एक्सप्लोरर

King Charles III: ताजपोशी के बाद किंग चार्ल्स 723 साल पुराने इस सिंहासन पर बैठेंगे...पहनेंगे 2,868 हीरों से बना ताज

King Charles III Coronation: ब्रिटेन के नए राजा किंग चार्ल्स तृतीय की ताजपोशी वेस्टमिंस्टर ऐबी में होगी. यहां एंग्लिकन चर्च के धार्मिक नेता कैंटरबरी के आर्कबिशप उनकी ताजपोशी कराएंगे.

King Charles III Coronation: किंग चार्ल्स तृतीय की ताजपोशी 6 मई को आधिकारिक रूप से कर दी जाएगी. इस मेगा इवेंट पर पूरी दुनिया की नजर है. दुनिया भर से इस बड़े समारोह में नामचीन हस्तियां हिस्सा लेने आएंगी. कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी इस इवेंट में पहुंचेंगे. हालांकि, इससे इतर आम लोगों के लिए यह इवेंट बेहद खास होने वाला है, क्योंकि कई साल बाद फिर से ब्रिटेन में एक नए राजा की ताजपोशी होने वाली है.

इससे पहले क्वीन एलिजाबेथ की ताजपोशी हुई थी. हालांकि, तब लोगों के पास स्मार्टफोन और तेज इंटरनेट नहीं था, इसलिए आम लोगों को नहीं पता चल पाया कि आखिर ब्रिटेन के शाही परिवार में जब किसी की ताजपोशी होती है तो किन रिती रिवाजों को फॉलो किया जाता है. लेकिन अब किंग्स चार्ल्स के समय ऐसा नहीं है. लोगों के पास स्मार्टफोन और इंटरनेट मौजूद है इसलिए वह इस बार हर रिती रिवाज को देख भी पाएंगे और उनके बारे में जान भी पाएंगे. इन्हीं रिती रिवाजों में है एक 723 साल पुराना सिंहासन और 2,868 हीरों से बना ताज...जिनकी कहानी आपको हम बताने जा रहे हैं.

कैसा है 723 साल पुराना सिंहासन?

ब्रिटेन के नए राजा किंग चार्ल्स की ताजपोशी वेस्टमिंस्टर ऐबी में होगी. यहां एंग्लिकन चर्च के धार्मिक नेता कैंटरबरी के आर्कबिशप उनकी ताजपोशी कराएंगे. ताजपोशी के बाद आर्कबिशप किंग चार्ल्स का पवित्र तेल से अभिषेक करेंगे और फिर उन्हें आज से 723 साल पुराने महाराज एडवर्ड के सिंहासन पर बिठा कर आशीर्वाद देंगे. ये सिंहासन बेहद खास है. इसे साल 1300 में बनाया गया था. 1626 के बाद ब्रिटेन में जितने भी राजा या रानी हुए हैं, उन्हें ताजपोशी के बाद इसी सिंहासन पर बिठाया गया है.

2,868 हीरों से बना ताज पहनेंगे किंग चार्ल्स

किंग चार्ल्स को सिंहासन पर बिठाने के बाद उन्हें एक खास ताज पहनाया जाता है और एक राजदंड दिया जाता है. इस राजमुकुट को आर्कबिशप ही पहनाते हैं. ये ताज कोई आम ताज नहीं है इसे 1661 में चार्ल्स द्वितीय के लिए बनाया गया था और इस ताज का नाम रखा गया था सेंट एडवर्ड ताज. इस ताज में कई तरह के हीरे जवाहरात, सोना, चांदी, माणिक, पन्ना और अनोखे रत्न लगे हैं. इसका वजन लगभग 2 किलो होता है. हालांकि, ताज का वजन ज्यादा होने के नाते साल 1937 में एक नया ताज बनाया गया था जो जॉर्ज षष्ठम की ताजपोशी के लिए बनवाया गया था. इस ताज को नया राजा तब पहनता है जब वह वेस्टमिंस्टर ऐबी से बाहर निकलता है. किंग चार्ल्स भी एबी से बाहर निकलने के बाद यही ताज पहनेंगे. इस ताज की सबसे खास बात ये है कि इसे बनाने में 2868 हीरों का इस्तेमाल किया गया है.

ये भी पढ़ें: भारत में किसको मिलता है VIP और VVIP का दर्जा? किस आधार पर तय होती है इनकी सुरक्षा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 CIBIL Score:अपना सिबिल स्कोर कैसे बढ़ाएं, इन बातों का रखें खास ख्याल
अपना सिबिल स्कोर कैसे बढ़ाएं, इन बातों का रखें खास ख्याल
Women Safety in Delhi: रात को महिलाओं के लिए सेफ क्यों नहीं है दिल्ली? बाकी महानगरों से क्या अलग
रात को महिलाओं के लिए सेफ क्यों नहीं है दिल्ली? बाकी महानगरों से क्या अलग
अगर कोई Satellite गिर जाए तो नुकसान की जिम्मेदारी किसकी? स्पेस लॉ समझिए
अगर कोई Satellite गिर जाए तो नुकसान की जिम्मेदारी किसकी? स्पेस लॉ समझिए
Second Solar Eclipse 2026: क्या सूर्य ग्रहण के दौरान फ्रीजर में रखा सामान भी हो जाता है खराब?
क्या सूर्य ग्रहण के दौरान फ्रीजर में रखा सामान भी हो जाता है खराब?

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget