एक्सप्लोरर

पेड़ बन रहे हैं प्रदूषण का कारण? रिसर्च में हुए खुलासे ने सबको चौंका दिया

इस रिसर्च के मुताबिक, पेड़ों में जो टेरपेनोइड्स पाए जाते हैं वो कई प्रकार के रसायनों पर केंद्रित होते हैं. यही अन्य प्रदूषकों के साथ मिलकर उन्हें हानिकारक बना सकते हैं.

हम हमेशा से पढ़ते आए हैं कि पेड़ प्रदूषण को पर्यावरण से कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं. लेकिन अमेरिका में हुए एक रिसर्च में जो बातें निकल कर सामने आई हैं उसने दुनिया को चौंका दिया है. दरअसल, इस रिसर्च में पाया गया कि पेड़ वायु प्रदूषण का कारण बन रहे हैं. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ये रिसर्च किसने किया है और किन आधारों पर ये बात कही जा रही है कि पेड़ प्रदूषण का कारण बन रहे हैं.

कहां किया गया रिसर्च

ये रिसर्च अमेरिका के एक राज्य कैलिफोर्निया के सबसे बड़े शहर लॉस एंजिल्स में हुआ है. दरअसल, इस शहर में वायु प्रदूषण बहुत ज्यादा थी. यहां प्रदूषण को कम करने के लिए वाहनों की आवाजाही को कम कर दिया गया, इसके अलावा कई और प्रयास किए गए. हालांकि, इसके बाद भी जब प्रदूषण पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ा तब वैज्ञानिकों ने एक शोध किया. इसी शोध में पता चला कि पेड़ भी प्रदूषण का कारण बन रहे हैं.

पेड़ कैसे प्रदूषण फैला रहे

अमेरिका में हुआ ये रिसर्च जर्नल साइंस में भी प्रकाशित हुआ है. इसके मुताबिक, पेड़ों में जो टेरपेनोइड्स पाए जाते हैं वो कई प्रकार के रसायनों पर केंद्रित होते हैं. यही अन्य प्रदूषकों के साथ मिलकर उन्हें हानिकारक बना सकते हैं. आसान भाषा में कहें तो पेड़ों के टेरपेनोइड्स जिन्हें आप वाष्पशील कार्बनिक यौगिक यानी वीओसी भी कह सकते हैं, सूक्षमकण प्रदूषकों का निर्माण करके वायु प्रदूषण पर प्रतिक्रिया करते हैं. आपको बता दें, बढ़ते तापमान और सूखे के कारण यहां पेड़ अधिक VOC उत्सर्जित करते हैं और इन दोनों कारणों की वजह से ही लॉस एंजिल्स में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है.

कौन-कौन से पेड़ ज्यादा खतरनाक

बात साल 2021 की है. जर्मनी, कैलटेक, कोलोराडो और अमेरिका के NOAA के शोधकर्ताओं ने वीओसी यानी वाष्पशील कार्बनिक यौगिक की सांद्रता मापने के लिए मास स्पेक्ट्रोमीटर के साथ कई दिनों तक पूरे लॉस एंजिल्स के आसमान में एक विमान उड़वाया और इस शोध के दौरान भी पता चला था कि टेरपेनोइड्स VOC ही प्रदूषण का सबसे बड़ा स्त्रोत थे.

हालांकि, वैज्ञानिक इस बात को जानने में सक्षम नहीं हो पाए कि आखिर सबसे ज्यादा प्रदूषण किन पेड़ों से हो रहा है. इस शोध के बाद वैज्ञानिकों ने कहा कि पेड़ों के वीओसी भले ही प्रदूषण का कारण बन रहे हैं, लेकिन बिना पेड़ों के पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं है. इसलिए इंसानों को पेड़ों के वीओसी को छोड़ उनके द्वारा उत्सर्जित होने वाले वीओसी को रोकने पर ध्यान देना होगा.

ये भी पढ़ें: ये बॉयसोबर होना क्या होता है? युवा लड़के लड़कियों के बीच इसका ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 August Boondi Ladoo History: 15 अगस्त पर बूंदी ही क्यों बांटी जाती है? कहां से हुई थी इसकी शुरूआत
15 अगस्त पर बूंदी ही क्यों बांटी जाती है? कहां से हुई थी इसकी शुरूआत
झारखंड में उठी CBI जांच की मांग, जानें क्या हैं CBI जांच के नियम और कैसे होती है यह?
झारखंड में उठी CBI जांच की मांग, जानें क्या हैं CBI जांच के नियम और कैसे होती है यह?
कितने बच्चों तक मिलती है मैटरनिटी लीव, क्या तीसरे बच्चे पर बदल जाता है नियम?
कितने बच्चों तक मिलती है मैटरनिटी लीव, क्या तीसरे बच्चे पर बदल जाता है नियम?
McMahon Line से Map War तक, भारत-चीन सीमा विवाद के 10 बड़े सवाल और जवाब
McMahon Line से Map War तक, भारत-चीन सीमा विवाद के 10 बड़े सवाल और जवाब

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget