एक्सप्लोरर

भारत की ये नदी श्रापित है...लोग भूल कर भी नहीं छूते इसका पानी, वजह ये है

ये नदी उत्तर प्रदेश और बिहार में बहती है. कहा जाता है कि जिसने भी इस नदी का पानी छू लिया उसके बने काम बिगड़ जाते हैं. यूपी के सोनभद्र से बहती हुई ये नदी बक्सर के पास पहुंचकर गंगा में मिल जाती है.

भारत जैसे देश में नदियों की पूजा होती है. यहां नदियों को मां का दर्जा दिया जाता है. गंगा, यमुना जैसी नदियों को बेहद पवित्र माना जाता है और इनकी पूजा ईश्वर की तरह की जाती है. हालांकि, इसी देश में एक ऐसी नदी भी है जिससे इंसान हमेशा दूर रहना चाहते हैं. इस नदी से दूर रहने की वजह इसका गहरा पानी या इसमें पलने वाले खतरनाक जीव नहीं हैं, बल्कि इस नदी को मिला एक श्राप है. तो चलिए आपको बताते हैं इस नदी से जुड़े श्राप के बारे में.

इस नदी का नाम क्या है?

इस नदी का नाम है कर्मनाशा. ये उत्तर प्रदेश और बिहार में बहती है. जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है कि ये नदी आपके कर्मों का नाश कार देती है. यूपी के सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी और गाजीपुर से बहती हुई ये नदी बक्सर के पास पहुंचकर गंगा में मिल जाती है. लेकिन दोनों ही राज्यों के लोग इस नदी के पानी का इस्तेमाल तो छोड़िए इसे छूने से भी डरते हैं. एक तरफ जहां लोग नदियों में नहाने के लिए उत्साहित रहते हैं, वहीं दूसरी ओर लोग इस नदी के किनारे जाने से भी घबराते हैं. खास तौर से अगर वह कोई शुभ कार्य करने जा रहे हैं तो.

क्यों मिला इस नदी को श्राप

पौराणिक कथाओं के अनुसार, कहा जाता है कि एक बार राजा हरिशचंद्र के पिता सत्यव्रत ने अपने गुरु वशिष्ठ से शरीर के साथ स्वर्ग में जाने की इच्छा जाहिर की. उनकी इस इच्छा को पूरा करने से गुरु ने इंकार कर दिया और फिर राजा सत्‍यव्रत ने गुरु विश्वामित्र से यह आग्रह किया. विश्वामित्र की वशिष्ठ से शत्रुता थी, इस वजह से उन्होंने अपने तप के बल पर सत्यव्रत को सशरीर स्वर्ग में भेज दिया. इसे देखकर इंद्रदेव को गुस्सा आ गया और उन्होंने राजा का सिर नीचे की ओर करके धरती पर भेज दिया.

इसके बाद विश्वामित्र ने अपने तप से राजा को स्वर्ग और धरती के बीच रोक दिया और देवताओं से युद्ध किया. राजा सत्‍यव्रत आसमान में उल्‍टे लटके हुए थे, जिससे उनके मुंह से लार टपकने लगी. लार के गिरने से नदी बन गई. फिर गुरु वशिष्‍ठ ने राजा सत्‍यव्रत को चांडाल होने का श्राप दे दिया. अब लोगो का माना है कि राजा के लार से नदी बनने और उन्हें मिले श्राप की वजह से यह नदी भी श्रापित हो गई है.

डिस्क्लेमर: खबर में बताई गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों के आधार पर है. एबीपी न्यूज़ इस बात की सच होने का दावा नहीं करता है.

ये भी पढ़ें: ताजपोशी के बाद किंग चार्ल्स 723 साल पुराने इस सिंहासन पर बैठेंगे...पहनेंगे 2,868 हीरों से बना ताज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दिन के लिए गायब हो जाएं चींटियां तो क्या होगा, धरती पर क्या असर पड़ेगा?
एक दिन के लिए गायब हो जाएं चींटियां तो क्या होगा, धरती पर क्या असर पड़ेगा?
नल से बूंद-बूंद टपक रहा पानी, एक महीने में कितने लीटर हो जाता है बर्बाद?
नल से बूंद-बूंद टपक रहा पानी, एक महीने में कितने लीटर हो जाता है बर्बाद?
समुद्र में गिर जाए तेल तो उसे कैसे निकाला जाता है, इसमें कितना आता है खर्च?
समुद्र में गिर जाए तेल तो उसे कैसे निकाला जाता है, इसमें कितना आता है खर्च?
स्पेस में पेट्रोल पंप खोलने जा रहा है चीन, जानिए कैसे होगा यह संभव
स्पेस में पेट्रोल पंप खोलने जा रहा है चीन, जानिए कैसे होगा यह संभव

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget