरकी राष्ट्रपति जो बाइडेन दिल्ली के धौला कुआं स्थित आईटीसी मौर्य होटल में रुकेंगे, जहां पहले ही सैकड़ों कमरे बुक कर लिए गए हैं. साथ ही एक दिन पहले ही पूरा होटल सिक्योरिटी से सील कर दिया जाएगा. जो रूट बाइडेन के लिए तय किया गया है, उस पर कुछ ऐसा नजारा दिखेगा जिससे बाइडेन की ताकत का अंदाजा लगाया जा सकता है. 

पूरा रूट होगा कवर
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन दिल्ली में जिस भी रास्ते से गुजरेंगे, वहां की सड़कों को छावनी में तब्दील कर दिया जाएगा. यहां पहले से ही अमेरिका की सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स मौजूद रहेंगे, जो रास्ते पर होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखेंगे. इसके अलावा बाइडेन के काफिले के आगे और पीछे सैकड़ों की संख्या में मिलिट्री पुलिस, कमांडो और दिल्ली पुलिस के अधिकारी होंगे. 

जब बाइडेन अपने होटल से प्रगति मैदान की तरफ निकलेंगे तो सड़क को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जाएगा, यानी कोई भी आम इंसान उस सड़क के आसपास नजर नहीं आएगा. कानवॉय के निकलने से करीब एक घंटे पहले ही ट्रैफिक पूरी तरह से बंद हो जाएगा, यानी कोई भी गाड़ी इस रास्ते पर नहीं दिखेगी. पूरा रूट एकदम खाली रहेगा और तेज रफ्तार से काफिला अपनी मंजिल की तरफ बढ़ेगा. 

ये भी पढ़ें - 17 लाख डिग्री फारेनहाइट के तापमान पर पहुंचा था NASA का स्पेसक्राफ्ट, ये था सूरज को पहली बार छूने वाला मिशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?
पृथ्वी के अंदर कितनी गहराई तक पहुंच पाया इंसान, कहां सबसे गहरा प्वाइंट?
पृथ्वी के अंदर कितनी गहराई तक पहुंच पाया इंसान, कहां सबसे गहरा प्वाइंट?
किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget