एक्सप्लोरर

क्यों हर बंद घड़ी की फोटो में समय दिखता है 10 बजकर 10 मिनट, इसके पीछे ये है खास वजह

आपने अधिकांश कंपनियों की बंद घड़ियों में देखा होगा कि उसमें समय 10 बजकर 10 मिनट दिखता है. लेकिन क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं. आज हम आपको इसके पीछे की वजह बताएंगे.

आपने अधिकांश बंद घड़ियों में देखा होगा कि उसमें 10 बजकर 10 मिनट समय दिखता है. ये समय टाइटन से लेकर केसियो, रोलेक्‍स, कार्टियर और ओमेगा समेत अधिकांश घड़ियों में देखने को मिलेगा.  इतना ही नहीं घड़ी की बड़ी-बड़ी कंपनियां अखबारों, टीवी चैनलों, होर्डिंग्‍स में जो विज्ञापन करती हैं, उसमें भी आपको ये ही समय दिखेगा.लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बंद घड़ियों में 10 बजकर 10 मिनट या 2 बजने में 10 मिनट का समय ही क्‍यों सेट होता है. आज हम आपको इसके पीछे की वजह बताएंगे.

10 बजकर 10 मिनट

घड़ियों में 10 बजकर 10 मिनट के पीछे कई कहानियां हैं. लेकिन इसके पीछे का सच जो है वो बिल्कुल अलग है. क्योंकि घ‍ड़ी बनाने वाली कंपनियां हमेशा से ऐसा ही करती आ रही हैं. बता दें कि इसकी सबसे पहली वजह घड़ी की खूबसूरती को माना जाता है. दरअसल कंपनियों का मानना है कि जब घड़ी में 10 बजकर 10 मिनट का समय नजर आता है, तो वो बेहद खूबसूरत लगती है. वहीं इस समय पर कोई भी सुई एक दूसरे को ओवरलैप नहीं करती है.

विक्‍ट्री का साइन

जानकारी के मुताबित 10:10 बजने पर सुइयां कुछ इस तरह से सेट होती हैं कि कंपनी का लोगो और नाम स्‍पष्‍ट दिखाई देता है. क्योंकि ज्‍यादातर घड़ियों में कंपनी का लोगो और नाम बीचों-बीच लिखा होता है. सुइयों को इस समय पर सेट करने से दोनों ही चीजें छुपती नहीं है. अब इसकी तीसरी वजह बेहद खास है. घड़ी के विज्ञापन में 10 बजकर 10 मिनट पर सुइयां विक्ट्री का साइन बनाती हैं. अक्सर विक्ट्री का साइन हाथों की पहली दो उंगलियों को उठाकर V साइन बनाने पर बनता है. 10 बजकर 10 मिनट पर घड़ी की सुई भी बिल्कुल ऐसे ही दिखती है.

क्या कहती हैं अमेरिकी कहानियां

इस समय को लेकर कुछ अन्य कहानियां भी हैं. जैसे कुछ लोगों का मानना है कि ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि इसी समय पर कई अमेरिकी राष्ट्रपतियों की मौत हुई थी. अमेरिकी लोगों को लगता है कि वहां के स्टोर में घड़ियों पर 10:10 का टाइम इसलिए सेट करके रखा जाता है, क्योंकि यह वही समय है जब अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन, जॉन एफ कैनेडी और मार्टिन लूथर किंग जूनियर की हत्या हुई थी.

हालांकि यह सच बिल्कुल नहीं है. जानकारी के मुताबिक अब्राहम लिंकन को रात के 10:15 में गोली मारी गई थी. वहीं उनकी मृत्यु दूसरे दिन सुबह 7:22 पर हुई थी. जबकि जॉन एफ कैनेडी को दोपहर के 12:30 पर गोली मारी गई थी और उन्हें दोपहर 1:00 बजे मृत घोषित किया गया था. मार्टिन लूथर किंग जूनियर को शाम के 6:01 पर गोली मारी गई थी और उनकी मृत्यु की घोषणा शाम को 7:05 पर हुई थी. इस तरीक से अमेरिकी राष्ट्रपतियों के मौत वाली कहानी पूरी तरह से झूठी है.

ये भी पढ़ें: जब चुनाव लड़ने के लिए विरोधियों की भी मदद करते थे नेता, क्या आपको पता है नेहरू-लोहिया का यह किस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका-इजरायल और ईरान के युद्ध से किन देशों को फायदा, जानें किसकी कमाई बढ़ी सबसे ज्यादा?
अमेरिका-इजरायल और ईरान के युद्ध से किन देशों को फायदा, जानें किसकी कमाई बढ़ी सबसे ज्यादा?
क्या लोकसभा में स्पीकर के पास होता है माइक ऑन-ऑफ करने का बटन? विवाद के बीच जानें इसके पूरे नियम-कायदे
क्या लोकसभा में स्पीकर के पास होता है माइक ऑन-ऑफ करने का बटन? विवाद के बीच जानें इसके पूरे नियम-कायदे
Char Dham Yatra: चारधाम में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन, क्या बौद्ध-सिख और जैन भी नहीं कर पाएंगे दर्शन?
चारधाम में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन, क्या बौद्ध-सिख और जैन भी नहीं कर पाएंगे दर्शन?
महाकुंभ की मोनालिसा का पति शिया मुस्लिम है या सुन्नी? जान लें एक-एक डिटेल
महाकुंभ की मोनालिसा का पति शिया मुस्लिम है या सुन्नी? जान लें एक-एक डिटेल

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट संकट पर एक्शन में भारत सरकार, अमित शाह की अध्यक्षता में बनाई कमेटी, जानें क्या करेगी
मिडिल ईस्ट संकट पर एक्शन में भारत सरकार, अमित शाह की अध्यक्षता में बनाई कमेटी, जानें क्या करेगी
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को बताया कृष्ण, बोलीं- 'जिस तरह से…'
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को क्यों बताया कृष्ण? जानें
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
ग्रुप या फैमिली के साथ कर रहे सफर तो तुरंत पढ़ लें ये नियम, रेलवे ने किया बड़ा बदलाव
ग्रुप या फैमिली के साथ कर रहे सफर तो तुरंत पढ़ लें ये नियम, रेलवे ने किया बड़ा बदलाव
Liver Cancer Symptoms:आंखों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना लिवर में हो जाएगा कैंसर
आंखों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना लिवर में हो जाएगा कैंसर
Embed widget