एक्सप्लोरर

तपती गर्मी में भी बिना एसी के ठंडा रहता है राजस्थान का ये स्कूल, खास तकनीक से किया गया है तैयार

भारत के राजस्थान राज्य में सबसे अधिक गर्मी पड़ती है.लेकिन क्या आप जानते हैं कि वहां पर एक ऐसा स्कूल भी है,जहां का तापमान हमेशा कम रहता है.जी हां, आज हम आपको बताएंगे कि इसका डिजाइन किसने तैयार किया है.

धरती पर बीते कुछ सालों से वैश्विक स्तर पर गर्मी खूब पड़ रही है. लेकिन भारत का राजस्थान राज्य तो हमेशा से ही गर्म रहा है. गर्मी के वक्त राजस्थान में चलना किसी गर्म भट्टी में रहने से कम नहीं है. गर्मी के दिनों में राजस्थान के जिलों का तापमान लगभग 40 से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है. लेकिन आज हम आपको राजस्थान के एक ऐसे स्कूल के बारे में बताएंगे, जहां पर 50 डिग्री तापमान होने के बावजूद बिना किसी एसी,कूलर के स्कूल के कमरे ठंडे रहते हैं. जी हां, जानिए आखिर ये स्कूल कैसे डिजाइन किया गया है. 

जैसलमेर

राजस्थान के अधिकांश जिलों का तापमान गर्मी के वक्त 50 डिग्री के आस-पास रहता है. लेकिन आज हम आपको जैसलमेर के एक ऐसे स्कूल के बारे में बताएंगे, जहां पर गर्मी के दिनों में तापमान 50 डिग्री तक होने के बावजूद स्कूल ठंडा रहता है और यह स्कूल दिखने में भी बहुत शानदार है. 

ये भी पढ़ें:यूरोप में हो रहा है टूरिस्टों का विस्फोट, जानें हर साल कितने लोग आते हैं घूमने

क्या है स्कूल का नाम

जैसलमेर में स्थित इस स्कूल का नाम राजकुमारी रत्नावती गर्ल्स स्कूल है. इस स्कूल के अंदर का तापमान हमेशा ठंडा रहता है. इतना ही नहीं इस स्कूल की डिजाइन भी बहुत शानदार है. राजकुमारी रत्नावती गर्ल्स स्कूल को संसद भवन जैसी डिजाइन में बनाया गया है. इसे देखकर ऐसा लगता है कि जैसे रेगिस्तान के बीच सोने की चमक वाला महल खड़ा कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: क्या वाकई पाकिस्तान के साथ मिलकर परमाणु बम बना सकता है बांग्लादेश? जानें क्या हैं नियम

किसने किया डिजाइन

जानकारी के मुताबिक इस स्कूल को न्यूयॉर्क के आर्किटेक्ट डायरला केलाग ने डिजाइन किया है. गर्मी में जब लू चलती है, तो आम आदमी को राहत नहीं मिल पाती है. इस गर्मी से जैसलमेर में इस परेशानी को दूर करने के लिए स्कूल को इस प्रकार से डिजाइन किया गया है कि इसके अंदर अधिक गर्मी नहीं लगती है. वहीं बेहतर पर्यावरण के लिए स्कूल भवन को अंडाकार संरचना के साथ बनाया गया है. इसके अलावा स्कूल में सोलर पैनल भी लगे हुए हैं, जिससे बिजली का खर्च कम होता है. इसके अलावा स्कूल में कैनोपी एरिया भी है, जहां पर बच्चे शेड के नीचे बैठ सकते हैं.

इसके अलावा स्कूल में 400 छात्राओं को पढ़ाने की क्षमता है. इस स्कूल में लड़कियों को मुफ्त शिक्षा के साथ ही दोपहर का भोजन भी स्कूल द्वारा ही उपलब्ध करवाया जाता है. कक्षा 10 तक यहां छात्राओं को पढ़ाने के साथ ही कंप्यूटर और अंग्रेजी बोलने का विशेष तौर पर प्रशिक्षण दिया जाता है. वहीं स्कूल के बच्चों की यूनिफॉर्म प्रसिद्ध डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने तैयार की है. इसमे नीले रंग की घुटनों तक की फ्रॉक के साथ मैरून रंग वेस्ट पैंट का मैच है. 

ये भी पढ़ें: आतंकियों की फेवरेट है वो बंदूक जिससे ट्रंप पर दोबारा किया गया हमला, जानें कितनी खतरनाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन-सा देश सबसे ज्यादा बर्बाद करता है खाना, कहां सबसे कम?
कौन-सा देश सबसे ज्यादा बर्बाद करता है खाना, कहां सबसे कम?
दिल्ली के कनॉट प्लेस का क्या है इतिहास, अंग्रेजों के जमाने में कैसी थी यह जगह?
दिल्ली के कनॉट प्लेस का क्या है इतिहास, अंग्रेजों के जमाने में कैसी थी यह जगह?
किसी को हिरासत में कितनी देर रख सकती है पुलिस, क्या है कानून?
किसी को हिरासत में कितनी देर रख सकती है पुलिस, क्या है कानून?
काव्या मारन का होने वाला पति कितना अमीर, जानें उनकी कमाई?
काव्या मारन का होने वाला पति कितना अमीर, जानें उनकी कमाई?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget